Thursday 07/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
मसूरी-देहरादून मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौत देहरादून-मसूरी मार्ग पर बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में राशन और कोल्ड ड्रिंक से भरा ट्रक गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मसूरी पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों को खाई से बाहर निकाला।जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 5ः30 बजे मसूरी झील से करीब 200 मीटर आगे देहरादून की ओर एक ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस फायर सर्विस, 108 एंबुलेंस और उप जिला चिकित्सालय की टीम मौके पर पहुंची। परन्तु गहरी खाई होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में आ रही दिक्कत को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया जिसके बाद संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर कर घायल और मृतक को खाई से निकाल कर अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार ट्रक संख्या यूके 07-सीबी-1727 रेलवे स्टेशन देहरादून से कोल्ड ड्रिंक, तेल और अन्य राशन सामग्री लेकर उत्तरकाशी जा रहा था। इसी दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक मुबारिक पुत्र इलियास अली निवासी टिमली, थाना सहसपुर, देहरादून की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हेल्पर साजिद पुत्र रहमत गंभीर रूप से घायल हो गया। रेस्क्यू टीम ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को खाई से बाहर निकाला। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।मसूरी कोतवाल देवेन्द्र चौहान ने बताया कि प्रारंभिक जांच में चालक को नींद का झोंका आने की आशंका जताई जा रही है, जिसके कारण ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा मृतक और घायल के परिजनों को सूचना दे दी गई है।हादसे के बाद कुछ देर के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों ने पहाड़ी मार्गों पर लगातार हो रहे हादसों पर चिंता जताते हुए प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।सेवा,संवेदनशीलता और कौशल का संगम ही सच्चे चिकित्सक की पहचान-इंटर्नशिप ओरिएंटेशन में डॉ.आशुतोष सयाना का मार्गदर्शनसेवा,संवेदनशीलता और कौशल का संगम ही सच्चे चिकित्सक की पहचान-इंटर्नशिप ओरिएंटेशन में डॉ.आशुतोष सयाना का मार्गदर्शनस्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में प्रशासन सख्त-डीएम ने दिए स्पष्ट निर्देश स्मारकों का संरक्षण और परिजनों की समस्याओं का त्वरित समाधानतीन राज्यों की जीत पर भाजपाईयों ने भगत सिंह चौक पर मनाया जश्नपुरानी पेंशन बहाली पर आर-पार का ऐलान-2027 बनेगा निर्णायक रण,कर्मचारियों की हुंकार से गूंजा उत्तराखंडगढ़वाली अस्मिता का उत्सव-इन्कलाब आणु चा के विमोचन से श्रीनगर में गूंजे शब्दों के स्वर
राज्य

अध्यात्मिक उर्जा का केन्द्र बनेगा संजय नगर क्षेत्रः विकास शर्मा

  • संजय नगर खेड़ा में सड़क और नाला निर्माण की सौगात

रूद्रपुर। वार्ड नंबर 11 के अंतर्गत संजय नगर खेड़ा क्षेत्र के निवासियों की वर्षों पुरानी मांग को धरातल पर उतारने के लिए महापौर विकास शर्मा ने क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती नीतू राय के साथ मार्ग और नाला निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया । इस अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में महापौर विकास शर्मा का वार्डवासियों ने जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया और उनका आभार व्यक्त किया।

शिलान्यास के पश्चात जनसमूह को संबोधित करते हुए महापौर ने कहा कि शहर के हर वार्ड और हर गली तक पक्की सड़कों का जाल बिछाना प्राथमिकता है। उन्होंने पार्षद नीतू राय के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा श्रीमती नीतू राय अपने वार्ड के विकास के लिए अत्यंत सजग हैं। इस मार्ग के निर्माण से न केवल श्रद्धालुओं के लिए सुगम होगा, बल्कि इस क्षेत्र की कनेक्टिविटी को भी बेहतर बनाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क और नाला निर्माण के लिए लम्बे समय से मांग की जा रही थी इसके लिए विवाद की स्थिति भी पैदा हुयी। अब सड़क और नाला निर्माण होने से वर्षों पुरानी मुराद पूरी हो रही है। नाला निर्माण होने से जलभराव की समस्या से भी निजात मिलेगी। महापौर ने कहा कि हमने गुणवत्तापूर्ण निर्माण के निर्देश दिए हैं ताकि जनता को लंबे समय तक इसका लाभ मिले। उन्होंने संसाधनों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी और समय सीमा के भीतर इस मार्ग को जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।

महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले दिनों उनके आग्रह पर शिव कॉरिडोर की जो घोषणा की है, उसका लाभ संजय नगर खेड़ा क्षेत्र के लोगों को व्यापक रूप से मिलेगा। उन्होनंे कहा कि शिव कॉरिडोर से संजय नगर खेड़ा के मंदिर के साथ साथ नीलकंठ धाम और गोल्ज्यू मंदिर तीनों एक साथ जुड़ जायेंगे। मानसखण्ड कॉरिडोर के अंतर्गत शिव कॉरिडोर भी जुड़ जायेगा और इसका तीर्थाटन की दृष्टि से महत्व प्रदेश में ही नहीं बल्कि देश विदेश में भी बढ़ जायेगा। इस कॉरिडोर से कनेक्टिविटी के लिए नई सड़कों का भी निर्माण होगा इससे आवागमन भी सुगम होगा।

महापौर ने कहा कि आने वाले दिनों में यह पूरा एरिया धार्मिक दृष्टि से विशेष हो जायेगा। यहां 51 फिट की महादेव की मूर्ति लगाई जायेगी। भव्य द्वार बनाने के साथ ही पूरा नीलकंठ धाम भी भव्य बनाया जायेगा। भविष्य में वृद्धाश्रम भी बनाया जायेगा। काम काजी महिलाओं के बच्चों की देख रेख के लिए एक सेंटर भी स्थापित होगा । इसके साथ ही यहां एक संस्कारशाला भी बनायी जायेगी जहां बच्चों को अपनी संस्कृति से सम्बंधित जानकारियां दी जायेगी। यही नहीं योगा केन्द्र, ध्यान केन्द्र भी बनाया जायेगा, जिससे लोगों को मानसिक और शारीरिक रूप से फिट रखा जा सके। बाहर से आने वाले साधु संतों के रूकने के लिए भी व्यवस्था की जायेगी। यह पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक उर्जा का केन्द्र बनेगा।

महापौर ने पार्षद की मांग पर जीर्ण क्षीर्ण मैदान में मिट्टी भरान कर इसका सौंदर्यीकरण करने और इसमें ओपन जिम और बच्चों के लिए झूले आदि लगाने की घोषणा की। महापौर ने कहा कि शहर में विकास की गति रूकने नहीं दी जायेगी। जनभावनाओं के अनुरूप विकास कायो को धरातल पर उतारा जा रहा है। कोशिश है कि हर वार्ड में एक ऐसा काम हो जो यादगार और अविस्मरणीय हो।

वार्ड पार्षद नीतू राय ने अपने सम्बोधन में महापौर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से आज रूद्रपुर शहर का चहुमुखी विकास हो रहा है। पार्षद प्रतिनिधि मानवेन्द्र राय ने कहा कि विकास शर्मा जैसा महापौर शहरवासियों को मिलना सौभाग्य की बात है आज उनकी मजबूत इच्छा शक्ति और दूरगामी सोच के चलते रूद्रपुर में विकास के नये कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं। उन्होनंे कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से महापौर की मित्रता का लाभ पूरे शहर को मिल रहा है, आने वाले दिनों में महापौर के नेतृत्व में रूद्रपुर शहर विकास का एक मॉडल बनकर उभरेगा।

इस अवसर पर बंगाली कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप अधिकारी,शेखर राय, स्वामी सनातन महाराज,उत्पल मंडल, पार्षद मुकेश रस्तोगी, पार्षद बीनू, पार्षद पवन राणा, पार्षद शुभम दास, पार्षद चिराग कालरा पार्षद एमपी मौर्य , भाजपा नेता शिवकुमार राय, महंत महंत बॉबी पासी,मनोज कुमार राय, अजीत गाइन,सुशील विश्वास, हरि अधिकारी, पार्षद प्रतिनिधि मानवेंद्र राय, मुकेश , राजू आदि समेत तमाम लोग मौजूद थे।

Check Also
Close