Thursday 07/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
तीन राज्यों की जीत पर भाजपाईयों ने भगत सिंह चौक पर मनाया जश्नपुरानी पेंशन बहाली पर आर-पार का ऐलान-2027 बनेगा निर्णायक रण,कर्मचारियों की हुंकार से गूंजा उत्तराखंडगढ़वाली अस्मिता का उत्सव-इन्कलाब आणु चा के विमोचन से श्रीनगर में गूंजे शब्दों के स्वरमसूरी में जाम से बेहाल लोग, सड़क किनारे खड़े वाहनों ने रोकी रफ्तार, पुलिस व्यवस्था पर उठे सवाल पर्यटन सीजन के बीच मसूरी में रविवार को भी लोगों को जाम से राहत नहीं मिल सकी। शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराई नजर आई और प्रशासन के तमाम दावे धरातल पर फेल होते दिखाई दिए। रात करीब नौ बजे मसूरी-देहरादून मार्ग पर लाइब्रेरी बस स्टैंड के नीचे सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण लंबा जाम लग गया, जिससे रोडवेज बस समेत कई वाहन घंटों फंसे रहे।स्थिति इतनी खराब हो गई कि दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन एक ओर सड़क किनारे वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खुलेआम वाहन खड़े किए जा रहे हैं और कोई रोक-टोक नहीं दिखाई दे रही।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियां बाहरी राज्यों, खासकर हरियाणा नंबर की थीं। लोगों का आरोप है कि इन वाहनों को घंटों सड़क किनारे खड़ा रहने दिया जाता है, जिससे हर दिन जाम की स्थिति पैदा होती है। लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी के बावजूद राष्ट्रीय राजमार्ग पर इस तरह अवैध पार्किंग कैसे हो रही है।स्थानीय नागरिकों ने पुलिस व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े किए। लोगों का आरोप है कि कुछ स्थानों पर कथित मिलीभगत और लापरवाही के कारण वाहन चालक बेखौफ होकर सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी कर देते हैं। उनका कहना है कि यदि समय रहते सख्ती नहीं की गई तो पर्यटन सीजन में हालात और बिगड़ सकते हैं।व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने कहा कि लगातार लग रहे जाम का सीधा असर मसूरी के पर्यटन कारोबार पर पड़ रहा है। पर्यटक घंटों जाम में फंसकर परेशान हो रहे हैं, जिससे शहर की छवि खराब हो रही है। लोगों ने मांग की कि राष्ट्रीय राजमार्ग और प्रमुख मार्गों पर सड़क किनारे पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित की जाए और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।स्थानीय लोगों का कहना है कि मसूरी में हर साल पर्यटन सीजन के दौरान जाम की यही स्थिति बनती है, लेकिन प्रशासन केवल कागजी योजनाओं तक सीमित रहता है। उन्होंने मांग की कि ट्रैफिक प्रबंधन के लिए स्थायी योजना बनाई जाए, ताकि लोगों और पर्यटकों को राहत मिल सके।नो एंट्री’ पर बवाल: मसूरी माल रोड बैरियर पर पर्यटक दंपती और स्थानीय लोगों में मारपीट, चप्पल-घूंसे चले, देर रात तक कोतवाली में हंगामाएक घंटे तक सड़क पर खड़ी रही कार, लगा लंबा जाम; दोनों पक्षों पर कार्रवाई की तैयारी पर्यटन नगरी मसूरी में रविवार देर शाम माल रोड बैरियर पर उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब दिल्ली से आए एक पर्यटक ने प्रतिबंधित समय में माल रोड के अंदर वाहन ले जाने की जिद पकड़ ली। मामूली कहासुनी देखते ही देखते सड़क पर खुलेआम मारपीट में बदल गई। पर्यटक दंपती और स्थानीय लोगों के बीच जमकर चप्पल, लात-घूंसे चले, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद क्षेत्र में भारी भीड़ जमा हो गई और पुलिस को हालात संभालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।बंगाल-असम में भाजपा की जीत पर मसूरी में जश्न, मंत्री गणेश जोशी बोले— “मोदी मैजिक बरकरार”में पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा की ऐतिहासिक जीत की खुशी मसूरी में भी देखने को मिली। सोमवार को मसूरी के माल रोड पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने मिठाई बांटकर तथा आतिशबाजी कर जोरदार जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी और भाजपा के समर्थन में नारेबाजी भी की।
राज्य

