Monday 22/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
परशुराम चौक पर पैदल यात्रियों के लिए खुला कटअंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारत विकास परिषद की चारों शाखाओं द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजितरुद्रपुर, 21 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद की रुद्रपुर, विवेकानंद, उधम सिंह एवं वीर सावरकर शाखाओं के संयुक्त तत्वावधान में सरस्वती विद्या मंदिर, आदर्श कॉलोनी, रुद्रपुर में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक श्री रवि प्रजापति ने उपस्थित सदस्यों एवं नागरिकों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखने की एक जीवन पद्धति है। नियमित योग से व्यक्ति शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रह सकता है।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आज विश्वभर में योग की बढ़ती स्वीकार्यता भारत की प्राचीन संस्कृति एवं जीवन दर्शन की वैश्विक मान्यता का प्रतीक है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हमें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम में श्री विजय भूषण गर्ग, प्रांतीय अध्यक्ष श्री मनोज अरोड़ा, भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा अध्यक्ष श्री हरीश ग्रोवर, वीर सावरकर शाखा अध्यक्ष श्री सनी धवन, परिषद महामंत्री श्री राजेश सलूज, विष्णु सक्सेना, संजय ठुकराल, विपिन गुलाटी, विपिन लूथरा, प्रतीक तुलस्यान, हेमेंद्र गंगवार, संजय खेड़ा, ललित मोहन गोयल, उत्सव अग्रवाल, राहुल सिंघल, संजीव अरोड़ा, अंजू रामपाल सिंह, मिथिलेश गंगवार, स्नेहा राठौर, हंसी सक्सेना, नीलम हुरिया, शिखा हुरिया, विशाल हुंडिया, केशव खेड़ा, अभिनव खेड़ा, अमन अरोड़ा, विकास गोयल, अभि अग्रवाल एवं सार्थक गोयल उपस्थित रहे।अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने तथा स्वस्थ, समर्थ एवं संस्कारित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के उपरांत सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था भी की गई।रुद्रपुर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए एक बालक का सुराग नहीं लगने से नाराज परिजनों ने रविवार को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के साथ पुलिस चौकी पहुंचकर घेराव किया। उन्होंने पुलिस से बालक की शीघ्र तलाश कर सकुशल बरामद करने की मांग की। रम्पुरा वार्ड संख्या 21 निवासी जगदीश राठौर ने बताया कि उनका पुत्र शिव उर्फ पल्लू शनिवार दोपहर घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और सभी संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। उन्होंने आशंका जताई कि बालक के साथ कोई अप्रिय घटना भी हो सकती है। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पुलिस अधिकारियों से मामले में गंभीरता से कार्रवाई करते हुए लापता बालक की शीघ्र तलाश करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस को तत्काल प्रभाव से सभी आवश्यक कदम उठाकर बालक की सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि परिजनों की चिंता दूर हो सके। इस दौरान मीना, रामगोपाल राठौर, राहुल, धर्मेंद्र, राजू, करण, रितेश, पुष्पा देवी, आकाश, विद्या देवी, चमेली देवी, रमेश, सतीश, बबलू, महेश, पूजा, कुंवर पाल, कांति देवी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने दिया योग अपनाने का संदेशस्वस्थ रुद्रपुर के संकल्प के साथ मनाया योग दिवसआज ऑल इंडिया‌ मतूआ महासंघ udham सिंह नगर जिला अध्यक्ष, श्री विधान पांडे जी के नेतृत्व में एक मीटिंग का आयोजन किया गया।निरंकारी मिशन का योग दिवसरोज़गार की तलाश में नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करने गए काशीपुर निवासी युवक समीर की अपने ही सहकर्मियों की कथित शरारत के कारण दर्दनाक मौत हो गई।उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को मिला प्रतिष्ठित गोल्ड स्कॉच अवॉर्ड*सामूहिक कन्या विवाह समारोह
राज्य

नशा माफिया नाजिम के घर पर चलेगा बुल्डोजर: महापौर

  • नगर निगम ने नशा तस्कर के घर पर थमाया नोटिस

रुद्रपुर। पिछले दिनों पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने और मुठभेड़ के बाद सलाखों के पीछे पहुंचे नशा माफिया नाजिम के घर को ढहाने के लिए नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। महापौर विकास शर्मा के निर्देशों के बाद निगम की टीम ने आरोपी के घर पर नोटिस थमा दिया है, जिसमें स्पष्ट किया गया है कि संतोषजनक जवाब न मिलने की स्थिति में जल्द ही वहां बुल्डोजर की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

जानकारी देते हुए महापौर विकास शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल मार्गदर्शन में उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया गया है और नगर निगम इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नशा माफिया न केवल कानून व्यवस्था के लिए चुनौती हैं, बल्कि वे युवा पीढ़ी के भविष्य को अंधकार में धकेल कर समाज के माथे पर कलंक के समान हैं। नाजिम जैसा अपराधी जो लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त था और उसने वर्दीधारी पुलिसकर्मियों पर हमला करने का दुस्साहस भी किया, उनके लिए समाज में कोई स्थान नहीं है। नगर निगम इससे पूर्व भी कई नशा माफियाओं के अवैध ठिकानों को जमींदोज कर चुका है और यह सिलसिला आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

महापौर ने कहा कि नगर निगम ने नाजिम के परिजनों को नोटिस देकर 15 दिन का समय देते हुए घर के स्वामित्व से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा है। यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर आरोपी पक्ष घर की रजिस्ट्री या अन्य पक्के कागजात दिखाने में विफल रहता है, तो नगर निगम पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की कार्रवाई करेगा।

महापौर ने कड़े लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि प्रदेश में वर्तमान में धाकड़ धामी की सरकार कार्य कर रही है, जहाँ अपराधियों और नशा माफियाओं के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित और युवाओं के सुरक्षित भविष्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अपराधी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। नगर निगम और स्थानीय प्रशासन मिलकर यह सुनिश्चित करेंगे कि रुद्रपुर की धरती से नशा माफियाओं का पूरी तरह सफाया हो सके।

Check Also
Close