Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

देवप्रयाग में पेयजल क्रांति की शुरुआत-विधायक विनोद कंडारी ने कीर्तिनगर क्षेत्र में 91 लाख से अधिक की योजनाओं का किया शिलान्यास


कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल। पहाड़ की सबसे बड़ी चुनौतियों में शुमार पेयजल समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी ने कीर्तिनगर विकासखंड के जाखणी और नैथाना गांव में करोड़ों की लागत वाली पेयजल योजनाओं का विधिवत शिलान्यास कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी। विधायक कंडारी ने जाखणी में 81.26 लाख रुपए की लागत से आर.बी.एफ.मिनी ट्यूबवेल निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस योजना के पूर्ण होने से क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही पेयजल किल्लत से निजात मिलने की उम्मीद जगी है। पहाड़ी भूभाग में भूजल स्रोतों के वैज्ञानिक दोहन की यह पहल ग्रामीणों के लिए राहत का संदेश लेकर आई है। इसके साथ ही कीर्तिनगर के नैथाना में 10.12 लाख रुपए की लागत से 250 मि.मी.व्यास के बोरवेल,पम्प हाउस निर्माण एवं अन्य सहायक कार्यों का भी शुभारंभ किया गया। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने पर स्थानीय नागरिकों को स्वच्छ,नियमित और पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी,जिससे विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों को पानी ढोने की समस्या से राहत मिलेगी। इस अवसर पर विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र के मूलभूत ढांचे को मजबूत करना है। उन्होंने कहा पानी,सड़क और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं हर नागरिक का अधिकार हैं। देवप्रयाग विधानसभा के प्रत्येक गांव तक विकास की किरण पहुंचाना हमारा संकल्प है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूर्ण किए जाएं,ताकि आमजन को जल्द से जल्द लाभ मिल सके। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र कुंवर,नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश मोहन मैठाणी,आशा पैन्यूली,अधिशासी अभियंता नरेश पाल,कनिष्ठ अभियंता राहुल कोठियाल,मंडल अध्यक्ष कुलदीप रावत,किरण सिलवाल,नवीन नेगी (क्षेत्र पंचायत जाखणी प्रतिनिधि),मनोज जोशी (छात्र पंचायत रानीहाट),अमित मेवाड़,पूर्व जिला पंचायत सदस्य दुर्गा रावत,रणजीत जाखी,विजय राम गोदियाल,अमरजीत सिंह (प्रधान),सविता साह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि ये योजनाएं क्षेत्र के विकास की नई इबारत लिखेंगी। देवप्रयाग विधानसभा में पेयजल व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने की यह पहल आने वाले समय में क्षेत्र की जीवनरेखा साबित हो सकती है।

Check Also
Close