Thursday 07/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
तीन राज्यों की जीत पर भाजपाईयों ने भगत सिंह चौक पर मनाया जश्नपुरानी पेंशन बहाली पर आर-पार का ऐलान-2027 बनेगा निर्णायक रण,कर्मचारियों की हुंकार से गूंजा उत्तराखंडगढ़वाली अस्मिता का उत्सव-इन्कलाब आणु चा के विमोचन से श्रीनगर में गूंजे शब्दों के स्वरमसूरी में जाम से बेहाल लोग, सड़क किनारे खड़े वाहनों ने रोकी रफ्तार, पुलिस व्यवस्था पर उठे सवाल पर्यटन सीजन के बीच मसूरी में रविवार को भी लोगों को जाम से राहत नहीं मिल सकी। शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराई नजर आई और प्रशासन के तमाम दावे धरातल पर फेल होते दिखाई दिए। रात करीब नौ बजे मसूरी-देहरादून मार्ग पर लाइब्रेरी बस स्टैंड के नीचे सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण लंबा जाम लग गया, जिससे रोडवेज बस समेत कई वाहन घंटों फंसे रहे।स्थिति इतनी खराब हो गई कि दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन एक ओर सड़क किनारे वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खुलेआम वाहन खड़े किए जा रहे हैं और कोई रोक-टोक नहीं दिखाई दे रही।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियां बाहरी राज्यों, खासकर हरियाणा नंबर की थीं। लोगों का आरोप है कि इन वाहनों को घंटों सड़क किनारे खड़ा रहने दिया जाता है, जिससे हर दिन जाम की स्थिति पैदा होती है। लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी के बावजूद राष्ट्रीय राजमार्ग पर इस तरह अवैध पार्किंग कैसे हो रही है।स्थानीय नागरिकों ने पुलिस व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े किए। लोगों का आरोप है कि कुछ स्थानों पर कथित मिलीभगत और लापरवाही के कारण वाहन चालक बेखौफ होकर सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी कर देते हैं। उनका कहना है कि यदि समय रहते सख्ती नहीं की गई तो पर्यटन सीजन में हालात और बिगड़ सकते हैं।व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने कहा कि लगातार लग रहे जाम का सीधा असर मसूरी के पर्यटन कारोबार पर पड़ रहा है। पर्यटक घंटों जाम में फंसकर परेशान हो रहे हैं, जिससे शहर की छवि खराब हो रही है। लोगों ने मांग की कि राष्ट्रीय राजमार्ग और प्रमुख मार्गों पर सड़क किनारे पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित की जाए और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।स्थानीय लोगों का कहना है कि मसूरी में हर साल पर्यटन सीजन के दौरान जाम की यही स्थिति बनती है, लेकिन प्रशासन केवल कागजी योजनाओं तक सीमित रहता है। उन्होंने मांग की कि ट्रैफिक प्रबंधन के लिए स्थायी योजना बनाई जाए, ताकि लोगों और पर्यटकों को राहत मिल सके।नो एंट्री’ पर बवाल: मसूरी माल रोड बैरियर पर पर्यटक दंपती और स्थानीय लोगों में मारपीट, चप्पल-घूंसे चले, देर रात तक कोतवाली में हंगामाएक घंटे तक सड़क पर खड़ी रही कार, लगा लंबा जाम; दोनों पक्षों पर कार्रवाई की तैयारी पर्यटन नगरी मसूरी में रविवार देर शाम माल रोड बैरियर पर उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब दिल्ली से आए एक पर्यटक ने प्रतिबंधित समय में माल रोड के अंदर वाहन ले जाने की जिद पकड़ ली। मामूली कहासुनी देखते ही देखते सड़क पर खुलेआम मारपीट में बदल गई। पर्यटक दंपती और स्थानीय लोगों के बीच जमकर चप्पल, लात-घूंसे चले, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद क्षेत्र में भारी भीड़ जमा हो गई और पुलिस को हालात संभालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।बंगाल-असम में भाजपा की जीत पर मसूरी में जश्न, मंत्री गणेश जोशी बोले— “मोदी मैजिक बरकरार”में पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा की ऐतिहासिक जीत की खुशी मसूरी में भी देखने को मिली। सोमवार को मसूरी के माल रोड पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने मिठाई बांटकर तथा आतिशबाजी कर जोरदार जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी और भाजपा के समर्थन में नारेबाजी भी की।
राज्य

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की तैयारी जोरों पर। कई प्रतियोगिता का होगा आयोजन।

महिलाओं की 100, 200 व 400 मीटर दौड़ का होगा आयोजन।
8 मार्च को होने जा रहे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की चंपावत जिले में जोरदार तैयारी चल रही है। लोहाघाट के छमनिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार तथा माय भारत के द्वारा महिलाओं की कई खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। जिला युवा अधिकारी माय भारत चंपावत के आशीष पाल ने बताया 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को जिले में काफी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा ।उन्होंने बताया 8 मार्च को लोहाघाट के छमनिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में महिलाओं की 100 मीटर 200 मीटर 400 मीटर दौड़ का आयोजन किया जाएगा तथा विशेष प्रतियोगिता के तौर पर महिलाओं की रस्सा कस्सी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया अभी तक 300 महिलाओं के द्वारा रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी है। उन्होंने क्षेत्र की समस्त बालिकाओं व महिला खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की अपील की है कहा विजेता महिला खिलाड़ियों को माय भारत की ओर से आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। उन्होंने कहा सरकार का उद्देश्य महिला खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाना है।जिसके लिए माय भारत चंपावत के द्वारा महिलाओं की कई खेल प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाता है। वही साइ सेंटर के कोच मोहन सिंह राणा तथा एथलीट रिया ,यशदेव ,दिया व प्रीति ने बताया इस प्रकार की प्रतियोगिताएं महिला खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में काफी अहम होती है ।उन्होंने क्षेत्र की अधिक से अधिक महिला खिलाड़ियों तथा महिलाओं व छात्राओं से अधिक से अधिक तादात में 8 मार्च महिला अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने की अपील की है। कहा सरकार का लगातार प्रयास है खेल के क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़े जिसके लिए लोहाघाट में पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण कार्य भी किया जा रहा है।

Check Also
Close