Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

बच्चों के भविष्य की सशक्त आधारशिला है विद्या भारती: सौरभ बहुगुणा, रतन फार्म के वार्षिकोत्सव में संस्कृति और प्रतिभा का अद्भुत संगम।

रतन फार्म स्थित नेताजी सरस्वती शिशु मंदिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आयोजित भव्य वार्षिकोत्सव समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि विद्या भारती द्वारा संचालित शिशु मंदिर विद्यालय बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत आधारशिला हैं और एक अच्छी शिक्षा ही जीवन को नई दिशा देती है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि जगदीश डालमिया तथा कार्यक्रम अध्यक्ष नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित मंडल ने मां भारती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। अपने संबोधन में बहुगुणा ने विद्यालय परिवार की मांग पर छात्र संख्या के अनुरूप सीएसआर फंड से निर्माण कार्य कराने की सहमति देकर बड़ी सौगात दी। विशिष्ट अतिथि दुर्गेश मोहन गोयल ने पूर्व में पांच कक्षाओं में दिए गए स्मार्ट फर्नीचर का उल्लेख करते हुए आगामी सत्र में पांच और कक्षाओं के लिए फर्नीचर उपलब्ध कराने की घोषणा की। वरिष्ठ व्याख्याता मनोज जोशी ने मार्गदर्शक उद्बोधन में विद्यार्थियों को सफलता के लिए अनुशासन और नियमित अध्ययन के टिप्स दिए, जबकि कार्यक्रम अध्यक्ष सुमित मंडल ने विद्यालय की स्वच्छता व्यवस्था के लिए नियमित सफाई वाहन भेजने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति एवं उत्तराखंड की लोक परंपराओं पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया, जिनकी मनमोहक झलक ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में अध्यक्ष शीतल सिंघल, प्रबंधक महेश मित्तल, ग्राम प्रधान राजनगर संगीता दे, ग्राम प्रधान अरविंदनगर दीपा घरामी, ग्राम प्रधान निर्मल नगर नमिता मंडल, प्रधानाचार्य निताई मंडल सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Check Also
Close