Tuesday 10/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
सूबे के शत-प्रतिशत प्राथमिक विद्यालयों में बनेंगे बालिका शौचालय–डाॅ.धन सिंह रावतनन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत–महाराजन्याय पंचायत कुंडी के पाली में आयोजित हुआ बहुउद्देश्यीय शिविर,69 शिकायतें दर्ज,28 का मौके पर निस्तारणपीएम श्री अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज डांगचौरा में सिटीजनशिप स्किल क्विज का आयोजन,विद्यार्थियों ने दिखाई ज्ञान व प्रतिभा की शानदार झलकडेढ़ लाख की स्मैक के साथ शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार, किच्छा पुलिस की कार्रवाईकिच्छा। ऊधमसिंहनगर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत किच्छा कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत की स्मैक बरामद हुई है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर जनपद में अवैध नशे की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी सितारगंज के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली किच्छा द्वारा गठित पुलिस टीम ने सोमवार को चेकिंग के दौरान ग्राम मिलख को जाने वाले मार्ग पर स्थित मजार के पास एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोककर तलाशी ली।तलाशी के दौरान आरोपी के पास से मोटरसाइकिल संख्या UK 06 BD 2599 से परिवहन करते हुए एक प्लास्टिक की पन्नी में 15.20 ग्राम अवैध स्मैक, 1700 रुपये नकद और एक ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये आंकी गई है।पुलिस ने आरोपी शावेज खान उर्फ समीर (27 वर्ष) पुत्र असलम खान निवासी ग्राम दरऊ, थाना किच्छा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में एफआईआर संख्या 79/2026 के तहत धारा 8/21/60/29 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी मादक पदार्थ तस्करी से जुड़ा आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं।राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जीते कई पदकहाउस ऑफ हिमालयाज की तर्ज पर नगर निगम बनायेगा ब्रांडः महापौरमंगलवार को नॉनवेज परोसने पर सामान जब्त
राज्य

न्याय पंचायत कुंडी के पाली में आयोजित हुआ बहुउद्देश्यीय शिविर,69 शिकायतें दर्ज,28 का मौके पर निस्तारण


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार अभियान के तहत विकासखंड कोट की न्याय पंचायत कुंडी के अंतर्गत पंचायत भवन पाली में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के साथ विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ भी पात्र लोगों को प्रदान किया गया।‌शिविर में कुल 69 शिकायतें दर्ज की गईं,जिनमें से 28 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया,जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को शीघ्र समाधान के लिए प्रेषित किया गया। इसके अलावा 158 पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी वितरित किया गया। शिविर की अध्यक्षता डीएफओ सिविल एवं सोयम पवन नेगी ने की। उन्होंने शिविर में पहुंचे ग्रामीणों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को कई शिकायतों का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। डीएफओ ने कहा कि सरकार की इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान इसी उद्देश्य से चलाया जा रहा है,ताकि प्रशासन सीधे गांवों में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुने और उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जो शिकायतें मौके पर हल नहीं हो पाई हैं,उन्हें संबंधित विभाग प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि पात्र लोगों को सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ मिलना चाहिए और इसके लिए विभागीय अधिकारी लगातार जागरुकता भी बढ़ाएं। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण भी किया और अधिकारियों को योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी शिव सिंह भंडारी,सहायक अभियंता लघु सिंचाई अनिल कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

Check Also
Close