Thursday 07/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
तीन राज्यों की जीत पर भाजपाईयों ने भगत सिंह चौक पर मनाया जश्नपुरानी पेंशन बहाली पर आर-पार का ऐलान-2027 बनेगा निर्णायक रण,कर्मचारियों की हुंकार से गूंजा उत्तराखंडगढ़वाली अस्मिता का उत्सव-इन्कलाब आणु चा के विमोचन से श्रीनगर में गूंजे शब्दों के स्वरमसूरी में जाम से बेहाल लोग, सड़क किनारे खड़े वाहनों ने रोकी रफ्तार, पुलिस व्यवस्था पर उठे सवाल पर्यटन सीजन के बीच मसूरी में रविवार को भी लोगों को जाम से राहत नहीं मिल सकी। शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराई नजर आई और प्रशासन के तमाम दावे धरातल पर फेल होते दिखाई दिए। रात करीब नौ बजे मसूरी-देहरादून मार्ग पर लाइब्रेरी बस स्टैंड के नीचे सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण लंबा जाम लग गया, जिससे रोडवेज बस समेत कई वाहन घंटों फंसे रहे।स्थिति इतनी खराब हो गई कि दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन एक ओर सड़क किनारे वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खुलेआम वाहन खड़े किए जा रहे हैं और कोई रोक-टोक नहीं दिखाई दे रही।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियां बाहरी राज्यों, खासकर हरियाणा नंबर की थीं। लोगों का आरोप है कि इन वाहनों को घंटों सड़क किनारे खड़ा रहने दिया जाता है, जिससे हर दिन जाम की स्थिति पैदा होती है। लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी के बावजूद राष्ट्रीय राजमार्ग पर इस तरह अवैध पार्किंग कैसे हो रही है।स्थानीय नागरिकों ने पुलिस व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े किए। लोगों का आरोप है कि कुछ स्थानों पर कथित मिलीभगत और लापरवाही के कारण वाहन चालक बेखौफ होकर सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी कर देते हैं। उनका कहना है कि यदि समय रहते सख्ती नहीं की गई तो पर्यटन सीजन में हालात और बिगड़ सकते हैं।व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने कहा कि लगातार लग रहे जाम का सीधा असर मसूरी के पर्यटन कारोबार पर पड़ रहा है। पर्यटक घंटों जाम में फंसकर परेशान हो रहे हैं, जिससे शहर की छवि खराब हो रही है। लोगों ने मांग की कि राष्ट्रीय राजमार्ग और प्रमुख मार्गों पर सड़क किनारे पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित की जाए और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।स्थानीय लोगों का कहना है कि मसूरी में हर साल पर्यटन सीजन के दौरान जाम की यही स्थिति बनती है, लेकिन प्रशासन केवल कागजी योजनाओं तक सीमित रहता है। उन्होंने मांग की कि ट्रैफिक प्रबंधन के लिए स्थायी योजना बनाई जाए, ताकि लोगों और पर्यटकों को राहत मिल सके।नो एंट्री’ पर बवाल: मसूरी माल रोड बैरियर पर पर्यटक दंपती और स्थानीय लोगों में मारपीट, चप्पल-घूंसे चले, देर रात तक कोतवाली में हंगामाएक घंटे तक सड़क पर खड़ी रही कार, लगा लंबा जाम; दोनों पक्षों पर कार्रवाई की तैयारी पर्यटन नगरी मसूरी में रविवार देर शाम माल रोड बैरियर पर उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब दिल्ली से आए एक पर्यटक ने प्रतिबंधित समय में माल रोड के अंदर वाहन ले जाने की जिद पकड़ ली। मामूली कहासुनी देखते ही देखते सड़क पर खुलेआम मारपीट में बदल गई। पर्यटक दंपती और स्थानीय लोगों के बीच जमकर चप्पल, लात-घूंसे चले, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद क्षेत्र में भारी भीड़ जमा हो गई और पुलिस को हालात संभालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।बंगाल-असम में भाजपा की जीत पर मसूरी में जश्न, मंत्री गणेश जोशी बोले— “मोदी मैजिक बरकरार”में पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा की ऐतिहासिक जीत की खुशी मसूरी में भी देखने को मिली। सोमवार को मसूरी के माल रोड पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने मिठाई बांटकर तथा आतिशबाजी कर जोरदार जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी और भाजपा के समर्थन में नारेबाजी भी की।
राज्य

रंगों से सजेगा सौहार्द का मंच-भागीरथी कला संगम और अवकाश प्राप्त कर्मचारी संगठन की होली मिलन को लेकर संयुक्त बैठक


श्रीनगर गढ़वाल। फागुन की मस्ती और आपसी सौहार्द के रंगों को और गाढ़ा करने के उद्देश्य से नगर में एक भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। भागीरथी कला संगम और अवकाश प्राप्त कर्मचारी संगठन ने संयुक्त रूप से होली मिलन कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए दोनों संगठनों की महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय कल्याणेश्वर धर्मशाला में संपन्न हुई,जहां आपसी सहमति से कार्यक्रम को भव्य स्वरूप देने की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में तय किया गया कि होली मिलन समारोह अवकाश प्राप्त कर्मचारी संगठन कार्यालय के हॉल में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ कल ठीक सायं चार बजे से होगा। आयोजन को सांस्कृतिक रंग देने के लिए पारंपरिक होली गायन,कवि गोष्ठी और सम्मान समारोह जैसे कार्यक्रम भी प्रस्तावित किए गए हैं,जिससे यह केवल मिलन समारोह न रहकर सांस्कृतिक उत्सव का रूप ले सके। बैठक के दौरान दोनों संगठनों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एक-दूसरे को होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और आयोजन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। अवकाश प्राप्त कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष सुरेश प्रसाद ने कहा कि भागीरथी कला संगम जैसी सक्रिय सांस्कृतिक संस्था के साथ मिलकर कार्यक्रम आयोजित करना सराहनीय पहल है। उन्होंने विश्वास जताया कि इससे सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को नई ऊर्जा मिलेगी। वहीं भागीरथी कला संगम के निर्देशक मदन गड़ोई ने कहा कि अवकाश प्राप्त कर्मचारियों के अनुभव और मार्गदर्शन के साथ कार्यक्रम निश्चित रूप से अधिक भव्य और अनुकरणीय बनेगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन पीढ़ियों के संवाद और सामाजिक एकता का सशक्त उदाहरण होगा। बैठक में भागीरथी कला संगम के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद बड़थ्वाल सहित रमेश चंद्र थपलियाल,भगत सिंह बिष्ट,हरेंद्र तोमर,किशोरी नौटियाल,अवधेश मणि,संजय कोठारी,पदमेंद्र रावत तथा कर्मचारी संगठन के सह सचिव हरी प्रसाद उनियाल,राजेंद्र रावत,यमुना प्रसाद काला,रवि पुरी,अरुण नेगी,प्रमोद कुमार सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। नगरवासियों को आमंत्रित करते हुए आयोजकों ने कहा कि यह होली मिलन समारोह रंगों के साथ रिश्तों को भी मजबूत करेगा और सामाजिक एकजुटता का संदेश देगा।

Check Also
Close