Thursday 07/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
तीन राज्यों की जीत पर भाजपाईयों ने भगत सिंह चौक पर मनाया जश्नपुरानी पेंशन बहाली पर आर-पार का ऐलान-2027 बनेगा निर्णायक रण,कर्मचारियों की हुंकार से गूंजा उत्तराखंडगढ़वाली अस्मिता का उत्सव-इन्कलाब आणु चा के विमोचन से श्रीनगर में गूंजे शब्दों के स्वरमसूरी में जाम से बेहाल लोग, सड़क किनारे खड़े वाहनों ने रोकी रफ्तार, पुलिस व्यवस्था पर उठे सवाल पर्यटन सीजन के बीच मसूरी में रविवार को भी लोगों को जाम से राहत नहीं मिल सकी। शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराई नजर आई और प्रशासन के तमाम दावे धरातल पर फेल होते दिखाई दिए। रात करीब नौ बजे मसूरी-देहरादून मार्ग पर लाइब्रेरी बस स्टैंड के नीचे सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण लंबा जाम लग गया, जिससे रोडवेज बस समेत कई वाहन घंटों फंसे रहे।स्थिति इतनी खराब हो गई कि दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन एक ओर सड़क किनारे वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खुलेआम वाहन खड़े किए जा रहे हैं और कोई रोक-टोक नहीं दिखाई दे रही।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियां बाहरी राज्यों, खासकर हरियाणा नंबर की थीं। लोगों का आरोप है कि इन वाहनों को घंटों सड़क किनारे खड़ा रहने दिया जाता है, जिससे हर दिन जाम की स्थिति पैदा होती है। लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी के बावजूद राष्ट्रीय राजमार्ग पर इस तरह अवैध पार्किंग कैसे हो रही है।स्थानीय नागरिकों ने पुलिस व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े किए। लोगों का आरोप है कि कुछ स्थानों पर कथित मिलीभगत और लापरवाही के कारण वाहन चालक बेखौफ होकर सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी कर देते हैं। उनका कहना है कि यदि समय रहते सख्ती नहीं की गई तो पर्यटन सीजन में हालात और बिगड़ सकते हैं।व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने कहा कि लगातार लग रहे जाम का सीधा असर मसूरी के पर्यटन कारोबार पर पड़ रहा है। पर्यटक घंटों जाम में फंसकर परेशान हो रहे हैं, जिससे शहर की छवि खराब हो रही है। लोगों ने मांग की कि राष्ट्रीय राजमार्ग और प्रमुख मार्गों पर सड़क किनारे पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित की जाए और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।स्थानीय लोगों का कहना है कि मसूरी में हर साल पर्यटन सीजन के दौरान जाम की यही स्थिति बनती है, लेकिन प्रशासन केवल कागजी योजनाओं तक सीमित रहता है। उन्होंने मांग की कि ट्रैफिक प्रबंधन के लिए स्थायी योजना बनाई जाए, ताकि लोगों और पर्यटकों को राहत मिल सके।नो एंट्री’ पर बवाल: मसूरी माल रोड बैरियर पर पर्यटक दंपती और स्थानीय लोगों में मारपीट, चप्पल-घूंसे चले, देर रात तक कोतवाली में हंगामाएक घंटे तक सड़क पर खड़ी रही कार, लगा लंबा जाम; दोनों पक्षों पर कार्रवाई की तैयारी पर्यटन नगरी मसूरी में रविवार देर शाम माल रोड बैरियर पर उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब दिल्ली से आए एक पर्यटक ने प्रतिबंधित समय में माल रोड के अंदर वाहन ले जाने की जिद पकड़ ली। मामूली कहासुनी देखते ही देखते सड़क पर खुलेआम मारपीट में बदल गई। पर्यटक दंपती और स्थानीय लोगों के बीच जमकर चप्पल, लात-घूंसे चले, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद क्षेत्र में भारी भीड़ जमा हो गई और पुलिस को हालात संभालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।बंगाल-असम में भाजपा की जीत पर मसूरी में जश्न, मंत्री गणेश जोशी बोले— “मोदी मैजिक बरकरार”में पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा की ऐतिहासिक जीत की खुशी मसूरी में भी देखने को मिली। सोमवार को मसूरी के माल रोड पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने मिठाई बांटकर तथा आतिशबाजी कर जोरदार जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी और भाजपा के समर्थन में नारेबाजी भी की।
राज्य

