Friday 13/ 02/ 2026 

Bharat Najariya
पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज डांगचौरा में विशेषज्ञों द्वारा छात्र छात्राओं को दी गाइडेंस व काउंसलिंगविवाह बना पर्यावरण संरक्षण का संकल्प-कलगिडी में वर-वधू को भेंट किया गया समलौण पौधपर्यटन संपत्तियों के सुदृढ़ प्रबंधन पर डीएम सख्त-धारी देवी मंदिर का प्रकाशीकरण फरवरी अंत तक पूर्ण करने के निर्देशजरूरतमंदों को मिले कंबल और तिरपाल,डीएम ने रेडक्रॉस के सेवा कार्यों को सराहाजिलाधिकारी ने दी स्वास्थ्य सेवाओं को नयी धार-16 नोडल अस्पताल चिह्नित,एक्सरे,अल्ट्रासाउंड और एंबुलेंस सुविधाओं में होगा बड़ा सुधारएनएचएम के तहत केन्द्र सरकार को भेजी जायेगी एक हजार करोड़ की पीआईपीश्रीनगर में स्वास्थ्य सुविधाओं का नया अध्याय-स्वीत वार्ड में नगर निगम के प्रथम शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर का शुभारंभसूबे में शैक्षणिक संवर्ग का बनेगा त्रि-स्तरीय ढांचा-डाॅ.धन सिंह रावतश्रीनगर में कहीं कूड़ा नजर नहीं आया-वेस्ट टू वंडर (रजत जयंती) पार्क से प्रभावित हुए अपर सचिवज्ञान की ज्योति से आलोकित होगा श्रीकोट-13 फरवरी को श्रीकोट-श्रीनगर में मां शारदा लाइब्रेरी का भव्य शुभ उद्घाटन
राज्य

जरूरतमंदों को मिले कंबल और तिरपाल,डीएम ने रेडक्रॉस के सेवा कार्यों को सराहा


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में बढ़ती ठंड के दृष्टिगत जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया ने आज जिला कार्यालय में जरूरतमंद परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। प्रशासन एवं भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में विकास खण्ड पौड़ी,कोट,खिर्सू,पाबों एवं कल्जीखाल के पात्र व्यक्तियों को कम्बल,तिरपाल और किचन सेट प्रदान किए गए। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन का संकल्प है कि जनपद का कोई भी असहाय व्यक्ति ठंड में असुरक्षित न रहे और सहायता अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने रेडक्रॉस सोसायटी के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी आपदा एवं विषम परिस्थितियों में इसी तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.शिव मोहन शुक्ला,एसीएमओ पारुल गोयल,मुख्य शिक्षाधिकारी अत्रेय सयाना,जिला सचिव रेडक्रॉस केसर सिंह असवाल सहित कार्यकारिणी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Check Also
Close