
SSP हरिद्वार के नेतृत्व में ज़िलेभर में चल रहा है, सघन चेकिंग अभियान। संदिग्ध वाहनों व्यक्तियों को रोक कर की जा रही चेकिंगखबर हरिद्वार से जहाँ अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु हरिद्वार पुलिस सतर्क नजर आ रही है। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर जनपद भर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत संदिग्ध वाहनों को रोककर चैकिंग की जा रही है। अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने, कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस टीमों को विशेष रूप से अलर्ट किया गया है।
जनपद के मुख्य चौराहों, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों, बाजारों तथा संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल मुस्तैदी के साथ तैनात है। रात्रि गश्त भी बढ़ा दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। हरिद्वार पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
