Saturday 20/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
भीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैपरम्पुरा में 23 लाख की सड़क की सौगातपरशुराम चौक कट बंद करने के विरोध में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, सड़क पर उल्टा चलकर और काले झंडे दिखाकर जताया विरोधराहुल गांधी के जन्मदिवस पर प्रियदर्शिनी उड़ान योजना का शुभारंभ, महिलाओं और बालिकाओं को निःशुल्क सेनेटरी पैड वितरितभारतीय योग संस्थान के पांच दिवसीय ‘मोटापा निवारण योग शिविर’ का भव्य समापन; भारी संख्या में उमड़े नए साधकमां भगवती की महिमा से आलोकित हुआ सरणा गांव-देवी भागवत कथा में उमड़ा श्रद्धा,भक्ति और आध्यात्मिक चेतना का सैलाबश्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर जगह-जगह लगी छबीलें, राहगीरों को मिला गर्मी से राहतशैल कला संस्था ने आनंदशाला शिविर की समीक्षा बैठक में आत्ममंथनस्थाई नियुक्ति देने सहित कई माँगों के संबंध में राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष/ राज्यमंत्री श्री भगवत प्रसाद मकवाना को एक ज्ञापन सौंपाफिर दौड़ेगी ‘हिमालयन कार रैली’, उत्तराखंड के बर्फीले पहाड़ों से दुनिया को मिलेगा रोमांच का नया संदेश
राज्य

सितारगंज कोतवाली में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर खास प्रोग्राम का आयोजन

सितारगंज कोतवाली में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सितारगंज कोतवाली में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्षेत्र की समाजसेवी एवं सम्मानित अनेकों महिलाएं बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंचीं और कार्यक्रम में भाग लिया कार्यक्रम के दौरान कई महिलाओं ने क्षेत्र से जुड़ी अपनी समस्याओं को लेकर सीधे कोतवाल सुंदरम शर्मा से बातचीत की। महिलाओं की बात सुनते हुए कोतवाल सुंदरम शर्मा ने कुछ समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया, वहीं कुछ समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर जल्द निस्तारण कराने का आश्वासन भी दिया इस अवसर पर कोतवाल सुंदरम शर्मा ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं का हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण स्थान व योगदान रहा है। एक महिला ही मां, बहन, पत्नी और दादी जैसे कई रूपों में परिवार और समाज को संभालती है। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं का सम्मान करना हर व्यक्ति का कर्तव्य है और महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस हमेशा तत्पर है कार्यक्रम के अंत में कोतवाल सुंदरम शर्मा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उपस्थित सभी महिलाओं को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान महिलाओं ने भी पुलिस प्रशासन की इस पहल की सराहना की और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया। साथ ही सभी ने कोतवाल सुंदरम शर्मा का आभार व्यक्त किया इस मौके पर बाल आयोग सदस्य सुमन राय राधे कृष्णा कंप्यूटर इंस्टिट्यूट की ओनर रेखा ठाकुर समाजसेवी बीना साहू भाजपा नेत्री श्रुति विश्वास कस्तूरबा गांधी स्कूल की प्रिंसिपल ललिता कोहली फिरदौस पुष्पा पानू राजविंदर कौर पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज प्रिंसिपल श्रीमती अर्चना पाठक मीणा अरोड़ा शरमीन बसंती देवी गीता गरकोटी श्रीमती गीता आदि उपस्थित रही

Check Also
Close