Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज डांगचौरा में विशेषज्ञों द्वारा छात्र छात्राओं को दी गाइडेंस व काउंसलिंग


कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल। पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज डांगचौरा कीर्तिनगर टिहरी गढ़वाल में विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता प्राप्त अतिथियों के संबोधन और महत्वपूर्ण सुझावों के साथ गाइडेंस एवं काउंसलिंग सेल के तत्वाधान में कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम आरंभ होने से पूर्व सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित करने तथा दीप प्रज्वलन के साथ ही अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत गया गया तथा बैज अलंकरण सॉल भेंट तथा स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर गढ़वाल में प्लेसमेंट सेल के हेड ऑफ द डिपार्टमेंट प्रोफेसर आर के ढोडी ने कहा कि यह उम्र विद्यार्थियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है वह निरंतर परिश्रम और प्रयास से बेहतर परिणाम हासिल कर सकते हैं। उन्होंने विद्यालय को आश्वासन दिया कि बच्चों के व्यक्तित्व विकास के लिए विश्वविद्यालय की ओर से डांगचोरा इंटर कॉलेज में कार्यशाला आयोजित की जाएगी। गढ़वाल विश्वविद्यालय में मनोविज्ञान की एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर छीरिंग डोलकर खम्पा कहा कि बच्चों की विभिन्न प्रतिभाओं की तुलना नहीं की जा सकती है उन्होंने कहा कि छात्रों को कैरियर या विषय चुनते समय अपनी क्षमता प्रतिभा और रुचि का विशेष ध्यान रखना चाहिए इस स्थिति में अपने अभिभावक अथवा अध्यापक से मदद ली जा सकती है। कार्यक्रम में वॉलीबॉल की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शिवा चौधरी ने बच्चों का आह्वान किया कि वह पूर्ण मनोयोग से खेले। खेल से नकारात्मकता निकलती है और सकारात्मक प्रवृत्ति खिलती है। कार्यक्रम में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक और राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व मंडलीय मंत्री शिव सिंह नेगी ने कहा कि विद्यार्थी अपना लक्ष्य निर्धारित करें और फिर संपूर्ण समय का सदुपयोग करते हुए सजग और समर्पित रहकर सफलता प्राप्त करें। स्टेट बैंक आफ इंडिया के प्रबंधक अजय सिंह ने बैंकिंग प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। असिस्टेंट मैनेजर डॉक्टर विष्ट ने कहा की चुनौतियों का सामना करते समय सही कार्य योजना बनाएं और परिस्थितियों तथा बाधाओं का आकलन कर आगे बढ़ें। कार्यक्रम में डॉ.ज्योति नेगी ने भी अपने महत्वपूर्ण विचार साझा किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य चंडी प्रसाद देवली ने समस्त विशेषज्ञों का स्वागत और आभार व्यक्त करते हुए छात्रों से आह्वान किया कि सभी विशेषज्ञों के द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण सुझावों को आत्मसात करते हुए अपने भविष्य को सफल और सुखद बनाएं।अंत में कार्यक्रम के प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिंह चौधरी द्वारा गाइडेंस और काउंसलिंग हेतु बनाई गई मार्गदर्शिका का छात्रों के मध्य वितरण किया गया जिसमें 12 वीं पास करने के पश्चात विभिन्न व्यावसायिक तथा अकादमी पाठ्यक्रमों की समुचित जानकारी उपलब्ध करवाई गई है। इस अभिनव पहल की सभी के द्वारा सराहना की गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ.प्रदीप जुगरण के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में लखपत सिंह कंडारी,विनोद चौहान,डॉ.राम सिंह बिष्ट,रंजन नेगी,डॉ.गौतम,बीना रावत,सुमन घनशाला,सोनम भट्ट,सुमित्रा रावत,पूजा उनियाल,राहुल भट्ट,रामेंद्र पुंडीर,काजल आदि उपस्थित रहे।

Check Also
Close