Thursday 07/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
तीन राज्यों की जीत पर भाजपाईयों ने भगत सिंह चौक पर मनाया जश्नपुरानी पेंशन बहाली पर आर-पार का ऐलान-2027 बनेगा निर्णायक रण,कर्मचारियों की हुंकार से गूंजा उत्तराखंडगढ़वाली अस्मिता का उत्सव-इन्कलाब आणु चा के विमोचन से श्रीनगर में गूंजे शब्दों के स्वरमसूरी में जाम से बेहाल लोग, सड़क किनारे खड़े वाहनों ने रोकी रफ्तार, पुलिस व्यवस्था पर उठे सवाल पर्यटन सीजन के बीच मसूरी में रविवार को भी लोगों को जाम से राहत नहीं मिल सकी। शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराई नजर आई और प्रशासन के तमाम दावे धरातल पर फेल होते दिखाई दिए। रात करीब नौ बजे मसूरी-देहरादून मार्ग पर लाइब्रेरी बस स्टैंड के नीचे सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण लंबा जाम लग गया, जिससे रोडवेज बस समेत कई वाहन घंटों फंसे रहे।स्थिति इतनी खराब हो गई कि दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन एक ओर सड़क किनारे वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खुलेआम वाहन खड़े किए जा रहे हैं और कोई रोक-टोक नहीं दिखाई दे रही।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियां बाहरी राज्यों, खासकर हरियाणा नंबर की थीं। लोगों का आरोप है कि इन वाहनों को घंटों सड़क किनारे खड़ा रहने दिया जाता है, जिससे हर दिन जाम की स्थिति पैदा होती है। लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी के बावजूद राष्ट्रीय राजमार्ग पर इस तरह अवैध पार्किंग कैसे हो रही है।स्थानीय नागरिकों ने पुलिस व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े किए। लोगों का आरोप है कि कुछ स्थानों पर कथित मिलीभगत और लापरवाही के कारण वाहन चालक बेखौफ होकर सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी कर देते हैं। उनका कहना है कि यदि समय रहते सख्ती नहीं की गई तो पर्यटन सीजन में हालात और बिगड़ सकते हैं।व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने कहा कि लगातार लग रहे जाम का सीधा असर मसूरी के पर्यटन कारोबार पर पड़ रहा है। पर्यटक घंटों जाम में फंसकर परेशान हो रहे हैं, जिससे शहर की छवि खराब हो रही है। लोगों ने मांग की कि राष्ट्रीय राजमार्ग और प्रमुख मार्गों पर सड़क किनारे पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित की जाए और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।स्थानीय लोगों का कहना है कि मसूरी में हर साल पर्यटन सीजन के दौरान जाम की यही स्थिति बनती है, लेकिन प्रशासन केवल कागजी योजनाओं तक सीमित रहता है। उन्होंने मांग की कि ट्रैफिक प्रबंधन के लिए स्थायी योजना बनाई जाए, ताकि लोगों और पर्यटकों को राहत मिल सके।नो एंट्री’ पर बवाल: मसूरी माल रोड बैरियर पर पर्यटक दंपती और स्थानीय लोगों में मारपीट, चप्पल-घूंसे चले, देर रात तक कोतवाली में हंगामाएक घंटे तक सड़क पर खड़ी रही कार, लगा लंबा जाम; दोनों पक्षों पर कार्रवाई की तैयारी पर्यटन नगरी मसूरी में रविवार देर शाम माल रोड बैरियर पर उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब दिल्ली से आए एक पर्यटक ने प्रतिबंधित समय में माल रोड के अंदर वाहन ले जाने की जिद पकड़ ली। मामूली कहासुनी देखते ही देखते सड़क पर खुलेआम मारपीट में बदल गई। पर्यटक दंपती और स्थानीय लोगों के बीच जमकर चप्पल, लात-घूंसे चले, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद क्षेत्र में भारी भीड़ जमा हो गई और पुलिस को हालात संभालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।बंगाल-असम में भाजपा की जीत पर मसूरी में जश्न, मंत्री गणेश जोशी बोले— “मोदी मैजिक बरकरार”में पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा की ऐतिहासिक जीत की खुशी मसूरी में भी देखने को मिली। सोमवार को मसूरी के माल रोड पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने मिठाई बांटकर तथा आतिशबाजी कर जोरदार जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी और भाजपा के समर्थन में नारेबाजी भी की।
राज्य

बंगाली समाज के प्रतिनिधि मण्डल ने महापौर को सौंपा ज्ञापन

  • मुख्यमंत्री के आभार के साथ बंग भवन की उठाई मांग

रुद्रपुर । बंगाली समाज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा समाज के उत्थान के लिए लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों का स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया है। बंगाली कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप अधिकारी के नेतृत्व में समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम में महापौर विकास शर्मा से भेंट की और मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान महापौर ने बंगाली समाज को भाजपा का अभिन्न अंग बताते हुए विश्वास दिलाया कि उनके हितों और विकास की योजनाओं में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी और समाज की मांगों को प्राथमिकता के आधार पर मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा।

प्रतिनिधि मंडल द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में विशेष रूप से 14 फरवरी 2026 को सरस मेले के उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा का उल्लेख किया गया है। मुख्यमंत्री ने बंगाली समाज के कल्याण के लिए समर्पित श्री गुरुचांद ठाकुर स्मृति सहायता कोष की राशि को 2 करोड़ रुपये से बढ़ाकर सीधे 10 करोड़ रुपये करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया था। समाज के प्रबुद्ध जनों का मानना है कि इस उदार एवं दूरदर्शी निर्णय से न केवल वंचित एवं जरूरतमंद वर्ग की उन्नति होगी, बल्कि समाज के मेधावी बच्चों की शिक्षा का मार्ग भी प्रशस्त होगा। इस ऐतिहासिक वृद्धि के लिए बंगाली समाज ने मुख्यमंत्री के प्रति हृदय से कृतज्ञता प्रकट की है।

आभार व्यक्त करने के साथ ही समिति ने मुख्यमंत्री का ध्यान लंबित मांग की ओर भी आकर्षित किया है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि रुद्रपुर और आसपास के क्षेत्रों में बंगाली समाज की सघन जनसंख्या को देखते हुए सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक ‘बंग भवन’ की नितांत आवश्यकता है। 14 अगस्त 2023 को आयोजित ‘विभाजन विभीषिका स्मृति कार्यक्रम’ के दौरान स्वयं मुख्यमंत्री ने बंग भवन के निर्माण की घोषणा की थी, किंतु प्रशासनिक शिथिलता के कारण पिछले दो वर्षों से भूमि आवंटन की प्रक्रिया अभी भी लंबित है। समाज ने मुख्यमंत्री से इस प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण कराकर निर्माण कार्य शुरू कराने का विनम्र निवेदन किया है।महापौर विकास शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि धामी सरकार बंगाली समाज के गौरवमयी इतिहास और उनकी वर्तमान आवश्यकताओं के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि बंग भवन का निर्माण समाज की सांस्कृतिक पहचान के लिए आवश्यक है और वह व्यक्तिगत रूप से शासन स्तर पर पैरवी कर भूमि आवंटन की बाधाओं को दूर कराने का प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर बंगाली कर्मचारी उन्नयन समिति और श्री गुरुचांद ठाकुर स्मृति सहायता कोष समिति के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Check Also
Close