Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

​विषय: प्रशासन की लापरवाही से ‘डेंजर जोन’ बना मनीमाजरा का नागला मोहल्ला पार्क; मासूमों की जान दांव पर!​-मनीमाजरा के नागला मोहल्ला पार्क में आवारा कुत्तों का आतंक; बच्चे और बुजुर्ग घरों में कैद होने को मजबूर

​

काशीपुर -नगर निगम की अनदेखी और प्रशासनिक सुस्ती ने मनीमाजरा के नागला मोहल्ला पार्क को नरक में तब्दील कर दिया है। जहाँ बच्चों को खेलना चाहिए और बुजुर्गों को शुद्ध हवा लेनी चाहिए, वहाँ आज आवारा कुत्तों के खूंखार झुंडों का राज है। यह कड़े शब्द समाजसेवी राजबीर सिंह भारतीय ने पार्क की बदहाली और सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता जताते हुए कहे।
नागला मोहल्ला स्थित सार्वजनिक पार्क इस समय स्थानीय निवासियों के लिए मनोरंजन की जगह नहीं, बल्कि डर का केंद्र बन चुका है। पार्क में कुत्तों के बड़े-बड़े झुंडों के जमावड़े और उनके आपसी झगड़ों के कारण क्षेत्र के बच्चों और बुजुर्गों का घर से निकलना दूभर हो गया है।

​राजबीर सिंह भारतीय ने सीधे तौर पर नगर निगम को चेतावनी देते हुए कहा कि पार्क में आवारा कुत्तों की तादाद इतनी बढ़ गई है कि वे आपस में तो लड़ते ही हैं, राह चलते मासूम बच्चों और लाचार बुजुर्गों पर भी झपटने को तैयार रहते हैं।

​समाजसेवी राजबीर सिंह भारतीय ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल उठाते हुए कहा कि पार्क में हर समय कुत्तों के झुंड आपस में लड़ते रहते हैं, जिससे वहां टहलने आने वाले बुजुर्गों और खेलने वाले बच्चों पर हमले का खतरा बना रहता है।

​बच्चों पर खतरा: छोटे बच्चे जो पार्क में खेलने आते हैं, वे इन कुत्तों के आसान शिकार बन सकते हैं।

​मुख्य चिंताएं और मांगें:
​सुरक्षा का अभाव: पार्क में कुत्तों के हिंसक व्यवहार के कारण बुजुर्गों ने वहां सुबह-शाम की सैर बंद कर दी है।

​प्रशासन से तीखे सवाल:

​क्या किसी बड़े हादसे का इंतज़ार है? राजबीर सिंह ने पूछा कि क्या प्रशासन तभी जागेगा जब कोई कुत्ता किसी बच्चे को बुरी तरह नोच लेगा?

​बुजुर्गों की आजादी पर ताला: पार्क में कुत्तों के आतंक के कारण बुजुर्गों ने टहलना छोड़ दिया है। क्या सार्वजनिक संपत्तियां अब इंसानों के लिए नहीं बल्कि जानवरों के लिए रह गई हैं?

​फंड का दुरुपयोग: कुत्तों की नसबंदी और प्रबंधन के नाम पर खर्च होने वाला पैसा कहाँ जा रहा है? धरातल पर स्थिति जस की तस बनी हुई है।

​”मनीमाजरा के पार्क आज जंग के मैदान बन चुके हैं जहाँ कुत्तों के झुंड एक-दूसरे के खून के प्यासे रहते हैं। ऐसे माहौल में कोई अभिभावक अपने बच्चे को पार्क भेजने की हिम्मत कैसे करे? यदि प्रशासन ने 24 इस पर संज्ञान नहीं लिया, तो हमें स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर कड़ा रुख अपनाना होगा।”
​प्रशासनिक अनदेखी: नगर निगम और संबंधित विभाग को बार-बार सूचित करने के बावजूद कुत्तों की नसबंदी या उन्हें वहां से हटाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।
​”जब पार्क ही सुरक्षित नहीं रहेंगे, तो आम नागरिक कहां जाएगा? कुत्तों की बढ़ती तादाद और उनके हिंसक रवैये ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। प्रशासन को किसी बड़े हादसे का इंतज़ार नहीं करना चाहिए।”
(समाजसेवी)​राजबीर सिंह भारतीय ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नागला मोहल्ला पार्क से इन आवारा कुत्तों को हटाने या इनके उचित प्रबंधन की व्यवस्था की जाए ताकि स्थानीय निवासी भयमुक्त होकर पार्क का उपयोग कर सकें।
राजबीर सिंह ने स्पष्ट किया कि यदि जल्द ही इन कुत्तों को पकड़ने या पार्क से हटाने की कार्रवाई शुरू नहीं हुई, शांति पूर्वक अंदोलन करने पर मजबूर होंगे। पर तो जनता की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

​

Check Also
Close