Monday 22/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारत विकास परिषद की चारों शाखाओं द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजितरुद्रपुर, 21 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद की रुद्रपुर, विवेकानंद, उधम सिंह एवं वीर सावरकर शाखाओं के संयुक्त तत्वावधान में सरस्वती विद्या मंदिर, आदर्श कॉलोनी, रुद्रपुर में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक श्री रवि प्रजापति ने उपस्थित सदस्यों एवं नागरिकों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखने की एक जीवन पद्धति है। नियमित योग से व्यक्ति शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रह सकता है।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आज विश्वभर में योग की बढ़ती स्वीकार्यता भारत की प्राचीन संस्कृति एवं जीवन दर्शन की वैश्विक मान्यता का प्रतीक है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हमें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम में श्री विजय भूषण गर्ग, प्रांतीय अध्यक्ष श्री मनोज अरोड़ा, भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा अध्यक्ष श्री हरीश ग्रोवर, वीर सावरकर शाखा अध्यक्ष श्री सनी धवन, परिषद महामंत्री श्री राजेश सलूज, विष्णु सक्सेना, संजय ठुकराल, विपिन गुलाटी, विपिन लूथरा, प्रतीक तुलस्यान, हेमेंद्र गंगवार, संजय खेड़ा, ललित मोहन गोयल, उत्सव अग्रवाल, राहुल सिंघल, संजीव अरोड़ा, अंजू रामपाल सिंह, मिथिलेश गंगवार, स्नेहा राठौर, हंसी सक्सेना, नीलम हुरिया, शिखा हुरिया, विशाल हुंडिया, केशव खेड़ा, अभिनव खेड़ा, अमन अरोड़ा, विकास गोयल, अभि अग्रवाल एवं सार्थक गोयल उपस्थित रहे।अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने तथा स्वस्थ, समर्थ एवं संस्कारित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के उपरांत सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था भी की गई।रुद्रपुर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए एक बालक का सुराग नहीं लगने से नाराज परिजनों ने रविवार को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के साथ पुलिस चौकी पहुंचकर घेराव किया। उन्होंने पुलिस से बालक की शीघ्र तलाश कर सकुशल बरामद करने की मांग की। रम्पुरा वार्ड संख्या 21 निवासी जगदीश राठौर ने बताया कि उनका पुत्र शिव उर्फ पल्लू शनिवार दोपहर घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और सभी संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। उन्होंने आशंका जताई कि बालक के साथ कोई अप्रिय घटना भी हो सकती है। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पुलिस अधिकारियों से मामले में गंभीरता से कार्रवाई करते हुए लापता बालक की शीघ्र तलाश करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस को तत्काल प्रभाव से सभी आवश्यक कदम उठाकर बालक की सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि परिजनों की चिंता दूर हो सके। इस दौरान मीना, रामगोपाल राठौर, राहुल, धर्मेंद्र, राजू, करण, रितेश, पुष्पा देवी, आकाश, विद्या देवी, चमेली देवी, रमेश, सतीश, बबलू, महेश, पूजा, कुंवर पाल, कांति देवी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने दिया योग अपनाने का संदेशस्वस्थ रुद्रपुर के संकल्प के साथ मनाया योग दिवसआज ऑल इंडिया‌ मतूआ महासंघ udham सिंह नगर जिला अध्यक्ष, श्री विधान पांडे जी के नेतृत्व में एक मीटिंग का आयोजन किया गया।निरंकारी मिशन का योग दिवसरोज़गार की तलाश में नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करने गए काशीपुर निवासी युवक समीर की अपने ही सहकर्मियों की कथित शरारत के कारण दर्दनाक मौत हो गई।उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को मिला प्रतिष्ठित गोल्ड स्कॉच अवॉर्ड*सामूहिक कन्या विवाह समारोहमसूरी में ‘वीआईपी रौब’ दिखाना पड़ा महंगा, हूटर-लालबत्ती लगी दिल्ली की कार सीज
राज्य

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26: नगर निगम देहरादून ने 7 स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर किए सम्मानित

देहरादून। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लक्ष्य के साथ नगर निगम देहरादून द्वारा आज नगर निगम सभागार में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर में स्वच्छता, सामाजिक जागरूकता एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय सात प्रतिष्ठित व्यक्तियों को स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर के रूप में नियुक्त कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में नगर के महापौर एवं नगर आयुक्त द्वारा सभी चयनित ब्रांड एंबेसडरों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र एवं ई-कार्ड प्रदान कर उनका अभिनंदन किया गया।

स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर के रूप में जिन सात गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया, उनमें—

लगातार तीसरी बार देवेन्द्र मोंटी बने स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एम्बेसडर
1देवेंद्र पाल सिंह ‘मोंटी’, पूर्व पार्षद एवं प्रमुख, रेजीडेंट वेलफेयर फ्रंट
नवीन कुमार सडाना, सहायक निदेशक, वेस्ट वॉरियर्स संस्था
आरिफ खान ,अमल ,शंकर शुक्ला,रजत शक्ति,भरत शर्मा,विजय श्रीधर
इस अवसर पर नगर निगम अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण केवल एक प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि नागरिकों की सहभागिता से स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ शहर के निर्माण का एक महत्वपूर्ण अभियान है। नियुक्त ब्रांड एंबेसडर शहर में स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने, कचरा पृथक्करण को प्रोत्साहित करने तथा नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जिम्मेदार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

नगर निगम देहरादून ने विश्वास व्यक्त किया कि इन सम्मानित ब्रांड एंबेसडरों के सहयोग से शहर में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक वातावरण बनेगा और देहरादून स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26 में बेहतर स्थान प्राप्त करेगा।

कार्यक्रम में नगर निगम के अधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Check Also
Close