Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

पीएम श्री अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज डांगचौरा में सिटीजनशिप स्किल क्विज का आयोजन,विद्यार्थियों ने दिखाई ज्ञान व प्रतिभा की शानदार झलक


कीर्तिनगर/टिहरी गढ़वाल। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास,सामान्य ज्ञान और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को मजबूत करने के उद्देश्य से पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज डांगचौरा ब्लॉक कीर्तिनगर में पीएम श्री योजना के अंतर्गत सिटीजनशिप स्किल क्विज प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में ज्ञान, उत्साह और प्रतिस्पर्धा का अनूठा माहौल देखने को मिला,जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। यह क्विज प्रतियोगिता दो स्तरों जूनियर एवं सीनियर वर्ग में आयोजित की गई। जूनियर वर्ग में कक्षा 6 से 8 तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया,जबकि सीनियर वर्ग में कक्षा 9 और 11 के विद्यार्थियों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने सामान्य ज्ञान,नागरिकता,सामाजिक जागरूकता और समसामयिक विषयों से जुड़े प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी ज्ञान क्षमता और बौद्धिक दक्षता का परिचय दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य सी.पी.देवली ने कहा कि इस प्रकार की सामान्य ज्ञान आधारित प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के मानसिक और बौद्धिक विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि जब विद्यार्थियों को प्रतियोगात्मक वातावरण मिलता है तो उनमें सीखने की जिज्ञासा और आत्मविश्वास दोनों बढ़ते हैं। साथ ही इस प्रकार की गतिविधियां उन्हें भविष्य में आने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी तैयार करती हैं। इस अवसर पर सिटीजनशिप स्किल कार्यक्रम के पूर्व संयोजक एवं वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ.आर.एस.बिष्ट ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में एक जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनने की भावना का विकास करना है। उन्होंने कहा कि जब विद्यार्थी अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक होते हैं,तभी वे समाज और राष्ट्र के विकास में सार्थक योगदान दे सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन करते हुए सिटीजनशिप स्किल कार्यक्रम के वर्तमान संयोजक लखपत कंडारी ने कहा कि इस प्रकार की क्विज प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को ज्ञान के साथ-साथ तार्किक सोच और निर्णय क्षमता विकसित करने का अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने इसे विद्यार्थियों को भविष्य की प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। प्रतियोगिता के परिणामों में जूनियर वर्ग में कक्षा 6 के छात्र अभिजीत रावत ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। वहीं कक्षा 8 की छात्रा प्रियांशी ने द्वितीय स्थान तथा कक्षा 7 के छात्र विकास ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर वर्ग में कक्षा 11 की छात्रा दीक्षा रावत ने प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके अलावा कक्षा 9 के छात्र विशाल ने द्वितीय स्थान तथा कक्षा 9 के छात्र अनिकेत ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को विद्यालय की ओर से मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों और विद्यार्थियों ने विजेताओं का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस सफल आयोजन में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में बृजमोहन कृतवाण,शिव सिंह नेगी,विनोद कुमार ममगाई,दिनेश प्रसाद,रामेंद्र पुंडीर,गौतम शर्मा,सुमन घनशाला,रंजन नेगी,शिशुपाल चौधरी,सुमित्रा रावत,सोनम भट्ट,प्रदीप जुगरान,शैलेंद्र थपलियाल,नवीन कुमार,विनोद चौहान सहित अन्य शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने संकल्प लिया कि भविष्य में भी इस प्रकार की शैक्षिक और बौद्धिक गतिविधियों का आयोजन कर विद्यार्थियों को आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा निखारने के अधिक अवसर प्रदान किए जाएंगे।

Check Also
Close