नगर निगम में जमकर उड़ा अबीर गुलाल

  • महापौर ने अधिकारियों, कर्मचारियों पार्षदों संग खेली होली

रुद्रपुर। नगर निगम परिसर सोमवार को रंगों और फागुनी गीतों के उल्लास में सराबोर रहा। महापौर विकास शर्मा की विशेष पहल पर आयोजित भव्य ‘होली मिलन समारोह’ में नगर निगम परिवार के बीच ऊंच-नीच और पद का भेद मिटाकर सौहार्द की अनूठी मिसाल देखने को मिली। कार्यक्रम में महापौर ने निगम के अधिकारियों, पार्षदों और विशेषकर पर्यावरण मित्रों के साथ जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया और पारंपरिक होली गीतों पर थिरकते नजर आए।

होली मिलन कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण महिलाओं की टोलियों द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक कुमाऊँनी और ब्रज की होली रही। महिलाओं ने ‘मुझे मिल गया नंद का लाल रसिया होलिन में’, मेरा झुमका हो गया लाल रसिया होलिन में’ और जल कैसे भरूं जमुना गहरी जैसे गीतों से पूरे परिसर को भक्ति और आनंद के रंग में सराबोर कर दिया। इसके साथ ही आज ना छोड़ेंगे, होली खेले रघुवीरा और होली के दिन दिल खिल जाते हैं जैसे सदाबहार बॉलीवुड गीतों पर महापौर और निगम कर्मियों ने सामूहिक नृत्य कर उत्सव का आनंद लिया।

इस अवसर पर महापौर विकास शर्मा ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का यह पावन पर्व सामाजिक समरसता और एकजुटता का प्रतीक है। होली का यह पर्व केवल गुलाल उड़ाने का नहीं, बल्कि आपसी दूरियों को मिटाकर एक-दूसरे के गले मिलने का है। होली का यह उत्सव हमें सिखाता है कि समाज में कोई छोटा या बड़ा नहीं होता। जैसे होली में अलग-अलग रंग मिलकर एक खूबसूरत दृश्य बनाते हैं, वैसे ही हम सबको मिलकर रुद्रपुर को देश का सबसे स्वच्छ और सुंदर शहर बनाना है। आज हम संकल्प लें कि हम उसी ऊर्जा और ईमानदारी के साथ शहर की सेवा करेंगे, जैसे हम अपने घर की करते हैं।

महापौर ने कहा मुझे बेहद खुशी है कि नगर निगम का पूरा परिवार एक साथ मिलकर यह उत्सव मना रहा है। हमारे नगर निगम के कर्मचारी, विशेषकर हमारे सफाई मित्र, शहर की व्यवस्थाओं को सुचारू रखने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं। वे हमारे निगम की रीढ़ हैं। मैं विश्वास दिलाता हूं कि कर्मचारियों का हित मेरी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उनके मान-सम्मान को लेकर निगम प्रशासन पूरी तरह गंभीर है। हम एक ऐसी कार्यसंस्कृति विकसित कर रहे हैं जहां हर कर्मचारी खुद को सुरक्षित और सम्मानित महसूस करे।

कार्यक्रम में नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पाण्डे, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पियूष रंजन, पार्षद प्रमोद शर्मा, राजेश जग्गा, सुशील चौहान, सौरभ बेहड़, राधेश शर्मा, निमित शर्मा, गौरव खुराना, पवन राणा, सौरभ शर्मा,विष्णु, देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के शाखा अध्यक्ष सोनू मुल्तानी, महामंत्री अंकित कुमार, संदीप आजाद, लक्ष्मण चौहान, मुकेश राजौरिया, रंजीत कुमार, अशोक राजपाल, मुकेश सिंह, राजपाल सिंह और विनोद सहित भारी संख्या में निगम के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी।

Check Also
Close