Thursday 12/ 02/ 2026 

Bharat Najariya
ज्ञान की ज्योति से आलोकित होगा श्रीकोट-13 फरवरी को श्रीकोट-श्रीनगर में मां शारदा लाइब्रेरी का भव्य शुभ उद्घाटनएक दर्जन प्राथमिक विद्यालयों का होगा पुनर्निर्माण–डाॅ.धन सिंह रावतसहकारी संघों में तैनात होंगे प्रोफेशनल एमडी–डाॅ.धन सिंह रावतसुरक्षित इंटरनेट दिवस पर कार्यशाला का हुआ आयोजनपाव अकरी में पानी-सड़क संकट ने पकड़ा उग्र रूप-ग्रामीणों ने शुरू किया क्रमिक अनशनजन-जन की सरकार अभियान के तहत बहुउद्देशीय शिविर से योजनाओं की सीधी पहुंच-सीडीओविकास भवन में एटीआई नैनीताल के सहयोग से तीन दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभराजकीय इंटर कॉलेज सीकू में सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर साइबर हाइजीन सत्र का प्रभावशाली आयोजनफिल्म ‘गोदान’ के प्रदर्शन का महापौर ने किया शुभारम्भ-महापौर ने स्कूली बच्चों और कार्यकर्ताओं के साथ देखी फिल्मरुद्रपुर में बस के अंदर कंडक्टर की जेब से चोरी करता युवक पकड़ा गया, मारपीट के बाद बस से उतारा गयारुद्रपुर में एक बस के अंदर उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब एक युवक कंडक्टर की जेब से पैसे चोरी करने की कोशिश कर रहा था। कंडक्टर को जब अपनी जेब में हरकत महसूस हुई तो उसने तुरंत युवक को पकड़ लिया। चोरी करते पकड़े जाने पर कंडक्टर गुस्से में आ गया और युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। बस में मौजूद यात्रियों के बीच कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई और लोग यह देखने लगे कि आखिर मामला क्या है।मारपीट के बाद युवक को बस से बाहर उतार दिया गया। घटना के चलते कुछ समय के लिए बस भी रुकी रही और माहौल तनावपूर्ण हो गया। बाद में स्थिति सामान्य हुई और बस आगे के लिए रवाना हो गई। इस घटना की चर्चा यात्रियों के बीच काफी देर तक होती रही।
राज्य

ज्ञान की ज्योति से आलोकित होगा श्रीकोट-13 फरवरी को श्रीकोट-श्रीनगर में मां शारदा लाइब्रेरी का भव्य शुभ उद्घाटन


श्रीनगर गढ़वाल। देवभूमि उत्तराखंड की शैक्षिक एवं सांस्कृतिक परंपरा को नई दिशा देने की ओर एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए श्रीकोट-श्रीनगर गढ़वाल में मां शारदा लाइब्रेरी का शुभ उद्घाटन 13 फरवरी 2026 शुक्रवार को भव्य रूप से संपन्न होने जा रहा है। यह पुस्तकालय क्षेत्र में ज्ञान,संस्कार और अध्ययन संस्कृति के विस्तार का सशक्त केंद्र बनेगा। इस गरिमामय अवसर पर उत्तराखण्ड सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विभागों से जुड़े उनके अनुभव और मार्गदर्शन से यह आयोजन विशेष महत्व प्राप्त करेगा। वहीं नगर निगम श्रीनगर की महापौर आरती भण्डारी विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगी। मां शारदा-विद्या और बुद्धि की अधिष्ठात्री देवी के नाम पर स्थापित यह लाइब्रेरी विद्यार्थियों,शोधार्थियों,प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं तथा ज्ञानप्रेमी नागरिकों के लिए एक सशक्त मंच सिद्ध होगी। पुस्तकालय में शैक्षिक,साहित्यिक,आध्यात्मिक और समसामयिक विषयों से संबंधित पुस्तकों का समृद्ध संग्रह उपलब्ध कराया जाएगा,जिससे क्षेत्र में अध्ययनशील वातावरण को बल मिलेगा। आचार्य मधुसूदन घिल्डियाल जिनके मार्गदर्शन और संकल्प से यह पुस्तकालय साकार रूप ले रहा है। उनका यह प्रयास न केवल शिक्षा के क्षेत्र में योगदान है,बल्कि भावी पीढ़ी को संस्कारयुक्त ज्ञान से जोड़ने का एक दूरदर्शी कदम भी है। आयोजकों के अनुसार मां शारदा लाइब्रेरी भविष्य में ज्ञान संवाद,पुस्तक विमोचन,संगोष्ठी एवं बौद्धिक चर्चाओं का केंद्र बनेगी,जिससे श्रीनगर और आसपास के क्षेत्रों में बौद्धिक चेतना का विस्तार होगा। ज्ञान की ज्योति,संस्कारों की ऊर्जा और शिक्षा का संकल्प-मां शारदा लाइब्रेरी का शुभ उद्घाटन निश्चित ही श्रीकोट-श्रीनगर के शैक्षिक इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ेगा।

Check Also
Close