Monday 22/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारत विकास परिषद की चारों शाखाओं द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजितरुद्रपुर, 21 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद की रुद्रपुर, विवेकानंद, उधम सिंह एवं वीर सावरकर शाखाओं के संयुक्त तत्वावधान में सरस्वती विद्या मंदिर, आदर्श कॉलोनी, रुद्रपुर में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक श्री रवि प्रजापति ने उपस्थित सदस्यों एवं नागरिकों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखने की एक जीवन पद्धति है। नियमित योग से व्यक्ति शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रह सकता है।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आज विश्वभर में योग की बढ़ती स्वीकार्यता भारत की प्राचीन संस्कृति एवं जीवन दर्शन की वैश्विक मान्यता का प्रतीक है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हमें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम में श्री विजय भूषण गर्ग, प्रांतीय अध्यक्ष श्री मनोज अरोड़ा, भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा अध्यक्ष श्री हरीश ग्रोवर, वीर सावरकर शाखा अध्यक्ष श्री सनी धवन, परिषद महामंत्री श्री राजेश सलूज, विष्णु सक्सेना, संजय ठुकराल, विपिन गुलाटी, विपिन लूथरा, प्रतीक तुलस्यान, हेमेंद्र गंगवार, संजय खेड़ा, ललित मोहन गोयल, उत्सव अग्रवाल, राहुल सिंघल, संजीव अरोड़ा, अंजू रामपाल सिंह, मिथिलेश गंगवार, स्नेहा राठौर, हंसी सक्सेना, नीलम हुरिया, शिखा हुरिया, विशाल हुंडिया, केशव खेड़ा, अभिनव खेड़ा, अमन अरोड़ा, विकास गोयल, अभि अग्रवाल एवं सार्थक गोयल उपस्थित रहे।अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने तथा स्वस्थ, समर्थ एवं संस्कारित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के उपरांत सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था भी की गई।रुद्रपुर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए एक बालक का सुराग नहीं लगने से नाराज परिजनों ने रविवार को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के साथ पुलिस चौकी पहुंचकर घेराव किया। उन्होंने पुलिस से बालक की शीघ्र तलाश कर सकुशल बरामद करने की मांग की। रम्पुरा वार्ड संख्या 21 निवासी जगदीश राठौर ने बताया कि उनका पुत्र शिव उर्फ पल्लू शनिवार दोपहर घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और सभी संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। उन्होंने आशंका जताई कि बालक के साथ कोई अप्रिय घटना भी हो सकती है। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पुलिस अधिकारियों से मामले में गंभीरता से कार्रवाई करते हुए लापता बालक की शीघ्र तलाश करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस को तत्काल प्रभाव से सभी आवश्यक कदम उठाकर बालक की सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि परिजनों की चिंता दूर हो सके। इस दौरान मीना, रामगोपाल राठौर, राहुल, धर्मेंद्र, राजू, करण, रितेश, पुष्पा देवी, आकाश, विद्या देवी, चमेली देवी, रमेश, सतीश, बबलू, महेश, पूजा, कुंवर पाल, कांति देवी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने दिया योग अपनाने का संदेशस्वस्थ रुद्रपुर के संकल्प के साथ मनाया योग दिवसआज ऑल इंडिया‌ मतूआ महासंघ udham सिंह नगर जिला अध्यक्ष, श्री विधान पांडे जी के नेतृत्व में एक मीटिंग का आयोजन किया गया।निरंकारी मिशन का योग दिवसरोज़गार की तलाश में नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करने गए काशीपुर निवासी युवक समीर की अपने ही सहकर्मियों की कथित शरारत के कारण दर्दनाक मौत हो गई।उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को मिला प्रतिष्ठित गोल्ड स्कॉच अवॉर्ड*सामूहिक कन्या विवाह समारोहमसूरी में ‘वीआईपी रौब’ दिखाना पड़ा महंगा, हूटर-लालबत्ती लगी दिल्ली की कार सीज
राज्य

