Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

जिलाधिकारी ने की स्वरोजगार परक योजनाओं की समीक्षा,लंबित आवेदनों के शीघ्र निस्तारण और लक्ष्य पूर्ति के दिये निर्देश


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। विभिन्न स्वरोजगार परक योजनाओं के तहत गठित जिला प्राधिकृत समिति,जिला स्तरीय समीक्षा समिति तथा जिला स्वरोजगार प्रोत्साहन एवं अनुश्रवण समिति की संयुक्त बैठक जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागों को योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय समीक्षा समिति के अंतर्गत सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिये कि लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति की अद्यतन सूचना प्रस्तुत की जाए तथा विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का फॉलोअप करते हुए एक पखवाड़े के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। डेयरी विभाग को गंगा गाय महिला डेयरी विकास योजना के अंतर्गत बैंक स्तर पर लंबित आवेदनों को एक सप्ताह में निस्तारित कराने तथा दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन योजना के लक्ष्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। कृषि विभाग को कृषि यंत्रीकरण के 40 लक्ष्यों को माह के अंत तक पूरा करने के निर्देश दिये गये। जिला प्राधिकृत समिति की बैठक में उत्तराखण्ड उद्यम एकल खिड़की सुगमता एवं अनुज्ञापन के तहत प्राप्त 10 आवेदनों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिये गये। ग्रामीण क्षेत्रों में होम स्टे से संबंधित नक्शा प्रकरणों को पर्यटन अधिकारी एवं एएमए जिला पंचायत को आपसी समन्वय से निस्तारित करने को कहा गया,ताकि स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिल सके। जिला स्वरोजगार प्रोत्साहन एवं अनुश्रवण समिति के अंतर्गत मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2.0 के तहत लक्षित 725 इकाइयों का लक्ष्य पूर्ण करने,दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास होम स्टे विकास योजना के 20 लक्ष्यों को समय पर पूरा करने तथा उद्यान विभाग की प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना के 40 लक्ष्यों को प्राप्त करने के निर्देश दिये गये। पशुपालन विभाग को बकरी पालन एवं गौपालन योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों को तय समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिये गये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत,जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर,प्रबंधक उद्योग राजेन्द्र आर्या,सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी एन.के.ओझा,मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ.विशाल शर्मा,जिला पर्यटन एवं विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also
Close