Thursday 12/ 02/ 2026 

Bharat Najariya
ज्ञान की ज्योति से आलोकित होगा श्रीकोट-13 फरवरी को श्रीकोट-श्रीनगर में मां शारदा लाइब्रेरी का भव्य शुभ उद्घाटनएक दर्जन प्राथमिक विद्यालयों का होगा पुनर्निर्माण–डाॅ.धन सिंह रावतसहकारी संघों में तैनात होंगे प्रोफेशनल एमडी–डाॅ.धन सिंह रावतसुरक्षित इंटरनेट दिवस पर कार्यशाला का हुआ आयोजनपाव अकरी में पानी-सड़क संकट ने पकड़ा उग्र रूप-ग्रामीणों ने शुरू किया क्रमिक अनशनजन-जन की सरकार अभियान के तहत बहुउद्देशीय शिविर से योजनाओं की सीधी पहुंच-सीडीओविकास भवन में एटीआई नैनीताल के सहयोग से तीन दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभराजकीय इंटर कॉलेज सीकू में सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर साइबर हाइजीन सत्र का प्रभावशाली आयोजनफिल्म ‘गोदान’ के प्रदर्शन का महापौर ने किया शुभारम्भ-महापौर ने स्कूली बच्चों और कार्यकर्ताओं के साथ देखी फिल्मरुद्रपुर में बस के अंदर कंडक्टर की जेब से चोरी करता युवक पकड़ा गया, मारपीट के बाद बस से उतारा गयारुद्रपुर में एक बस के अंदर उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब एक युवक कंडक्टर की जेब से पैसे चोरी करने की कोशिश कर रहा था। कंडक्टर को जब अपनी जेब में हरकत महसूस हुई तो उसने तुरंत युवक को पकड़ लिया। चोरी करते पकड़े जाने पर कंडक्टर गुस्से में आ गया और युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। बस में मौजूद यात्रियों के बीच कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई और लोग यह देखने लगे कि आखिर मामला क्या है।मारपीट के बाद युवक को बस से बाहर उतार दिया गया। घटना के चलते कुछ समय के लिए बस भी रुकी रही और माहौल तनावपूर्ण हो गया। बाद में स्थिति सामान्य हुई और बस आगे के लिए रवाना हो गई। इस घटना की चर्चा यात्रियों के बीच काफी देर तक होती रही।
राज्य

राजकीय इंटर कॉलेज सीकू में सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर साइबर हाइजीन सत्र का प्रभावशाली आयोजन


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। डिजिटल तकनीक के बढ़ते प्रभाव के बीच विद्यार्थियों को सुरक्षित,जिम्मेदार एवं जागरूक इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज सीकू में साइबर हाइजीन विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए न केवल ज्ञानवर्धक रहा,बल्कि उन्हें डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने का व्यावहारिक मार्गदर्शन भी प्रदान किया। कार्यक्रम में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) की ISEA परियोजना से जुड़े डॉ.अतुल बमराड़ा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों से संवादात्मक शैली में साइबर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। डॉ.बमराड़ा ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के मूल सिद्धांत,दो-स्तरीय प्रमाणीकरण (Two-Factor Authentication),कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग,ऑनलाइन ठगी से बचाव,सोशल मीडिया पर गोपनीयता की सुरक्षा,एईपीएस फ्रॉड,सिम कार्ड सुरक्षा तथा पासवर्ड प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सरल एवं प्रभावशाली उदाहरणों के माध्यम से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज का विद्यार्थी केवल तकनीक का उपभोक्ता नहीं,बल्कि डिजिटल समाज का सक्रिय नागरिक है। ऐसे में साइबर हाइजीन को अपनाना समय की आवश्यकता है। सजगता,सतर्कता और सही जानकारी ही साइबर अपराधों से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में आयोजित निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं जिया नेगी,जयंती,अभिराज एवं राधिका को छवि सेवा फाउंडेशन एवं मॉन इंडिजीनियस सोसाइटी द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला और अन्य छात्रों को भी रचनात्मक गतिविधियों के लिए प्रेरणा मिली। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य,शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। अंत में सभी विद्यार्थियों को सुरक्षित,जिम्मेदार और नैतिक इंटरनेट उपयोग का संकल्प दिलाया गया। विद्यालय प्रशासन के अनुसार यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक,व्यवहारिक एवं ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ,जिससे वे डिजिटल दुनिया में स्वयं को सुरक्षित रखते हुए सकारात्मक उपयोग की दिशा में आगे बढ़ सकें। राजकीय इंटर कॉलेज सीकू का यह आयोजन विद्यार्थियों को साइबर रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।

Check Also
Close