सपा विधायक ने जसपुर में किया कार्यालय का शुभारंभ_ मिशन 2027 उत्तराखंड को लेकर सपा ने किया शंखनाद_

जसपुर -2027 को लेकर जहां सभी पार्टियों अपनी उत्तराखंड में चुनावी बिसात बिछाने में जुटी हैं वहीं समाजवादी पार्टी भी उत्तराखंड में तीसरे विकल्प के रूप में अपने निर्णायक भूमिका निभाने के लिए अभी से जुट गई है इसी क्रम में जसपुर विधानसभा की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत बाबर खेड़ा में समाजवादी पार्टी ने अपने कार्यालय का शुभारंभ कर दिया बाबर खेड़ा में ठाकुरद्वारा से समाजवादी पार्टी के विधायक नवाब जान खान वह उधम सिंह नगर जिला अध्यक्ष रवि छाबड़ा ने संयुक्त रूप से बाबर खेड़ा में समाजवादी पार्टी कार्यालय का शुभारंभ किया. समाजवादी पार्टी के विधायक नवाब जान खान कार्यालय का शुभारंभ फीता काट कर किया इस दौरान सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने विधायक नवाब जान खान का फूल मालाओं से सपा प्रदेश सचिव मोहम्मद इमरान के नेतृत्व में स्वागत किया शुभारंभ के दौरान समाजवादी पार्टी के विधायक नवाब जान खान ने कार्य कर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत से समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है और माननीय अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे सपा विधायक नवाब जैन खान ने कहा की जसपुर क्षेत्र का एरिया उत्तर प्रदेश की ठाकुरद्वारा विधानसभा से बिल्कुल सटा हुआ क्षेत्र है इसलिए यहां पर भी समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का कार्य करें और 2027 के चुनाव में 2027 के चुनाव में अधिक से अधिक समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को जिताएं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी उधम सिंह नगर के जिला अध्यक्ष रवि छाबड़ा ने कहा की सभी कार्यकर्ता माननीय अखिलेश यादव जी के प्रतिबिंब के रूप में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का कार्य करें उन्होंने कहा कि जसपुर विधानसभा में समाजवादी पार्टी ने आज बाबर खेड़ा में अपने कार्यालय खोल दिया है सभी कार्यकर्ता 2027 की तैयारी को लेकर पूरी निष्ठा के साथ समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक पूर्व जिला पंचायत मोहम्मद इमरान सद्दाम हुसैन ने मुख्य अतिथि को बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा देखकर सम्मानित किया इस अवसर पर मोहम्मद फुरकान सचिन चौधरी मोहम्मद जुबेर रूबी डॉक्टर नईम अहमद मोहम्मद यामीन मंसूरी मोहम्मद नाजिम सेफी दिलशाद हुसैन रियाज अहमद पवन कुमार सुनील कुमार वह दर्जनों समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे. समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस के मजबूत गढ़ माने जाने वाले बाबर खेड़ा गांव में अपना कार्यालय खोलकर जसपुर में चुनावी सरगर्मियों को बड़ा दिया है वही संभावित प्रत्याशी के रूप में कार्य कर रहे जस पुर विधानसभा से मोहम्मद इमरान का नाम आने से इस बार जसपुर में चुनावी समीकरण बदल सकते हैं मोहम्मद इमरान सद्दाम पूर्व जिला पंचायत के रूप में भी क्षेत्र में एक अच्छे समाजसेवी के रूप में कार्य कर चुके हैं.

Check Also
Close