Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के तत्वावधान में ग्रामीणों को दी गई महत्वपूर्ण कानूनी जानकारी


श्रीनगर गढ़वाल/ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के तत्वावधान में विकास खण्ड खिर्सू के ग्राम सरणा में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को उनके संवैधानिक अधिकारों,कर्तव्यों एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की कानूनी जानकारी प्रदान करना था,ताकि वे जागरूक नागरिक बनकर अपने अधिकारों की रक्षा स्वयं कर सकें। शिविर में पीएलबी सदस्य पूनम हटवाल एवं प्रियंका राॅय ने उपस्थित ग्रामीणों को निःशुल्क विधिक सहायता,महिला अधिकार,घरेलू हिंसा से संरक्षण,बाल संरक्षण कानून,वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार,भूमि विवाद,राजस्व संबंधित प्रकरण तथा लोक अदालत की प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर,महिला,अनुसूचित जाति-जनजाति,दिव्यांग,वरिष्ठ नागरिक एवं अन्य पात्र वर्ग जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं। ग्राम पंचायत सरणा की प्रधान अनिता देवी भण्डारी ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीण अंचलों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होते हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में कानून की जानकारी होना प्रत्येक नागरिक के लिए आवश्यक है। उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे गांव स्तर पर न्याय तक सहज पहुंच संभव हो रही है। इस अवसर पर निक्की देवी भण्डारी,कादंबरी देवी भण्डारी,दिनेश सिंह बिष्ट सहित ग्रामवासियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित होने चाहिए,जिससे समाज में कानूनी साक्षरता बढ़े और लोग अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें। शिविर के दौरान उपस्थित लोगों की समस्याएं भी सुनी गईं तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। अंत में सभी ग्रामीणों ने इस पहल के लिए आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की अपेक्षा जताई। यह शिविर ग्रामीण क्षेत्र में न्याय और अधिकारों की जानकारी पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Check Also
Close