Saturday 07/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
नानकमत्ता में दर्दनाक सड़क हादसा: थारू जनजाति की लोक गायिका रिंकू राणा की मौत, क्षेत्र में छाया मातम।गलत टिप्पणी पर भड़के समाजसेवी प्रदीप सिंह खालसा, चेतावनी देकर परिवार को किया माफरुद्रपुर। धरा सेवा फाउंडेशन उत्तराखण्ड के सदस्य एवं समाजसेवी प्रदीप सिंह खालसा उस समय नाराज नजर आए जब बीती रात एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कॉल पर अभद्र भाषा और अनुचित टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया।प्रदीप सिंह खालसा ने बताया कि किसी व्यक्ति ने अपने परिजन के लिए रक्त की आवश्यकता बताते हुए संस्था से मदद की गुहार लगाई थी। संस्था की ओर से सहयोग की प्रक्रिया पर बातचीत चल ही रही थी कि फोन करने वाले व्यक्ति की ओर से कथित तौर पर आपत्तिजनक और अनुचित भाषा का प्रयोग किया गया।उन्होंने बताया कि इस प्रकार की बोलचाल से आहत होकर उन्होंने तत्काल उस मामले में सहायता देने से इनकार कर दिया। इसके बाद संबंधित परिवार के कुछ लोगों द्वारा भी फोन पर गलत शब्दों का प्रयोग किए जाने की बात सामने आई।हालांकि, प्रदीप सिंह खालसा ने संयम और सूझबूझ का परिचय देते हुए अज्ञात व्यक्ति की पहचान सार्वजनिक नहीं की और मानवीय आधार पर पूरे मामले को वहीं समाप्त करते हुए परिवार को माफ कर दिया।उन्होंने स्पष्ट कहा कि सामाजिक संस्थाएं लोगों की मदद के लिए कार्य करती हैं और ऐसे संगठनों का सम्मान बनाए रखना समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में इस प्रकार की घटना दोबारा होती है तो वह चुप नहीं बैठेंगे और पुलिस प्रशासन की मदद लेकर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी।प्रदीप सिंह खालसा ने कहा कि किसी भी सामाजिक संस्था या स्वयंसेवकों का अपमान किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।“एकता, अनुशासन और फिटनेस”: रिजर्व पुलिस लाइन रुद्रपुर में हुआ शुक्रवार की साप्ताहिक पुलिस परेड का आयोजन।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की तैयारी जोरों पर। कई प्रतियोगिता का होगा आयोजन।हरिद्वार*उत्तराखंडदिशा की बैठक में महापौर ने उठाई रिंग रोड विस्तार की मांगमहापौर के प्रयास लाए रंग, रूद्रपुर में जल भराव से मिलेगी निजात
राज्य

आंगनबाड़ी राशन गोदाम पर छापा।

– मुख्यमंत्री पोर्टल पर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने गुरुवार को भगवानपुर क्षेत्र के गोगामेड़ी चौक स्थित बाल विकास परियोजना के राशन गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोदाम में बच्चों से काम कराते हुए पाए जाने का मामला भी सामने आया, जिसके बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। डीएम सविन बंसल ने बताया कि इसी गोदाम से हरिद्वार, ऋषिकेश, पौड़ी, देहरादून, लक्सर, मंगलौर और झबरेड़ा समेत कई क्षेत्रों के आंगनबाड़ी केंद्रों को राशन वितरित किया जाता है। मुख्यमंत्री पोर्टल पर मिल रही शिकायतों के आधार पर गोदाम की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है और राशन की गहन जांच शुरू कराई गई है। डीएम ने टीम को जल्द विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं और कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम हरगिरी, सूचना अधिकारी इन्द्रेश कोठारी, नायब तहसीलदार जयर्कत रावत सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Check Also
Close