Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

रुद्रपुर में आस्था का बड़ा केन्द्र बनेगा भव्य शिव कॉरिडोरः विकास शर्मा

  • मुख्यमंत्री की पांच बड़ी घोषणाओं से बदलेगी शहर की तस्वीर

रुद्रपुर। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा की गई नई घोषणाएं रुद्रपुर के विकास की नई तकदीर लिखेंगी। उन्होंने कहा कि शिव कॉरिडोर सहित कुल पांच नई घोषणाएं करके मुख्यमंत्री ने रुद्रपुर वासियों की भावनाओं का सम्मान किया है। महापौर ने विश्वास दिलाया कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर जल्द काम शुरू होगा और इन नए कार्यों से रुद्रपुर को पूरे प्रदेश में एक नई पहचान मिलेगी। सोमवार को महापौर विकास शर्मा ने शिव कॉरिडोर का हिस्सा बनने जा रहे नीलकंठ धाम में रुद्राभिषेक किया और इसके पश्चात नगर आयुक्त शिप्रा जोशी व नगर निगम की टीम के साथ प्रस्तावित शिव कॉरिडोर के लिए नीलकंठ धाम, शिव मंदिर और गोल्ज्यू मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की।

पत्रकारों से वार्ता करते हुए महापौर ने कहा कि नीलकंठ धाम वही स्थान है जिसकी भूमि को लेकर उन पर कुछ लोग अनर्गल आरोप लगाकर उन्हें भूमाफिया घोषित करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन आज सच्चाई सबके सामने है कि यह भूमि उनके व्यक्तिगत हित के लिए नहीं बल्कि ऐतिहासिक शिव कॉरिडोर का हिस्सा बनने जा रही है। उन्होंने बताया कि हाल ही में नीलकंठ धाम के पास छह एकड़ भूमि को कालनेमियों के कब्जे से मुक्त कराया गया था, जिस पर अब शिव कॉरिडोर का सपना साकार होगा। महापौर ने कहा कि गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने मानसखंड कॉरिडोर में तीन मंदिरों को जोड़ने की घोषणा की है, जिसके अंतर्गत गंगापुर रोड स्थित नीलकंठ धाम, गोल्ज्यू मंदिर और आस्था के केन्द्र शिव मंदिर के साथ ही गुरुचांद मंदिर परिसर का कायाकल्प होगा। इन मंदिरों को एक साथ जोड़ते हुए त्रिभुजाकार स्वरूप दिया जाएगा और यहां पर नीलकंठ भवन के साथ ही 51 फुट ऊंची भगवान शिव की मूर्ति स्थापित की जाएगी। शिव कॉरिडोर के लिए एक अलग से मार्ग बनाया जायेगा। यह कॉरिडोर रूद्रपुर में आस्था का बड़ा केन्द्र बनकर उभरेगा। इसे पर्यटन की दृष्टि से भी विकसित किया जायेगा।

महापौर ने मुख्यमंत्री की अन्य बड़ी घोषणाओं का विवरण देते हुए बताया कि खेड़ा में अतिक्रमण मुक्त कराई गई भूमि पर पर्यावरण मित्रों के लिए अत्याधुनिक सरकारी आवासों का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए भूरारानी रोड और गंगापुर रोड के चौड़ीकरण को मंजूरी दी गई है। अटरिया मोड़ से इंदिरा कॉलोनी तक ‘मिनी बाईपास’ के निर्माण का भी ऐलान मुख्यमंत्री ने किया है, जिससे शहर के मुख्य मार्गों पर वाहनों का दबाव कम होगा। इसके साथ ही किच्छा रोड पर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाने का भी ऐलान हुआ है, जिसमें बास्केटबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन, इंडोर जिम सहित विभिन्न खेलों की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। महापौर ने इन घोषणाओं पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की योजनाओं में विकास, अंत्योदय और विरासत को शामिल किया गया है।

महापौर ने उन सभी योजनाओं का भी विवरण साझा किया जिनका लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है, जिनमें प्रमुख रूप से नगर निगम के मुख्य कार्यालय भवन का पुनर्निर्माण (15.74 करोड़), विभिन्न मार्गों में हॉटमिक्स कार्य (9.90 करोड़), विभिन्न निर्माण कार्य (7.50 करोड़), विभिन्न वार्डों में 52 विकास कार्य (6.38 करोड़), 8 आरोग्य मंदिरों का निर्माण (5.60 करोड़), बजाज सखी स्किल केंद्र (5.00 करोड़), वार्ड संख्या 28 में निगम बाजार व रोड निर्माण (4.80 करोड़), आईओसीएल के साथ पेट्रोल पंप स्थापना (4.00 करोड़), गौशाला का निर्माण (3.69 करोड़), वीर हकीकत राय मार्ग का सुदृढ़ीकरण (2.56 करोड़), स्वच्छता वाहन (2.50 करोड़), स्ट्रीट लाइट कार्य (2.50 करोड़), वेंडिंग जोन निर्माण (2.00 करोड़), फ्रेश वेस्ट प्लांट (1.71 करोड़), देवभूमि रजत जयंती पार्क (1.59 करोड़), जेसीबी मशीनें (1.50 करोड़), यूआईडीएफ के अंतर्गत विशेष विकास कार्य (14.26 करोड़), मुख्यमंत्री घोषणा के 17 विकास कार्य (1.00 करोड़), ओपन जिम व झूले (0.60 करोड़), घंटाघर चौक का सौंदर्यीकरण (0.48 करोड़), सब्जी मंडी निर्माण (0.48 करोड़), अंबेडकर पार्क सौंदर्यीकरण (0.48 करोड़), सुभाष चंद्र बोस मूर्ति स्थापना (0.25 करोड़), डमरू चौक निर्माण (0.24 करोड़) और त्रिशूल चौक निर्माण (0.21 करोड़) शामिल हैं। इन सभी विकास कार्यों की कुल लागत 100.03 करोड़ रुपये है। पत्रकार वार्ता में नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पाण्डेय, मंदिर के महंत प्रकाश जी, शिव कुमार राय, पार्षद सुशील चौहान, पार्षद चिराग कालरा, हरि अधिकारी,एम पी मौर्या आदि भी मौजूद रहै।

त्रिशूल चौक के बाद अब डमरू चौक का नंबर
रुद्रपुर । महापौर विकास शर्मा ने कहा कि रुद्रपुर को भगवान शिव की नगरी का स्वरूप प्रदान करने के लिए त्रिशूल चौक की स्थापना के बाद अब डमरू चौक की तैयारी शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि नगर निगम ने विभिन्न चौराहों को नई धार्मिक पहचान देने का खाका तैयार किया था, जिसके तहत इंदिरा चौक पर भव्य त्रिशूल पहले ही स्थापित किया जा चुका है। इसी तर्ज पर अब डीडी चौक को डमरू चौक के रूप में सजाने के लिए मुख्यमंत्री ने शिलान्यास कर दिया है। 24 लाख रुपये की लागत से डीडी चौक को डमरू चौक के रूप में परिवर्तित किया जाएगा, जिससे शहर की सुंदरता और धार्मिक महत्ता में वृद्धि होगी। महापौर ने स्पष्ट किया कि शहर के विकास और सौंदर्यीकरण का यह सिलसिला भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।

Check Also
Close