Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

हिंदुओं की आस्था पर चोट बर्दाश्त नहींः विकास शर्मा

  • महापौर ने अटरिया मंदिर के सचिव अरविंद शर्मा को किया सम्मानित

रुद्रपुर। अटरिया मंदिर परिसर के समीप नमाज अदा कर शहर का सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ महापौर विकास शर्मा ने भी सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। इस पूरे प्रकरण में मंदिर की गरिमा और सनातन धर्म की मर्यादा की रक्षा के लिए आगे आए अटरिया मंदिर समिति के सचिव अरविंद शर्मा का महापौर विकास शर्मा ने अपने आवास पर स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया। महापौर ने न केवल अरविंद शर्मा और उनकी टीम के साहस की सराहना की, बल्कि स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि रुद्रपुर की शांत फिजा में जहर घोलने वाले असामाजिक तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

महापौर ने इस घटना को एक गहरी सोची-समझी साजिश करार देते हुए कहा कि अटरिया मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि लाखों लोगों की अटूट श्रद्धा का केंद्र है, जहाँ इस प्रकार का कृत्य करना सीधे तौर पर धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश है। महापौर विकास शर्मा ने घटनाक्रम की गंभीरता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मंदिर सचिव अरविंद शर्मा तीन दिनों से उक्त व्यक्ति को वहां नमाज पढ़ने से लगातार मना कर रहे थे, इसके बावजूद बार-बार उसी स्थान पर आकर धार्मिक क्रियाकलाप करना यह सिद्ध करता है कि इसके पीछे कुछ अराजक तत्वों का हाथ है। उन्होंने आशंका व्यक्त की कि कुछ लोग अपने तुच्छ राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिए शहर को दंगों की आग में झुलसाना चाहते हैं, जिन्हें बेनकाब करना नितांत आवश्यक है। महापौर ने बताया कि इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से भी विस्तार से वार्ता हुई है और मांग रखी है कि मामले की तह तक जाकर उन चेहरों को सामने लाया जाए जो पर्दे के पीछे से इस घिनौने खेल का संचालन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नमाज पढ़ने वाले व्यक्ति के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाली जाए ताकि उसके संपर्कों का खुलासा हो सके।

महापौर ने कहा कि उत्तराखंड में धाकड़ धामी की सरकार है, जहाँ सबका साथ-सबका विकास के मंत्र पर कार्य होता है, लेकिन इसका अर्थ यह कतई नहीं है कि किसी को दूसरे की आस्था के साथ खेलने की छूट दे दी जाए। उन्होंने कहा कि जो लोग इस घटना के बाद आरोपी के समर्थन में सड़कों पर उतरे और विरोध प्रदर्शन कर दंगे भड़काने की धमकियां दीं, उन पर भी सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। अरविंद शर्मा के व्यवहार पर टिप्पणी करते हुए महापौर ने कहा कि मंदिर की मर्यादा पर प्रहार देख किसी भी सनातनी का आक्रोशित होना स्वाभाविक है; उन्होंने जो भी किया वह अपनी अपनी धार्मिक आस्था की रक्षा के लिए किया और इसमें कुछ भी गलत नहीं है। महापौर ने अंत में संकल्प दोहराया कि रुद्रपुर की एकता को खंडित करने के किसी भी प्रयास को सफल नहीं होने दिया जाएगा और सनातन धर्म की ध्वजा को झुकने नहीं देंगे।

Check Also
Close