Wednesday 24/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
ग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांगकालाढूगी -आज कालाढूंगी विधानसभा के कोटाबाग विकास खंड के पवलगढ़ में क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती दीपा देवी जी के आवास पर स्थानीय जनता जनार्दन से आत्मीय भेंट एवं संवाद किया।इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों के साथ माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी एवं उत्तराखंड के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री Pushkar Singh Dhami जी के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं तथा प्रदेश एवं क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।इस अवसर पर जनता जनार्दन से आदमी विधानसभा चुनाव में भाजपा को विजयी बनाने हेतु आशीर्वाद देने का अनुरोध भी किया।इस अवसर पर प्रधान श्रीमती रेखा बधानी जी, प्रधान श्री प्रकाश तिवारी जी (मारकंडपुर), श्री उमेश त्रिपाठी जी, मंडल महामंत्री श्री दीवान सिंह बिष्ट जी, श्री विनोद बधानी जी, श्री डूंगर सिंह मेहरा जी, श्री दीपक तिवारी जी, श्री जगदीश गर्जोला जी, श्री दिनेश बधानी जी, श्री सोनू बिष्ट जी, श्री लक्ष्मण बिष्ट जी, श्री हरीश बिष्ट जी, श्री संतोष गिरी जी, श्री नारायण पटवाल जी, श्री हरीश कांडपाल जी, श्री भुवन त्रिपाठी जी, श्री राजू त्रिपाठी जी, श्री पूरन त्रिपाठी जी, श्री किशन मेहरा जी, श्री जितेंद्र मियान जी, श्री भुवन चंद सती जी, श्री हरेंद्र रावत जी, श्री गौरव सती जी, श्री मोहन भट्ट जी, श्री नंदा बल्लभ बधानी जी, श्री गोपेश्वर पांडे जी, श्री देवी दत्त सुयाल जी, श्री हरीश त्रिपाठी जी, श्री नीरज त्रिपाठी जी, श्री महेंद्र आर्य जी, श्री गोपाल राम जी, श्रीमती कमला पैपने जी, श्री नवीन भट्ट जी एवं श्री कृपाल सिंह जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।जनता का स्नेह, विश्वास एवं आशीर्वाद ही हमारी सबसे बड़ी प्रेरणा हैदेश की शिक्षा व्यवस्था बनी वसूली तंत्र: गावाकांग्रेस नेताओं ने कहा-पेपर लीक, महंगी कोचिंग और बेरोजगारी ने युवाओं के सपनों को तोड़ाबंद कट खुलवाने पर व्यापार मंडल ने महापौर को किया सम्मानितअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भारतीय योग संस्थान, रुद्रपुर जिला द्वारा भव्य योग कार्यक्रम का आयोजनमसूरी मॉल रोड पर गिरा विशाल पेड़, अग्निशमन दल ने त्वरित कार्रवाई कर टाला बड़ा हादसा पर्यटन नगरी मसूरी में रविवार को एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब झूलाघर स्थित इलाहाबाद बैंक के समीप मॉल रोड पर अचानक एक विशाल पेड़ गिर गया। घटना के चलते कुछ देर के लिए मार्ग अवरुद्ध हो गया और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि समय रहते अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और पेड़ को काटकर मार्ग से हटाते हुए यातायात सुचारू कर दिया। अग्निशमन एवं आपात सेवा केंद्र मसूरी को शनिवार को सूचना मिली कि झूलाघर के निकट इलाहाबाद बैंक के पास मॉल रोड पर एक बड़ा पेड़ गिर गया है। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन से टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि विशाल पेड़ मुख्य मार्ग पर गिरा हुआ था, जिससे आवाजाही प्रभावित हो रही थी और दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। फायर यूनिट ने बिना समय गंवाए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। टीम ने दो वुडन कटरों की मदद से पेड़ को छोटे-छोटे हिस्सों में काटा और उन्हें सड़क से हटाया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मार्ग को पूरी तरह साफ कर यातायात के लिए खोल दिया गया। गनीमत रही कि पेड़ गिरने के समय वहां कोई राहगीर या वाहन इसकी चपेट में नहीं आया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। राहत एवं बचाव अभियान में चालक महेंद्र सिंह, फायरमैन शुभाष सिंह, नितिन सिंह और रोहित रावत शामिल रहे।उत्तरा केयर हॉस्पिटल के त्रिदिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 676 लाभार्थियों ने प्राप्त किया स्वास्थ्य लाभरोजगारपरक शिक्षा और मजबूत अधोसंरचना से होगा विश्वविद्यालय का विकास–कुलपति
राज्य

