अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर को भगवानपुर पुलिस में गिरफ्तार किया

भगवानपुर पुलिस ने 18.20 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसके बाद आरोपी को पुलिस ने नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान’के अन्तर्गत उनके मिशन को साकार करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भूलर हरिद्वार द्वारा माद्क पदार्थों की तस्करी करने वाले अभियुक्तो के विरूद्ध कडी कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किया गया है। जिसके चलते भगवानपुर पुलिस ने चैकिंग के दौरान खेलपुर रोड भगवानपुर से अफजाल निवासी-ग्राम खेलपुर भगवानपुर को गिरफ्तार किया है जिसके पास से 18.20 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है पुलिस ने अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया
