Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

गढ़वाल विश्वविद्यालय में विधिक सेवा एवं सहायता केंद्र का हुआ शुभारंभ


श्रीनगर गढ़वाल। न्याय तक सहज पहुंच और कानूनी जागरूकता को सशक्त समाज की आधारशिला बताते हुए 13 फरवरी 2026 को हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर में विधिक सेवा एवं सहायता केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया गया। अब विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को अपने कानूनी अधिकारों,निःशुल्क विधिक सहायता,लोक अदालत,मध्यस्थता और साइबर सुरक्षा संबंधी परामर्श के लिए भटकना नहीं पड़ेगा,बल्कि उन्हें परिसर में ही समुचित मार्गदर्शन उपलब्ध होगा। यह कार्यक्रम विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार तथा जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के आदेश पर आयोजित किया गया। छात्र क्रियाकलाप केंद्र के द्वितीय तल पर स्थापित इस केंद्र का उद्घाटन सिविल जज (जूनियर डिवीजन) एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) कु.अलका ने प्रातः 11 बजे किया। उद्घाटन के उपरांत सीनेट हॉल,बिड़ला परिसर में आयोजित जागरूकता सत्र में कु.अलका ने विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों,विधिक सहायता प्रणालियों और संवैधानिक कर्तव्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक न्याय पहुंचाना है,विशेषकर उन लोगों तक जो आर्थिक या सामाजिक कारणों से न्याय प्राप्त करने में असमर्थ रहते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों की बढ़ती चुनौतियों से भी अवगत कराया। ऑनलाइन ठगी,फर्जी लिंक,ओटीपी धोखाधड़ी,सोशल मीडिया दुरुपयोग और डिजिटल वित्तीय अपराधों से सावधान रहने की सलाह देते हुए उन्होंने डिजिटल सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही लोक अदालतों की उपयोगिता और वैकल्पिक विवाद समाधान की प्रक्रिया पर भी जानकारी दी। विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो.ओ.पी.गुसाईं ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में स्थापित यह केंद्र छात्र-छात्राओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण पहल है। केंद्र समय-समय पर विधिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। मुख्य नियंता प्रो.दीपक कुमार ने विद्यार्थियों से डिजिटल मंचों का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में साइबर प्रकोष्ठ से संपर्क करने का आह्वान किया। अधिवक्ता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमेश चंद्र जोशी ने विद्यार्थियों को निःशुल्क विधिक सहायता,परामर्श और शिकायत निवारण प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में विधिक साक्षरता विकसित होने से समाज में अपराध और अन्याय की घटनाओं में स्वतः कमी आती है। बार एसोसिएशन के संरक्षक अनूप पांथरी ने कहा कि न्याय व्यवस्था केवल अदालतों तक सीमित नहीं है,बल्कि जागरूक नागरिक ही इसकी वास्तविक शक्ति हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और जरूरतमंदों तक विधिक सहायता योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का आह्वान किया। नोडल अधिकारी डॉ.अनु राही ने साइबर सेल के उद्देश्य और सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने बताया कि यह केंद्र विद्यार्थियों को निःशुल्क कानूनी मार्गदर्शन,शिकायत पंजीकरण और तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराएगा। प्राविधिक स्वयंसेवी प्रियंका रॉय तथा साइबर सेल प्रतिनिधि दीपशिखा ने फिशिंग,हैकिंग,डिजिटल वित्तीय धोखाधड़ी और ऑनलाइन उत्पीड़न जैसे साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सीआईयू से मनोज कुमार ने तकनीकी जांच और साइबर अपराध की प्रक्रिया पर प्रकाश डाला। शिक्षा और न्याय का संगम कार्यक्रम में सहायक अभियोजन अधिकारी अपर्णा अवस्थी,प्रो.दीपक कुमार,प्रो.ओ.पी.गुसाई,डॉ.नरेंद्र,सुरक्षा अधिकारी हेम जोशी,पीएलवी पूनम हटवाल,रोशनी देवी,प्रीति बिष्ट,न्यायालय कर्मचारी आनंद प्रसाद भारती सहित अनेक गणमान्य एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित यह विधिक सेवा एवं सहायता केंद्र शिक्षा और न्याय के समन्वय का सशक्त उदाहरण है। यह पहल न केवल विद्यार्थियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करेगी,बल्कि उन्हें जिम्मेदार और सजग नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित भी करेगी।

Check Also
Close