Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में खेलों की अहम भूमिकाः विकास शर्मा

  • देवस्थली विद्यापीठ में स्पोर्ट्स कार्निवाल का समापन
  • महापौर ने विजेताओं को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

रूद्रपुर (उद संवाददाता)। देवस्थली विद्यापीठ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में आयोजित चार दिवसीय वार्षिक स्पोर्ट्स कार्निवाल 2026 का समापन उत्साह, उमंग और खेल भावना के साथ हुआ। कार्यक्रम के अंतिम दिन मुख्य अतिथि के रूप में महापौर विकास शर्मा ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और विजेताओं को पुरस्कार वितरित किये। महापौर के आगमन पर संस्थान के प्रबन्ध निदेशक मनीन्द्र सिंह कोश्यारी, कार्यकारी निदेशक आर. सी. चौधरी और परिसर निदेशक डॉक्टर सी. एस. मेहता ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि महापौर विकास शर्मा ने कहा कि खेलों का हमारे मानसिक एवं शारीरिक विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने खेल के महत्व को रेखांकित करते हुए विस्तार से कहा कि एक खिलाड़ी जब मैदान में उतरता है, तो वह केवल जीत के लिए नहीं बल्कि टीम वर्क और धैर्य की परीक्षा भी देता है। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में शारीरिक सक्रियता कम हो रही है, ऐसे में इस तरह के खेल आयोजन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में मील का पत्थर साबित होते हैं। विकास शर्मा ने जोर देकर कहा कि खेल हमें हार को स्वीकार करना और जीत के लिए निरंतर प्रयास करना सिखाते हैं, जो जीवन की असली चुनौतियों का सामना करने के लिए आवश्यक है। महापौर ने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए लगातार काम कर रही है। रूद्रपुर नगर निगम भी खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने क ेलिए शीघ्र ही शहर में स्पोर्ट्स काम्पलेक्स स्थापित करने जा रहा है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विजेताओं को मेडल और ट्रॉफी प्रदान की।

चार दिवसीय स्पोर्ट्स कार्निवाल में टग ऑफ वार (रस्सा-कस्सी), कबड्डी, क्रिकेट, खो-खो, वॉलीबॉल, दौड़, शतरंज, कैरम और बैडमिंटन जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। खेल अधिकारी बी.सी. कुलेठा, अंकुर काण्डपाल, निलेश विलसन और नवीन मेहता ने परिणामों की जानकारी देते हुए बताया कि छात्रों की टग ऑफ वार में ग्रीन हाउस और छात्राओं में ब्लू हाउस विजयी रहा। कैरम में छात्रों में ब्लू हाउस और छात्राओं में यलो हाउस ने बाजी मारी। शतरंज में छात्रों और छात्राओं दोनों वर्गों में ब्लू हाउस का दबदबा रहा। कबड्डी में छात्रों और छात्राओं के मुकाबले में ग्रीन हाउस विजेता बना। बैडमिंटन में छात्रों में रेड हाउस और छात्राओं में ग्रीन हाउस ने जीत दर्ज की। दौड़ में छात्रों में यलो हाउस और छात्राओं में रेड हाउस प्रथम रहे। वॉलीबॉल में छात्रों में यलो हाउस और छात्राओं में ग्रीन हाउस विजयी रहा। क्रिकेट में छात्रों के मुकाबले में ग्रीन हाउस तथा खो-खो में छात्रों में रेड हाउस और छात्राओं में यलो हाउस ने जीत हासिल की।

पूरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रीन हाउस ओवरऑल चौंपियन बना। अंतिम दिन टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ के बीच हुए रोमांचक क्रिकेट मैच में टीचिंग स्टाफ 7 विकेट से विजयी रहा। इस गरिमामयी समारोह में कॉलेज ऑफ फार्मेसी के निदेशक डॉक्टर हिमांशु जोशी, कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्राचार्या डॉक्टर सपना दास, बी.एड. विभाग के प्राचार्य डॉक्टर अशोक कुमार वशिष्ठ, बी.बी.ए. विभाग की प्रमुख डॉक्टर वन्दना टम्टा, एचआर प्रमुख सारिका श्रीवास्तव सहित समस्त शिक्षकगण और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Check Also
Close