भारत कि जीत के लिए प्रार्थना

टी 20 वर्ड कप में आज मुंबई में होने जाने भारत – इंग्लैंड के बिच होने जा रहे सेमीफइनल मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा हैं, इसी क्रम में हरिद्वार के राधा रसिक बिहारी मंदिर में अखण्ड परशुराम अखाड़े ने मंदिर में पूजा अर्चना कर भारत कि जीत कि कामना की। पूजा अर्चना के बाद मंदिर के पुजारी पंडित पवन शास्त्री ने कहा कि यह मैच भीं एक युद्ध कि तरह हैं और भारत को सयम के साथ खेलते हुए ना केवल यह मैच बल्कि फाइनल भीं जीत कर एक बार फिर टी 20 वर्ड कप जीतते हुए भारत कि कीर्ति देख दुनिया में एक बार बढ़ानी चाहिए। वही अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि भारत T20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के साथ सेमीफाइनल खेल रहा है जिसके लिए आज अखंड परशुराम अखाड़े के द्वारा पूजा अर्चना की गई है उन्होंने कहा कि भारत की टीम को एकजुट होकर संयम के साथ खेलना चाहिए ताकि भारत इंग्लैंड पर विजय हासिल करते हुए सेमीफाइनल जीतकर फाइनल की ओर बढ़े और T20 वर्ल्ड कप 2026 को जीतने की ओर अग्रसर हो।
