Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

फिल्म ‘गोदान’ के प्रदर्शन का महापौर ने किया शुभारम्भ-महापौर ने स्कूली बच्चों और कार्यकर्ताओं के साथ देखी फिल्म

रूद्रपुर । प्रेम सिने प्लेक्स थिएटर में बुधवार को गौ-माता के धार्मिक, सामाजिक और वैज्ञानिक महत्व पर आधारित फिल्म ‘गोदान’ के विशेष शो का महापौर विकास शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न स्कूलों के बच्चों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर फिल्म देखी। शुभारम्भ पर कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए ‘वंदे मातरम’, भारत माता की जय और गौ-माता की जय के नारों से पूरा सिनेमा हॉल ऊर्जा से सराबोर हो गया।

फिल्म के महत्व पर प्रकाश डालते हुए महापौर विकास शर्मा ने कहा, गोदान मात्र एक फिल्म नहीं, बल्कि एक सामाजिक और सांस्कृतिक चेतना का जीवंत दस्तावेज है, जो हमें हमारी प्राचीन जड़ों और गौरवशाली विरासत से जोड़ती है। यह फिल्म 6 फरवरी को देश भर में रिलीज हुई है और इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है। फिल्म की कहानी एक ऐसे आधुनिक वैज्ञानिक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो प्रारंभ में तर्क और विज्ञान की कसौटी पर सब कुछ देखता है, लेकिन जब उसके जीवन में गौ-माता का प्रवेश होता है, तो उसकी पूरी सोच और जीवनशैली बदल जाती है। यह फिल्म हमें बताती है कि भारतीय परंपरा और पंचगव्य चिकित्सा किस प्रकार वैज्ञानिक रूप से भी श्रेष्ठ हैं।

उन्होंने कहा यह फिल्म हमें वर्ष 1966 के उस ऐतिहासिक गौ रक्षा आंदोलन की याद दिलाती है, जहाँ हमारे पूर्वजों ने गौ-वंश की रक्षा के लिए महान बलिदान दिए थे। सनातन धर्म में गाय को केवल एक पशु नहीं, बल्कि ‘माता’ का दर्जा दिया गया है और यह फिल्म उस पवित्र स्थान को न्यायोचित ठहराती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने उत्तराखण्ड में इस फिल्म को टैक्स फ्री करके एक अत्यंत सराहनीय और ऐतिहासिक निर्णय लिया है, ताकि अधिक से अधिक लोग, विशेषकर युवा और बच्चे इस फिल्म के माध्यम से अपनी संस्कृति को जान सकें। महापौर ने शहरवासियों से अपील करते हुए कि वे अपने परिवार के साथ इस फिल्म को जरूर देखें, क्योंकि यह समाज में गौ-सेवा और जीवन मूल्यों के प्रति एक सकारात्मक दृष्टिकोण पैदा करने में मील का पत्थर साबित होगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने फिल्म की सराहना करते हुए कहा आज के आधुनिक युग में जब युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति से दूर हो रही है, तब गोदान जैसी फिल्में समाज को आईना दिखाने का काम करती हैं। सनातन धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है और यह फिल्म वैज्ञानिक तथ्यों के साथ सिद्ध करती है कि गौ-सेवा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि स्वस्थ समाज का आधार है। हम सभी को अपने परिवार और बच्चों के साथ यह फिल्म देखनी चाहिए ताकि वे अपनी गौरवशाली परंपराओं को समझ सकें। पार्टी कार्यकर्ताओं का प्रयास होना चाहिए कि इस फिल्म का संदेश जन-जन तक पहुँचे।

इस अवसर पर जिला महामंत्री तरुण दत्ता, समाजसेवी विजय भूषण गर्ग, हिमांशु शुक्ला, पार्षद सुशील चौहान, पार्षद चिराग कालड़ा, रचित, अक्षय गहलौत, विजय तोमर, प्रमोद मित्तल, रोशन अरोरा और पारस चुघ सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Check Also
Close