Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

गढ़वाल विश्वविद्यालय में क्षमता निर्माण कार्यक्रम के पांचवें दिन अर्थशास्त्र,पंचतंत्र और राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर गहन विमर्श


श्रीनगर गढ़वाल। भारतीय शिक्षा को उसकी जड़ों से जोड़ने और वैश्विक परिप्रेक्ष्य में समृद्ध बनाने की दिशा में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित छह दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम पाठ्यक्रम में भारतीय ज्ञान परम्परा का एकीकरण का पांचवां दिन बौद्धिक गहराई और सार्थक संवाद का साक्षी बना। विश्वविद्यालय के शैक्षणिक क्रियाकलाप केंद्र में मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र (एमएमटीटीसी) के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में भारतीय ज्ञान परम्परा के विविध आयामों अर्थशास्त्र,योग,लोकवार्ता और पंचतंत्र पर विशेषज्ञों ने गंभीर एवं समकालीन दृष्टि से विचार रखे। प्राचीन अर्थशास्त्र से समकालीन विकास तक देहरादून स्थित जिज्ञासा यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अजय जोशी ने अपने व्याख्यान में प्राचीन भारतीय अर्थशास्त्र की अवधारणा को विस्तार से स्पष्ट किया। उन्होंने कौटिल्य के अर्थशास्त्र,राज्य-व्यवस्था,नैतिक शासन और लोककल्याण की अवधारणा को वर्तमान समय से जोड़ते हुए कहा कि भारतीय अर्थदर्शन केवल आर्थिक समृद्धि का नहीं,बल्कि संतुलित और न्यायपूर्ण विकास का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने रेखांकित किया कि आज जब वैश्विक अर्थव्यवस्था चुनौतियों से जूझ रही है,तब भारतीय चिंतन में निहित समन्वय और नैतिकता की अवधारणा अत्यंत प्रासंगिक हो उठती है। एसवीएम बीएड कॉलेज की डॉ.पूनम थपलियाल ने पंचतंत्र की शिक्षाप्रद कथाओं और भारतीय लोकवार्ता की परंपरा पर व्याख्यान देते हुए कहा कि लोक साहित्य केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं,बल्कि व्यवहारिक बुद्धिमत्ता और नैतिक मूल्यों का जीवंत स्रोत है। उन्होंने कहा कि पंचतंत्र की कहानियां नीति,संवाद-कौशल,नेतृत्व क्षमता और सामाजिक समरसता का व्यावहारिक पाठ पढ़ाती हैं। यदि इन्हें आधुनिक शिक्षण पद्धति में समाहित किया जाए तो विद्यार्थियों में नैतिक चेतना और व्यावहारिक दृष्टिकोण का विकास संभव है। कार्यक्रम के अंतिम सत्र में प्रो.प्रशांत कंडारी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और भारतीय ज्ञान प्रणाली के समन्वय पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 भारतीय ज्ञान परम्परा को मुख्यधारा में लाने का दूरदर्शी प्रयास है,जो शिक्षा को भारतीय मूल्यों और वैश्विक दृष्टिकोण के साथ संतुलित करने का मार्ग प्रशस्त करती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगारपरकता नहीं,बल्कि सांस्कृतिक चेतना और मानवीय मूल्यों का संवर्धन भी होना चाहिए। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम के अंतिम दिवस पर दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रख्यात ज्योतिषाचार्य प्रो.पवन सिन्हा का विशेष व्याख्यान प्रस्तावित है,जिसमें भारतीय ज्ञान परम्परा के दार्शनिक एवं ज्योतिषीय आयामों को समकालीन संदर्भ में समझने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों के शिक्षकों एवं प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी रही। यूजीसी पर्यवेक्षक प्रो.आर.एल.नारायण सिम्हा,निदेशक प्रो.डी.एस.नेगी,कार्यक्रम समन्वयक डॉ.अमरजीत परिहार,डॉ.पुनीत वालिया सहित अनेक शिक्षाविद उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ.नरेंद्र चौहान एवं शोधार्थी शिवानी ने प्रभावी ढंग से किया। भारतीय ज्ञान परम्परा के बहुआयामी स्वरूप पर हुआ यह विमर्श केवल अकादमिक चर्चा नहीं,बल्कि शिक्षा को भारतीयता की जड़ों से जोड़ने की दिशा में एक सशक्त पहल सिद्ध हुआ।

Check Also
Close