केंद्रीय बजट 2026-27 उत्तराखण्ड के विकास को नई रफ्तार श्रीनगर में मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने गिनाईं उपलब्धियां


श्रीनगर गढ़वाल। केंद्रीय बजट 2026-27 को उत्तराखण्ड के सर्वांगीण विकास की दिशा में ऐतिहासिक और दूरदर्शी बताते हुए प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि यह बजट पर्वतीय राज्य की आवश्यकताओं,संवेदनशीलता और संभावनाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। श्रीनगर के अदिती पैलेस में आयोजित पत्रकार वार्ता में मंत्री डॉ.रावत ने विस्तार से बजट के प्रमुख बिंदुओं को रखते हुए कहा कि इस बार पर्यटन,साहसिक खेल,स्वास्थ्य,आयुष,कृषि,ग्रामीण अर्थव्यवस्था और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों को विशेष प्राथमिकता दी गई है। पर्यटन और साहसिक गतिविधियों को नई ऊर्जा मंत्री डॉ.रावत ने बताया कि उत्तराखण्ड,हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में पर्यावरण के अनुकूल पर्वतीय मार्गों के विकास की घोषणा से ट्रैकिंग और साहसिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। देश के 20 प्रमुख पर्यटन स्थलों में 10 हजार पर्यटन मार्गदर्शकों को कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाएगा,जिसमें उत्तराखण्ड के प्रमुख स्थल भी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त उड़ान योजना के विस्तारित स्वरूप के तहत सीमांत क्षेत्रों में हेलीकॉप्टर सेवाओं और हवाई संपर्क का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 16 वें वित्त आयोग की सिफारिशों के तहत केंद्रीय करों में उत्तराखण्ड की हिस्सेदारी बढ़ी है। राज्य को इस वर्ष 17,414 करोड़ रुपये प्राप्त होंगे,जो पिछले वर्ष की तुलना में 1,841 करोड़ रुपये अधिक हैं। यह राशि सड़कों,पुलों और अन्य आधारभूत ढांचे के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी,जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में आवागमन और विकास कार्यों को गति मिलेगी। मंत्री ने कहा कि देश में पांच क्षेत्रीय चिकित्सीय केंद्र स्थापित किए जाएंगे। उत्तराखण्ड अपनी जड़ी-बूटियों और शुद्ध पर्यावरण के कारण आयुष और स्वास्थ्य पर्यटन के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा सकता है। राज्य में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा केंद्रों के आधुनिकीकरण हेतु विशेष प्रावधान किए गए हैं,जिससे स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुलभ और प्रभावी होंगी। गंगा तटों और पर्वतीय ढलानों पर प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए समूह आधारित कृषि क्लस्टर विकसित किए जाएंगे। साथ ही हिमालयी क्षेत्रों में मत्स्य पालन और पशुपालन के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने हेतु अतिरिक्त निधि का प्रावधान किया गया है। मंत्री ने कहा कि इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था सशक्त होगी और स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे। आपदा प्रबंधन में ऐतिहासिक वृद्धि उत्तराखण्ड जैसे आपदा-संवेदनशील राज्य के लिए राहत की खबर देते हुए डॉ.रावत ने बताया कि 16वें वित्त आयोग ने वर्ष 2026-31 की अवधि के लिए आपदा प्रबंधन कोष में 28 प्रतिशत की वृद्धि की है। इससे राज्य में आपदा पूर्व तैयारी,राहत एवं पुनर्वास कार्यों को अधिक सुदृढ़ किया जा सकेगा। मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं,बल्कि उत्तराखण्ड के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में यह बजट राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा। पत्रकार वार्ता में जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत,यूसीबी के प्रदेश अध्यक्ष मातवर सिंह रावत,जिला उपाध्यक्ष गिरीश पैन्यूली,जिला महामंत्री गणेश भट्ट,श्रीनगर मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल,अजब सिंह रावत,दिनेश पटवाल,शंकर मणि मिश्रा,संजय गुप्ता,प्रकाश सती,झाबर सिंह रावत,ललिता नेगी,नगमा तौफीक,सीमा भंडारी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी बजट को प्रदेश के हित में महत्वपूर्ण बताते हुए इसे विकासोन्मुख और जनकल्याणकारी करार दिया।

Check Also
Close