Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान श्रीनगर में प्लेसमेंट और इंटर्नशिप का स्वर्णिम अध्याय-संस्थान के छात्रों ने रचा कीर्तिमान


श्रीनगर गढ़वाल। देवभूमि उत्तराखण्ड की शैक्षणिक धरती पर स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान एनआईटी श्रीनगर ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में नियुक्ति (प्लेसमेंट) एवं औद्योगिक प्रशिक्षण (इंटर्नशिप) के क्षेत्र में अभूतपूर्व सफलता अर्जित कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। संस्थान के करियर परामर्श एवं नियुक्ति प्रकोष्ठ (सी2पी) द्वारा जारी आंकड़े इस बात के साक्षी हैं कि यहां के छात्र राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियों में उच्च वेतनमान और आकर्षक प्रशिक्षण वजीफे प्राप्त कर रहे हैं। करियर परामर्श एवं नियुक्ति प्रकोष्ठ के प्रभारी प्रो.डॉ.हरिहरन मुथुसामी ने बताया कि यह उपलब्धि छात्रों की कठोर मेहनत,संकाय के मार्गदर्शन तथा संस्थान की सुव्यवस्थित प्रशिक्षण प्रणाली का परिणाम है। उन्होंने कहा कि एनआईटी श्रीनगर आज देश के अग्रणी तकनीकी संस्थानों में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रहा है। हाल ही में आयोजित नियुक्ति अभियान में कंप्यूटर विज्ञान एवं अभियांत्रिकी विभाग की छात्रा अदिति जोशी ने 18 लाख रुपये वार्षिक वेतनमान के साथ सर्वोच्च चयन प्राप्त कर संस्थान का गौरव बढ़ाया। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर विज्ञान,इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार तथा मैकेनिकल अभियांत्रिकी विभाग के 9 विद्यार्थियों का चयन 11 लाख रुपये वार्षिक वेतन पर हुआ। 9 विद्यार्थियों को लार्सन एंड टुब्रो में स्नातक अभियंता प्रशिक्षु पद पर अवसर मिला। कंप्यूटर विज्ञान विभाग के 3 विद्यार्थियों का चयन इंफोसिस में हुआ। वर्तमान में कंप्यूटर विज्ञान विभाग का चयन प्रतिशत 65 प्रतिशत तक पहुंच चुका है,जबकि मैकेनिकल एवं विद्युत अभियांत्रिकी विभाग का चयन प्रतिशत 40 प्रतिशत है। लगभग 10 प्रतिष्ठित कंपनियों की चयन प्रक्रिया अभी जारी है,जिससे यह आंकड़ा और बढ़ने की संभावना है। नियुक्ति के साथ-साथ प्रशिक्षण के क्षेत्र में भी एनआईटी श्रीनगर के छात्रों ने शानदार उपलब्धि दर्ज की है। 2026 अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित कंपनियों में एमएक्यू सॉफ्टवेयर,एमकेयू लिमिटेड,अम्यूज लैब्स,क्वालकॉम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड,आईबीएम तथा जिंदल इंडिया पावर लिमिटेड में प्रशिक्षण के अवसर प्राप्त हुए। 5 पूर्व-अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को एक्सेंचर तथा 3 विद्यार्थियों को पब्लिसिस सैपिएंट में प्रशिक्षण अवसर मिला। विशेष उल्लेखनीय उपलब्धि यह रही कि कंप्यूटर विज्ञान विभाग की रज्नंदनी एवं श्रेय चमोली को अम्यूज लैब्स में 50,000 रुपए प्रतिमाह का सर्वोच्च प्रशिक्षण वजीफा प्राप्त हुआ। वहीं इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार विभाग के हर्ष कुमार को क्वालकॉम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में 45,000 रुपए प्रतिमाह का वजीफा प्राप्त हुआ। प्रो.डॉ.हरिहरन मुथुसामी ने सभी चयनित विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल विद्यार्थियों की सफलता है,बल्कि पूरे संस्थान परिवार की सामूहिक मेहनत का परिणाम है। उन्होंने संकाय सदस्यों और नियुक्ति प्रकोष्ठ की टीम के समर्पण की भी सराहना की। संस्थान प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में एनआईटी श्रीनगर नई ऊंचाइयों को छुएगा और देवभूमि के युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाता रहेगा।

Check Also
Close