Thursday 07/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
मसूरी-देहरादून मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौत देहरादून-मसूरी मार्ग पर बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में राशन और कोल्ड ड्रिंक से भरा ट्रक गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मसूरी पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों को खाई से बाहर निकाला।जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 5ः30 बजे मसूरी झील से करीब 200 मीटर आगे देहरादून की ओर एक ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस फायर सर्विस, 108 एंबुलेंस और उप जिला चिकित्सालय की टीम मौके पर पहुंची। परन्तु गहरी खाई होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में आ रही दिक्कत को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया जिसके बाद संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर कर घायल और मृतक को खाई से निकाल कर अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार ट्रक संख्या यूके 07-सीबी-1727 रेलवे स्टेशन देहरादून से कोल्ड ड्रिंक, तेल और अन्य राशन सामग्री लेकर उत्तरकाशी जा रहा था। इसी दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक मुबारिक पुत्र इलियास अली निवासी टिमली, थाना सहसपुर, देहरादून की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हेल्पर साजिद पुत्र रहमत गंभीर रूप से घायल हो गया। रेस्क्यू टीम ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को खाई से बाहर निकाला। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।मसूरी कोतवाल देवेन्द्र चौहान ने बताया कि प्रारंभिक जांच में चालक को नींद का झोंका आने की आशंका जताई जा रही है, जिसके कारण ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा मृतक और घायल के परिजनों को सूचना दे दी गई है।हादसे के बाद कुछ देर के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों ने पहाड़ी मार्गों पर लगातार हो रहे हादसों पर चिंता जताते हुए प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।सेवा,संवेदनशीलता और कौशल का संगम ही सच्चे चिकित्सक की पहचान-इंटर्नशिप ओरिएंटेशन में डॉ.आशुतोष सयाना का मार्गदर्शनसेवा,संवेदनशीलता और कौशल का संगम ही सच्चे चिकित्सक की पहचान-इंटर्नशिप ओरिएंटेशन में डॉ.आशुतोष सयाना का मार्गदर्शनस्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में प्रशासन सख्त-डीएम ने दिए स्पष्ट निर्देश स्मारकों का संरक्षण और परिजनों की समस्याओं का त्वरित समाधानतीन राज्यों की जीत पर भाजपाईयों ने भगत सिंह चौक पर मनाया जश्नपुरानी पेंशन बहाली पर आर-पार का ऐलान-2027 बनेगा निर्णायक रण,कर्मचारियों की हुंकार से गूंजा उत्तराखंडगढ़वाली अस्मिता का उत्सव-इन्कलाब आणु चा के विमोचन से श्रीनगर में गूंजे शब्दों के स्वर
राज्य

किच्छा में विकास को मिली नई रफ्तार: चुकटी–पनचक्की मार्ग के निर्माण हेतु ₹242.98 लाख की स्वीकृति — विधायक तिलक राज बेहड़

किच्छा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत एन.एच.-09 से जुड़े चुकटी से पनचक्की मार्ग (कुल लंबाई 2.050 किमी) के हॉटमिक्स द्वारा सुदृढ़ीकरण एवं निर्माण कार्य हेतु ₹242.98 लाख की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो गई है। यह महत्वपूर्ण स्वीकृति विधायक तिलक राज बेहड़ के निरंतर प्रयासों और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है।
विधायक बेहड़ ने प्रेस को जारी अपने बयान में कहा कि यह मार्ग लंबे समय से जर्जर अवस्था में था, जिससे क्षेत्रवासियों, किसानों, व्यापारियों, विद्यार्थियों एवं दैनिक यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के मौसम में स्थिति और भी खराब हो जाती थी, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी। अब इस मार्ग के हॉटमिक्स निर्माण से सड़क मजबूत, सुरक्षित और टिकाऊ बनेगी।
उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण से न केवल आवागमन सुगम और तेज होगा, बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी। कृषि उत्पादों को मंडियों तक पहुंचाने में आसानी होगी, स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा तथा क्षेत्र में समग्र आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
विधायक बेहड़ ने कहा कि किच्छा विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत संरचना को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। वे लगातार सड़कों, पुलों और अन्य जनसुविधाओं के विकास के लिए प्रयासरत हैं, ताकि क्षेत्र का संतुलित और समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने इस स्वीकृति के लिए प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा लोक निर्माण विभाग मंत्री सतपाल महाराज का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार के सहयोग से किच्छा क्षेत्र में विकास कार्यों को निरंतर गति मिल रही है।
विधायक ने भरोसा दिलाया कि निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कर गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराया जाएगा, ताकि क्षेत्र की जनता को जल्द से जल्द इसका प्रत्यक्ष लाभ मिल सके।

Check Also
Close