
भारत की जीत का जश्न मनाने पर मारपीटT20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत का जश्न जहां भारतवर्ष के हर कोने के साथ ही पूरे विश्व में मनाया जा रहा था वही मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मक्का वाला क्षेत्र में भारत की जीत के बाद आतिशबाजी कर रहे युवक के और उसके परिवार के साथ समुदाय विशेष के लोगों द्वारा मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई जिसके बाद सूचना 100 नंबर पर दी गई लेकिन मौके पर पुलिस नहीं पहुंच पाई इसके बाद युवक द्वारा स्थानीय लोगों और हिंदूवादी संगठनों को इसकी सूचना दी गई जिस पर थाना राजपुर में स्थानीय लोगों के साथ ही भारी संख्या में लोग पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की बताया जा रहा है कि पूरी रात भर पीड़ित परिवार कमरे में कैद रहा और सुबह किसी तरह से जान बचाकर थाने पहुंचा पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है
पीड़ित धनेश्वर ने बताया कि बीती रात भारत के मैच जीतने के बाद उनके द्वारा आतिशबाजी की गई लेकिन पड़ोस में रह रहे कुछ लोगों द्वारा इसका विरोध किया गया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई जिसकी सूचना उन्होंने 100 नंबर पर दी उन्होंने बताया कि यहां पर पूर्व में भी इस प्रकार की घटनाएं हो चुकी है और उन्हें और उनके परिवार को जान का खतरा है
