
जीआरपी हरिद्वार को बड़ी सफलता, “मेरा मामा टीटी है” कहकर यात्रियों को ठगने वाले गिरोह के दो शातिर गिरफ्तार।
कप्तान अरुणा भारती के नेतृत्व में टीम ने करीब 1100 किमी दूर सीतामढ़ी (बिहार) से दबोचा।
आरोपी रेलवे स्टेशन पर भोले-भाले मजदूरों को टिकट कंफर्म कराने का झांसा देकर मोबाइल, आधार व पिन ले लेते थे।
इसके बाद यूपीआई के जरिए बैंक खातों से रकम साफ कर देते थे।
पुलिस ने राजेश कुमार और विपिन कुमार को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर हरिद्वार लाकर जेल भेजा।
आरोपियों के कब्जे से पीड़ित का मोबाइल और सिम भी बरामद।
मामले में अब तक चार शातिर गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
जीआरपी कप्तान अरुणा भारती ने कहा जल्द ही गिरोह के और खुलासे हो सकते हैं।
