Tuesday 10/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
सूबे के शत-प्रतिशत प्राथमिक विद्यालयों में बनेंगे बालिका शौचालय–डाॅ.धन सिंह रावतनन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत–महाराजन्याय पंचायत कुंडी के पाली में आयोजित हुआ बहुउद्देश्यीय शिविर,69 शिकायतें दर्ज,28 का मौके पर निस्तारणपीएम श्री अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज डांगचौरा में सिटीजनशिप स्किल क्विज का आयोजन,विद्यार्थियों ने दिखाई ज्ञान व प्रतिभा की शानदार झलकडेढ़ लाख की स्मैक के साथ शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार, किच्छा पुलिस की कार्रवाईकिच्छा। ऊधमसिंहनगर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत किच्छा कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत की स्मैक बरामद हुई है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर जनपद में अवैध नशे की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी सितारगंज के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली किच्छा द्वारा गठित पुलिस टीम ने सोमवार को चेकिंग के दौरान ग्राम मिलख को जाने वाले मार्ग पर स्थित मजार के पास एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोककर तलाशी ली।तलाशी के दौरान आरोपी के पास से मोटरसाइकिल संख्या UK 06 BD 2599 से परिवहन करते हुए एक प्लास्टिक की पन्नी में 15.20 ग्राम अवैध स्मैक, 1700 रुपये नकद और एक ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये आंकी गई है।पुलिस ने आरोपी शावेज खान उर्फ समीर (27 वर्ष) पुत्र असलम खान निवासी ग्राम दरऊ, थाना किच्छा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में एफआईआर संख्या 79/2026 के तहत धारा 8/21/60/29 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी मादक पदार्थ तस्करी से जुड़ा आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं।राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जीते कई पदकहाउस ऑफ हिमालयाज की तर्ज पर नगर निगम बनायेगा ब्रांडः महापौरमंगलवार को नॉनवेज परोसने पर सामान जब्त
राज्य

हाउस ऑफ हिमालयाज की तर्ज पर नगर निगम बनायेगा ब्रांडः महापौर

  • महापौर ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को किया सम्मानित

रुद्रपुर। नगर निगम परिसर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सम्मान समारोह में महापौर विकास शर्मा ने नारी शक्ति स्वयं सहायता समूह से जुड़ी दर्जनों महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों और स्वरोजगार के क्षेत्र में मिसाल पेश करने के लिए प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान महापौर ने घोषणा की कि नगर निगम जल्द ही निजी कंपनियों के सहयोग से स्थानीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए एक नया ब्रांड तैयार करेगा।

महापौर विकास शर्मा ने महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि रुद्रपुर की बहनों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों ने अपनी गुणवत्ता के दम पर राष्ट्रपति भवन तक अपनी धमक दिखाई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ की तर्ज पर कुमाऊं का अपना एक विशिष्ट ब्रांड विकसित किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री से वार्ता कर सहमति प्राप्त कर ली गई है। इस नई पहल के तहत महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रोफेशनल पैकेजिंग की जाएगी और निजी कंपनियों के सहयोग से उन्हें बड़े बाजारों में उतारा जाएगा। इससे न केवल महिलाओं की आय में वृद्धि होगी, बल्कि स्वरोजगार के नए द्वार भी खुलेंगे।

महापौर ने केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की धामी सरकार की सराहना करते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरगामी नीतियों के कारण देश की लाखों महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बनकर उभरी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाकर उत्तराखंड की मातृशक्ति आज आत्मनिर्भर बन रही है और समाज व परिवार को नई दिशा दे रही है। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नगर निगम भी लगातार बहनों को लखपति दीदी बनाने के लिए प्रयासरत है। मातृ शक्ति के उत्थान के लिए नगर निगम आगे भी कोई कसर नहीं छोड़ेगा।

कार्यक्रम में नारी शक्ति स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष रेनू शर्मा, सचिव मधुलिका वर्मा और कोषाध्यक्ष पुष्पा बजेठा सहित बड़ी संख्या में महिलाओं को उनके समर्पण के लिए मंच पर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाली प्रमुख महिलाओं में हीरा पांडे, गीता देवी, शोभा देवी, नीलू बिष्ट, ममता आर्या, अनिता रानी, अनीता देवी, संगीता रावत, नीमा बिष्ट, प्रियंका आर्य, गीता उप्रेती, सुनीता देवी, प्रिया आर्या, रंजना सक्सेना, दीपा पहाड़ी, ममता नेगी, तारा जोशी, मनीषा, विनीता लखेड़ा, सपना रावत, माया देवी, पुष्पा कोहली, पार्वती भंडारी, स्नेहलता, अर्चना, अंजू, नीलम और कल्पना रावत आदि शामिल रहीं। इस अवसर पर बिट्टू शर्मा, पार्षद पवन राणा, विजय तोमर, सिटी मिशन मैनेजर मनोज कुमार सहित नगर निगम के अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Check Also
Close