Thursday 12/ 02/ 2026 

Bharat Najariya
ज्ञान की ज्योति से आलोकित होगा श्रीकोट-13 फरवरी को श्रीकोट-श्रीनगर में मां शारदा लाइब्रेरी का भव्य शुभ उद्घाटनएक दर्जन प्राथमिक विद्यालयों का होगा पुनर्निर्माण–डाॅ.धन सिंह रावतसहकारी संघों में तैनात होंगे प्रोफेशनल एमडी–डाॅ.धन सिंह रावतसुरक्षित इंटरनेट दिवस पर कार्यशाला का हुआ आयोजनपाव अकरी में पानी-सड़क संकट ने पकड़ा उग्र रूप-ग्रामीणों ने शुरू किया क्रमिक अनशनजन-जन की सरकार अभियान के तहत बहुउद्देशीय शिविर से योजनाओं की सीधी पहुंच-सीडीओविकास भवन में एटीआई नैनीताल के सहयोग से तीन दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभराजकीय इंटर कॉलेज सीकू में सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर साइबर हाइजीन सत्र का प्रभावशाली आयोजनफिल्म ‘गोदान’ के प्रदर्शन का महापौर ने किया शुभारम्भ-महापौर ने स्कूली बच्चों और कार्यकर्ताओं के साथ देखी फिल्मरुद्रपुर में बस के अंदर कंडक्टर की जेब से चोरी करता युवक पकड़ा गया, मारपीट के बाद बस से उतारा गयारुद्रपुर में एक बस के अंदर उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब एक युवक कंडक्टर की जेब से पैसे चोरी करने की कोशिश कर रहा था। कंडक्टर को जब अपनी जेब में हरकत महसूस हुई तो उसने तुरंत युवक को पकड़ लिया। चोरी करते पकड़े जाने पर कंडक्टर गुस्से में आ गया और युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। बस में मौजूद यात्रियों के बीच कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई और लोग यह देखने लगे कि आखिर मामला क्या है।मारपीट के बाद युवक को बस से बाहर उतार दिया गया। घटना के चलते कुछ समय के लिए बस भी रुकी रही और माहौल तनावपूर्ण हो गया। बाद में स्थिति सामान्य हुई और बस आगे के लिए रवाना हो गई। इस घटना की चर्चा यात्रियों के बीच काफी देर तक होती रही।
राज्य

पाव अकरी में पानी-सड़क संकट ने पकड़ा उग्र रूप-ग्रामीणों ने शुरू किया क्रमिक अनशन


कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल।
कीर्तिनगर विकासखंड के पाव अकरी गांव में वर्षों से चली आ रही पेयजल एवं सड़क समस्या के समाधान न होने से आक्रोशित ग्रामीणों का आंदोलन अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। समस्याओं की लगातार अनदेखी से क्षुब्ध ग्रामीणों ने मंगलवार से क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। आंदोलनकारी ग्रामीणों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा क्षेत्रीय विधायक से तत्काल हस्तक्षेप कर क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं बहाल करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में निर्मित अकरी-बारजूला पेयजल पम्पिंग योजना में व्यापक अनियमितताएं एवं कथित भ्रष्टाचार हुआ है,जिसके चलते यह योजना प्रभावी रूप से संचालित नहीं हो पा रही है। पाइपलाइन बिछी होने के बावजूद गांव में नियमित जलापूर्ति ठप पड़ी है,जिससे ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। आंदोलनकारी ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि अकरी*बारजूला पेयजल पम्पिंग योजना की तत्काल उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तथा दोषी अधिकारियों और ठेकेदारों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। ग्रामीणों का आरोप है कि योजना के टैंक जर्जर अवस्था में पड़े हैं और विभागीय लापरवाही के कारण करोड़ों की योजना दम तोड़ चुकी है। धरना-प्रदर्शन में उठी सड़क और पुनर्गठन की मांग विक्रम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित धरना-प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने सरकार से पानी और सड़क की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य महिपाल बुटोला ने कहा कि न्यूली पेयजल योजना का पुनर्गठन कर गांवों में नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए,साथ ही अकरी-बारजूला पेयजल पम्पिंग योजना में हुई सभी अनियमितताओं की जांच कर शीघ्र सुधारात्मक कदम उठाए जाएं। उन्होंने सेल-तोक से मठुर गांव तक मोटर मार्ग निर्माण की मांग को भी प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि सड़क के अभाव में ग्रामीणों को आपात स्थिति में भी भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। महिपाल बुटोला ने कहा कि ग्रामीण लंबे समय से प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के समक्ष अपनी समस्याएं उठाते आ रहे हैं,लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज करते हुए भूख-हड़ताल शुरू की जाएगी,जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। पहले दिन 11 ग्रामीण बैठे अनशन पर क्रमिक अनशन के पहले दिन जगदीश प्रसाद डंगवाल,सुशील चन्द्र मैठाणी,प्रकाश लखेड़ा,बुद्धि सिंह नेगी,बीना कोहली,विमला देवी,सजना देवी,सुदामा देवी,राजेन्द्र सिंह रावत,लक्ष्मण सिंह पंवार और सुरजदास अनशन पर बैठे। इस दौरान अकरी बारजूला संघर्ष समिति के संयोजक राकेश कोली,जिला पंचायत सदस्य अंजली देवी,संरक्षक कुंजकृष्ण डंगवाल,क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरेश मैठाणी,मनोज लखेड़ा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और आंदोलन को अपना समर्थन दिया। पानी और सड़क के लिए संघर्ष-पाव अकरी के ग्रामीणों का यह आंदोलन अब प्रशासन की संवेदनशीलता की परीक्षा बन चुका है।

Check Also
Close