Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

26 फरवरी को श्रीनगर में विराट हिंदू महासम्मेलन-संतों के सान्निध्य में गूंजेगा सनातन संदेश,ऐतिहासिक आयोजन की तैयारियां तेज


श्रीनगर गढ़वाल। देवभूमि श्रीनगर एक बार फिर आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक जागरण का केंद्र बनने जा रहा है। आगामी 26 फरवरी को श्रीनगर बाजार क्षेत्र में प्रस्तावित विराट हिंदू महासम्मेलन को ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। आयोजन को लेकर धर्मप्रेमी नागरिकों में उत्साह का वातावरण है और नगर के विभिन्न हिस्सों में इसकी चर्चाएं तेज हो गई हैं। सम्मेलन के संयोजक गणेश भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन को भव्य और अनुशासित रूप देने के उद्देश्य से आदिती पैलेस में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई,ताकि कार्यक्रम का प्रत्येक आयाम सुव्यवस्थित और गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। उन्होंने कहा कि गोला बाजार में आयोजित होने वाला यह महासम्मेलन हिंदू समाज की एकता,सांस्कृतिक विरासत और सनातन परंपराओं को सुदृढ़ करने का एक सशक्त मंच बनेगा। गणेश भट्ट ने बताया कि सम्मेलन में देश के विभिन्न स्थानों से संत-महात्माओं एवं धर्माचार्यों के आगमन की संभावना है। संतों के सान्निध्य में आयोजित यह आयोजन क्षेत्र के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा,सांस्कृतिक गौरव और सामाजिक समरसता का संदेश लेकर आएगा। कार्यक्रम में भजन-कीर्तन,जागर,धार्मिक संगीत तथा आध्यात्मिक प्रवचनों की विशेष व्यवस्था की जा रही है। संत-महात्मा हिंदुत्व के मूल स्वरूप,भारतीय संस्कृति की गरिमा और समाज में नैतिक मूल्यों की स्थापना पर अपने विचार रखेंगे। बैठक के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर प्रचारक मोहित सहित समिति के कोषाध्यक्ष हिमांशु अग्रवाल,देवेंद्र मणि मिश्रा,संजय गुप्ता,संरक्षक गिरीश पैन्यूली,वासुदेव कंडारी,अजब सिंह रावत,जय बल्लभ पंत,दिनेश असवाल, झाबर सिंह रावत एवं सुधीर जोशी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए और आयोजन को सफल बनाने के लिए सुझाव प्रस्तुत किए। वक्ताओं ने कहा कि यह सम्मेलन केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। आयोजकों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के संत-महात्माओं की संभावित उपस्थिति से कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्राप्त होगी। यह सम्मेलन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बनेगा,बल्कि समाज में एकता,संस्कार और सांस्कृतिक चेतना को नई मजबूती भी प्रदान करेगा। सम्मेलन समिति ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से आह्वान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाएं और सनातन संस्कृति के इस महापर्व का साक्षी बनें। श्रीनगर की पावन भूमि पर 26 फरवरी को आयोजित होने वाला यह विराट हिंदू महासम्मेलन निश्चित रूप से सामाजिक समरसता,आध्यात्मिक ऊर्जा और सांस्कृतिक गौरव का नया अध्याय लिखने जा रहा है।

Check Also
Close