Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

रूद्रपुर को स्वच्छता के शिखर पर पहुंचाने के लिए कसी कमर

  • नगर निगम ने तैयार किया ‘एक्शन प्लान’, महापौर और पार्षदों के बीच मंथन

रुद्रपुर।नगर निगम रुद्रपुर ने स्वच्छ सर्वेक्षण की राष्ट्रीय रैंकिंग में लंबी छलांग लगाने के लिए अपने अभियान को विस्तार देना शुरू कर दिया है। पिछले सर्वेक्षणों में प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान और राष्ट्रीय स्तर पर 69वीं रैंक हासिल कर अपनी क्षमता सिद्ध कर चुके नगर निगम ने अब देश के टॉप-10 स्वच्छ शहरों की सूची में जगह बनाने का बड़ा लक्ष्य निर्धारित किया है। इसी महत्वाकांक्षी संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए नगर निगम सभागार में महापौर की अध्यक्षता में विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों और पार्षदों ने मिलकर स्वच्छता के नए मानकों पर व्यापक मंथन किया। महापौर ने स्पष्ट किया कि यह केवल एक सरकारी प्रक्रिया नहीं है, बल्कि शहर के सम्मान और स्वास्थ्य से जुड़ा एक जन-आंदोलन है, जिसमें हर नागरिक की सहभागिता अनिवार्य है।उन्होंने सभी पार्षदों और शहरवासियों से इस मिशन में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

बैठक को संबोधित करते हुए महापौर ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी दायित्व नहीं बल्कि एक सामूहिक संस्कार है। उन्होंने पिछली बार मिले चार महत्वपूर्ण पुरस्कारों का उल्लेख करते हुए बताया कि पिछले प्रयासों ने हमें आत्मविश्वास दिया है, लेकिन इस बार का लक्ष्य कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण और बड़ा है। महापौर ने कहा कि इस बार रैकिंग को और बेहतर बनाने के लिए मिलजुलकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि देश में टॉप 10 श्रेणी हासिल करना हमारा लक्ष्य है। पार्षदों और शहर के नागरिकों का सहयोग मिला तो यह लक्ष्य अवश्य पूरा होगा। महापौर ने कहा कि स्वच्छता को लेकर नागरिकों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाये जायेंगे साथ ही स्कूलों का भी सहयोग लिया जायेगा। महापौर ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण की रैकिंग अलग अलग मानकों के आधार पर तय की जाती है इन मानकों को पूरा करने के लिए सुनियोजित होकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि वार्डों को पालीथीन मुक्त करने के लिए विशेष रूप से काम करना होगा।

महापौर ने पार्षदों से सुझाव मांगते हुए कहा कि वार्डों को पॉलीथिन मुक्त करना और जन-जागरूकता को जमीनी स्तर पर ले जाना ही सफलता की कुंजी होगी। उन्होंने विशेष रूप से स्कूलों और सामाजिक संगठनों को इस अभियान से जोड़ने के निर्देश दिए ताकि शहर का हर वर्ग इस स्वच्छता महायज्ञ में अपना योगदान दे सके। महापौर ने पार्षदों से अपील की कि वे अपने घरों से गीले कचरे से खाद बनाने की शुरुआत कर समाज के सामने एक आदर्श प्रस्तुत करें। जिस पर सभी पार्षदों ने अपनी सहमति जताई।

नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पाण्डे ने स्वच्छता सर्वेक्षण-2026 के लिए निगम द्वारा तैयार किए गए विस्तृत एक्शन प्लान की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि जनसहभागिता को बढ़ावा देने के लिए शहर के विभिन्न वार्डों के बीच स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले वार्डों के पार्षदों और सुपरवाइजरों को सम्मानित किया जाएगा। नगर आयुक्त ने बताया कि शहर के सौंदर्यकरण के लिए विशेष रूप से 10 सेल्फी प्वाइंट विकसित किए जा रहे हैं, जो स्वच्छता की थीम पर आधारित होंगे। इसके साथ ही वार्ड 28 और रुद्रा वेंडिंग जोन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में ट्विन बिन (दोहरे डस्टबिन) स्थापित किए जाएंगे, ताकि कचरे का निस्तारण वैज्ञानिक पद्धति से किया जा सके। जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक, क्विज प्रतियोगिता और पेंटिंग प्रतियोगिताओं का सहारा लिया जा रहा है।

कचरा प्रबंधन की बारीकियों पर प्रकाश डालते हुए नगर निगम के मयंक कुमार ने बैठक में उपस्थित लोगों को कचरा पृथक्करण और घर पर खाद बनाने की विधि समझायी। उन्होंने बताया कि कचरे को चार श्रेणियों में बांटना अत्यंत आवश्यक है। इसमें गीले कचरे के लिए हरे डिब्बे, सूखे कचरे के लिए नीले डिब्बे, सैनिटरी अपशिष्ट के लिए लाल डिब्बे और घरेलू हानिकारक कचरे जैसे पुरानी बैटरी या पेंट की बोतलों के लिए काले डिब्बे का प्रयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने जानकारी दी कि गीले कचरे से मात्र 45 से 60 दिनों में उच्च गुणवत्ता वाली खाद तैयार की जा सकती है। साथ ही उन्होंने प्लास्टिक वेस्ट को बेहतर उपयोग में लाने के तरीके भी बताये।

बैठक के समापन पर सभी पार्षदों और अधिकारियों ने मिलकर रुद्रपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। इस अवसर पर एसएनए राजू नवियाल, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पियूष रंजन, पार्षद प्रमोद शर्मा, राजेश जग्गा, सुशील चौहान, इन्द्रजीत सिंह, सौरभ बेहड़, राधेश शर्मा, निमित शर्मा, गौरव खुराना, पवन राणा, सचिन मुंजाल, विष्णु, सौरभ शर्मा, उमेद अधिकारी और कुलदीप सहित नगर निगम के तमाम अधिकारी, कर्मचारी और पार्षद उपस्थित रहे।

Check Also
Close