Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

किच्छा के विकास के लिए मुख्यमंत्री धामी की प्रतिबद्धता— महत्वपूर्ण घोषणाओं हेतु लगभग 1 करोड़ रुपये की धनराशि जारी

किच्छा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किच्छा के विकास को लेकर किए गए वादों को धरातल पर उतारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री के किच्छा दौरे के दौरान की गई दो प्रमुख घोषणाओं को पूर्ण करने हेतु लगभग 1 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी। उक्त जानकारी पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने अपने आवास पर मीडिया से बातचीत के दौरान दी।
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने बताया कि विगत 13 अक्टूबर 2024 को किच्छा में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में उनकी मांग पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा की गई दो महत्वपूर्ण घोषणा के अंतर्गत किच्छा के पुरानी टैक्सी स्टैंड पर भारत-पाकिस्तान विभाजन की त्रासदी झेलकर आए विभाजन विभीषिका के सेनानियों की स्मृति में भव्य सेनानी स्मारक की स्थापना एवं दूसरी घोषणा के तहत पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर पार्क में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की गई थी।
पूर्व विधायक शुक्ला ने बताया कि घोषणा संख्या 636/2024 के अंतर्गत पुरानी टैक्सी स्टैंड पर विभाजन विभीषिका सेनानियों के स्मारक निर्माण के लिए 51 लाख 51 हजार रुपये की धनराशि तथा घोषणा संख्या 635/2024 के अंतर्गत पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के अंबेडकर पार्क में बाबा साहब की आदमकद प्रतिमा की स्थापना के लिए 45 लाख 88 हजार रुपये की धनराशि संस्कृति विभाग द्वारा कार्यदायी संस्था को अवमुक्त कर दी गई है।
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश की धामी सरकार जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है और किच्छा के समग्र विकास के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराने के लिए धनराशि जारी किया जाना यह दर्शाता है कि प्रदेश सरकार विकास के मुद्दों पर गंभीरता से कार्य कर रही है।
शुक्ला ने कहा कि इन दोनों परियोजनाओं के पूर्ण होने से किच्छा की ऐतिहासिक और सामाजिक विरासत को नई पहचान मिलेगी तथा आने वाली पीढ़ियों को देश के इतिहास और महान विभूतियों के योगदान से प्रेरणा प्राप्त होगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में किच्छा सहित पूरे प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप योजनाएं निरंतर धरातल पर उतरती रहेंगी।

Check Also
Close