Thursday 07/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में प्रशासन सख्त-डीएम ने दिए स्पष्ट निर्देश स्मारकों का संरक्षण और परिजनों की समस्याओं का त्वरित समाधानतीन राज्यों की जीत पर भाजपाईयों ने भगत सिंह चौक पर मनाया जश्नपुरानी पेंशन बहाली पर आर-पार का ऐलान-2027 बनेगा निर्णायक रण,कर्मचारियों की हुंकार से गूंजा उत्तराखंडगढ़वाली अस्मिता का उत्सव-इन्कलाब आणु चा के विमोचन से श्रीनगर में गूंजे शब्दों के स्वरमसूरी में जाम से बेहाल लोग, सड़क किनारे खड़े वाहनों ने रोकी रफ्तार, पुलिस व्यवस्था पर उठे सवाल पर्यटन सीजन के बीच मसूरी में रविवार को भी लोगों को जाम से राहत नहीं मिल सकी। शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराई नजर आई और प्रशासन के तमाम दावे धरातल पर फेल होते दिखाई दिए। रात करीब नौ बजे मसूरी-देहरादून मार्ग पर लाइब्रेरी बस स्टैंड के नीचे सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण लंबा जाम लग गया, जिससे रोडवेज बस समेत कई वाहन घंटों फंसे रहे।स्थिति इतनी खराब हो गई कि दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन एक ओर सड़क किनारे वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खुलेआम वाहन खड़े किए जा रहे हैं और कोई रोक-टोक नहीं दिखाई दे रही।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियां बाहरी राज्यों, खासकर हरियाणा नंबर की थीं। लोगों का आरोप है कि इन वाहनों को घंटों सड़क किनारे खड़ा रहने दिया जाता है, जिससे हर दिन जाम की स्थिति पैदा होती है। लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी के बावजूद राष्ट्रीय राजमार्ग पर इस तरह अवैध पार्किंग कैसे हो रही है।स्थानीय नागरिकों ने पुलिस व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े किए। लोगों का आरोप है कि कुछ स्थानों पर कथित मिलीभगत और लापरवाही के कारण वाहन चालक बेखौफ होकर सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी कर देते हैं। उनका कहना है कि यदि समय रहते सख्ती नहीं की गई तो पर्यटन सीजन में हालात और बिगड़ सकते हैं।व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने कहा कि लगातार लग रहे जाम का सीधा असर मसूरी के पर्यटन कारोबार पर पड़ रहा है। पर्यटक घंटों जाम में फंसकर परेशान हो रहे हैं, जिससे शहर की छवि खराब हो रही है। लोगों ने मांग की कि राष्ट्रीय राजमार्ग और प्रमुख मार्गों पर सड़क किनारे पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित की जाए और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।स्थानीय लोगों का कहना है कि मसूरी में हर साल पर्यटन सीजन के दौरान जाम की यही स्थिति बनती है, लेकिन प्रशासन केवल कागजी योजनाओं तक सीमित रहता है। उन्होंने मांग की कि ट्रैफिक प्रबंधन के लिए स्थायी योजना बनाई जाए, ताकि लोगों और पर्यटकों को राहत मिल सके।नो एंट्री’ पर बवाल: मसूरी माल रोड बैरियर पर पर्यटक दंपती और स्थानीय लोगों में मारपीट, चप्पल-घूंसे चले, देर रात तक कोतवाली में हंगामाएक घंटे तक सड़क पर खड़ी रही कार, लगा लंबा जाम; दोनों पक्षों पर कार्रवाई की तैयारी पर्यटन नगरी मसूरी में रविवार देर शाम माल रोड बैरियर पर उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब दिल्ली से आए एक पर्यटक ने प्रतिबंधित समय में माल रोड के अंदर वाहन ले जाने की जिद पकड़ ली। मामूली कहासुनी देखते ही देखते सड़क पर खुलेआम मारपीट में बदल गई। पर्यटक दंपती और स्थानीय लोगों के बीच जमकर चप्पल, लात-घूंसे चले, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद क्षेत्र में भारी भीड़ जमा हो गई और पुलिस को हालात संभालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
राज्य

स्व.राधा देवी वेलफेयर ट्रस्ट का 11 वां जनसेवा संकल्प-1 मार्च को रिक्साल में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। चौथान क्षेत्र के दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने के उद्देश्य से स्व.राधा देवी वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा 1 मार्च 2026 (रविवार) को रिक्साल में 11 वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर स्व.सुमित्रा देवी (ग्राम-लिंगुंडिया) की पुण्य स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। शिविर का आयोजन प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रिक्साल पौड़ी गढ़वाल परिसर में किया जाएगा। आधुनिक जांच सुविधा और विशेषज्ञ चिकित्सक ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार शिविर में आधुनिक जांच मशीनें विशेष रूप से लाई जा रही हैं,जिससे रोगों की त्वरित एवं सटीक जांच संभव होगी। दिल्ली से विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम भी शिविर में पहुंचेगी,जो मरीजों को परामर्श प्रदान करेगी। शिविर में निम्न सेवाएं पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध रहेंगी जैसे जनरल फिजिशियन द्वारा परामर्श आंखों की जांच,लिवर जांच,स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा जांच,बाल रोग विशेषज्ञ परामर्श,हड्डी रोग विशेषज्ञ जांच,ब्लड शुगर जांच एवं फेफड़ों की जांच सभी टेस्ट आधुनिक मशीनों द्वारा आवश्यक दवाइयों का मुफ्त वितरण,विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा सीधे परामर्श की सुविधा ग्रामीणों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी,विशेषकर उन क्षेत्रों में जहां नियमित स्वास्थ्य सेवाएं सीमित हैं। चौथान क्षेत्र में आयोजित 11 वां स्वास्थ्य शिविर है। इससे पूर्व बूंगीधार,जगतपुरी और उफरैंखाल में भी सफलतापूर्वक शिविर लगाए जा चुके हैं,जिनसे बड़ी संख्या में ग्रामीण लाभान्वित हुए। पर्वतीय क्षेत्रों में समय पर जांच और उपचार के अभाव में सामान्य बीमारियां भी गंभीर रूप ले लेती हैं। ऐसे में यह शिविर न केवल उपचार बल्कि जागरूकता का भी माध्यम बनेगा। ट्रस्ट की महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रिया सहित समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजन को सफल बनाने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। ग्रामीणों से अपील ट्रस्ट की ओर से क्षेत्रवासियों से आग्रह किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं। विशेष रूप से बुजुर्ग,महिलाएं और बच्चे इस अवसर को न चूकें। रिक्साल में आयोजित होने जा रहा यह स्वास्थ्य शिविर चौथान क्षेत्र के लिए एक जनसेवा महाअभियान है जहां सेवा,संवेदना और समर्पण का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।

Check Also
Close