भूतबंगला विवाद पर वर्गविशेष के लोगो को विधायक शिव अरोरा की खुली चुनौती हिन्दू परिवार उनके बीच मे एक हीं क्यों ना हो हिन्दू दीपावली – होली दम ख़म से मनाएंगे रोक सको तो रोक लोविधायक के हस्तक्षेप के बाद महिला से अभद्रता करने पुलिसकर्मी हुआ लाइन हाजिर

रुद्रपुर। होली पर्व के दौरान दो पक्षो मे मार्ग से टुक टुक निकलने को लेकर हुऐ विवाद मामले मे जहाँ हिन्दू त्यौहार पर माहौल खराब करने की कोशिश की गई तो वही रम्पुरा चौकी मे वर्गविशेष के उपद्रवी पक्ष के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर पहुंची महिला के साथ सिविल ड्रेस मे पुलिसकर्मी द्वारा की गई अभद्रता मारपीट को लेकर विधायक शिव अरोरा रम्पुरा चौकी पहुँचे। जहाँ उन्होंने मौके पर पहुंचे कोतवाल को दूरभाष पर स्पष्ट कहा हिन्दू त्यौहार पर इस प्रकार से खलल डालने वाले वर्गविशेष के आसामजिक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्यवाही सुनिश्चित होनी चाहिए ऐसे मे पुलिस ने चार नामजद वर्ग विशेष के युवकों को इस मामले मे मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है ।
वही विधायक शिव अरोरा ने कोतवाल से कहा ज़ब महिला व उसके परिवार के साथ भूतबंगला मे होली पर्व पर मारपीट की घटना हुई तो वह न्याय की गुहार हेतु रम्पुरा चौकी आती है मगर वहाँ मौजूद सिविलकर्मी ने उसके साथ अभद्रता जूतों से मारना जिसके बाद उस जैसी कई महिला का पुलिस पर से विश्वास उठ गया ऐस मे जनता को न्याय सुरक्षा दिलाना पुलिस का काम है उस पुलिसकर्मी के खिलाफ भी कठोर कार्यवाही होनी चाहिए ऐसे मे विधायक शिव अरोरा के हस्तक्षेप के बाद उस पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर करने का कार्य किया गया।
साथ हीं विधायक शिव अरोरा ने पुलिस से यह भी सुनिश्चित करने को कहा हिन्दू त्यौहार पर इस प्रकार खलल डालने वाले भविष्य मे ऐसी घटना न हो इसको सुनिश्चित करे।
महिला सम्मान मे रुद्रपुर का विधायक शिव अरोरा सदैव आगे खड़ा है किसी भी महिला का सम्मान सर्वोपरि है।
वही उन्होंने रुद्रपुर क्षेत्र मे उन वर्ग विशेष के लोगों में स्पष्ट चुनौती थी भले ही उन क्षेत्र में हिंदू कम हो लेकिन हिंदू अपने होली दीपावली के त्योहार पूरे दाम खम से मनाएगे वह रोक सकते हैं तो रोक ले
विधायक ने इससे पूर्व भी दीपावली पर खेड़ा में इस चुनौती को स्वीकार किया था उनके बीच जाकर खेड़ा में प्राचीन चमुण्डा मंदिर पर दीपवाली मनाने का कार्य किया था. विधायक शिव अरोरा के होते हुए रुद्रपुर में इस प्रकार की कट्टरपंथी मानसिकता बिल्कुल पनापने नहीं दिया जायेगा ।

इस दौरान विक्की वाल्मीकि, राज कोली, महेश कोली, सुदामा कोली, विशाल कोली, चन्द्रसेन चंदा, सौरभ गुप्ता, बिट्टू शर्मा, मयंक कक्कड़, सन्नी पासवान, नमन चावला, आरती देवी, मंजू, प्रीति, सुजाता रानी आदि लोग मौजूद रहें।

Check Also
Close