Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

अलकनंदनी सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 31 महिलाओं को मिला सम्मान,महिला चक्रव्यूह मंचन बना आकर्षण का केंद्र


श्रीनगर गढ़वाल। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर नगर निगम श्रीनगर द्वारा आयोजित अलकनंदनी सम्मान समारोह में नगर क्षेत्र में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 31 प्रेरणादायी महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सामाजिक सेवा,शिक्षा,स्वास्थ्य,खेल,प्रशासन,स्वरोजगार,पर्यावरण संरक्षण तथा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिलाधिकारी पौड़ी स्वाति एस भदौरिया को महापौर आरती भण्डारी द्वारा अलकनंदनी प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली महिला पर्यावरण मित्रों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के उपरांत मां नंदा महिला रामलीला मांगल योग समिति द्वारा प्रस्तुत महिला चक्रव्यूह नाट्य मंचन कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। इस प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से समाज में महिलाओं की चुनौतियों, संघर्षों और उनकी शक्ति को दर्शाया गया। दर्शकों ने इस मंचन को खूब सराहा और इसे महिला सशक्तिकरण का प्रेरणादायक संदेश बताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं,बल्कि महिलाओं के अधिकार,सम्मान और समान अवसरों के प्रति समाज की प्रतिबद्धता को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा,प्रशासन,विज्ञान,खेल,उद्यमिता और सामाजिक नेतृत्व सहित हर क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज और राष्ट्र की प्रगति महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना संभव नहीं है। इसलिए महिलाओं को शिक्षा,स्वास्थ्य,सुरक्षा और आर्थिक आत्मनिर्भरता से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। महापौर आरती भण्डारी ने कहा कि नगर निगम श्रीनगर महिलाओं के सम्मान और उनके सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्वरोजगार,स्वच्छता,सामाजिक जागरूकता और सामुदायिक विकास से जोड़ने के लिए विभिन्न स्तरों पर योजनाएं संचालित की जा रही हैं। ऐसे सम्मान समारोह समाज में सकारात्मक वातावरण तैयार करते हैं और महिलाओं को अपनी प्रतिभा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने कहा कि नगर की स्वच्छता,सामाजिक जागरूकता और सामुदायिक विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। विशेष रूप से महिला पर्यावरण मित्र नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में प्रतिदिन महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम महिलाओं को कौशल विकास,स्वरोजगार और सरकारी योजनाओं से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में निम्नलिखित महिलाओं को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया-डॉ.मारिषा पंवार चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा,साईनी उनियाल गढ़वाली कवयित्री एवं शिक्षा के क्षेत्र में योगदान,सुमिता बिष्ट धार्मिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में सक्रिय,धारी देवी मंदिर में फोटोग्राफी कार्य,ममता पंवार 400 से अधिक महिलाओं को दुपहिया वाहन चलाने का प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने का कार्य,गंगोत्री नेगी स्वरोजगार अपनाकर स्थानीय सब्जी विक्रेता के रूप में प्रेरणादायी कार्य,सरला नेगी स्वयं की दुकान संचालित कर स्वरोजगार का उदाहरण,पूजा भंडारी जल संस्थान श्रीनगर में सेवाएं,अंजना रावत संघर्षशील महिला खेल प्रतियोगिताओं (पांगद,तीलू,रैंतेली) से पुरस्कृत,पुष्पा नेगी सेवानिवृत्त शिक्षिका ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के प्रति जागरूकता,शकुंतला देवी सामाजिक एवं जनांदोलन में सक्रिय,वसंती नेगी सामाजिक कार्यकर्ता,मीना कण्डारी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की टैंक रेस खिलाड़ी,शांति भट्ट स्वयं सहायता समूह संचालन व महिला आत्मनिर्भरता के लिए कार्य,आशा डोभाल स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को जागरूक करने का कार्य,भवानी रावत सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका,मीना रावत प्रधानाचार्य गार्टर ग्राउंड स्कूल व कवयित्री,शालिनी चन्दोला प्रधानाचार्य गुरुकुल स्कूल शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान,अनामिका भंडारी प्रधानाचार्य दिल्ली पब्लिक स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में योगदान,विजयलक्ष्मी उनियाल महिला परामर्शदाता बेस अस्पताल श्रीकोट गंगानाली,डॉ.लीना चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा,तनिष्का राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग प्रतियोगिता में पदक विजेता,हर्षिता राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग प्रतियोगिता में पदक विजेता,अस्मिता राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग प्रतियोगिता में पदक विजेता,सरोज खत्री संत निरंकारी मिशन से जुड़कर सामाजिक सेवा,रेखा अग्रवाल सामाजिक कार्यों में सक्रिय योगदान,ममता (मम्मू) आशा कार्यकर्त्री,बबीता नेगी प्लास्टिक वेस्ट से उपयोगी उत्पाद बनाने का नवाचार,अंजना भट्ट घिल्डियाल स्वयं सहायता समूह संचालन व महिला जागरूकता,भावना भट्ट पुलिस विभाग में एसआई पद पज कार्यरत,सरिता उनियाल जीजीआईसी श्रीनगर में अध्यापिका,ज्योति जुगराण अध्यापिका सेंट्रल स्कूल श्रीनगर। इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त रविराज बंगारी,गायत्री बिष्ट,मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक शशि पंवार,पार्षदगण,नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Check Also
Close