Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

एनएसएस स्वयंसेवियों ने निकाली पर्यावरण संरक्षण व एड्स जागरूकता रैली, युवाओं को बताया समाज की जिम्मेदारी।

नानकमत्ता:श्री गुरु नानक देव स्नातकोत्तर महाविद्यालय नानकमत्ता साहिब की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन ग्राम सिद्धा नवदिया में पर्यावरण संरक्षण व एड्स जागरूकता अभियान के तहत भव्य रैली निकाली गई। शिविर के दौरान स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने सबसे पहले शिविर स्थल पर साफ-सफाई कर श्रमदान किया, इसके बाद योगासन व भजन-कीर्तन के माध्यम से दिन की शुरुआत की। प्रातः नाश्ते के बाद स्वयंसेवकों ने गांव में जागरूकता रैली निकालकर “पर्यावरण बचाओ–जीवन बचाओ” और “एड्स से बचाव ही सबसे बड़ा उपचार” जैसे नारों से लोगों को जागरूक किया। शिविर के द्वितीय सत्र में आयोजित बौद्धिक कार्यक्रम में “एड्स—एक भयंकर बीमारी” विषय पर निबंध प्रतियोगिता व नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय नानकमत्ता की प्राचार्य डॉ. अंजला दुर्गापाल व विशिष्ट अतिथि डॉ. सीता मेहता ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि डॉ. दुर्गापाल ने कहा कि एचआईवी ऐसा वायरस है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर कर देता है और सुरक्षित संबंध, सुरक्षित ब्लड ट्रांसफ्यूजन तथा जागरूकता ही इससे बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है, इसलिए युवाओं को समाज में जागरूकता फैलाने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। वहीं डॉ. नीतू ने स्वयंसेवकों को एड्स से जुड़ी विस्तृत जानकारी देते हुए इसके कारण, लक्षण, भ्रांतियों व बचाव के उपायों पर प्रश्नोत्तरी के माध्यम से मार्गदर्शन दिया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीता मेहता ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि बदलते वैश्विक परिवेश में पर्यावरण की रक्षा हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है और प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए। इसके साथ ही स्वयंसेवकों ने नानकमत्ता मुख्य बाजार में कागज के लिफाफे बांटकर पॉलिथीन के कम उपयोग का संदेश भी दिया। कार्यक्रम का संचालन कैम्प कमांडर स्वयंसेवी नंदनी राना ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. इंदु बाला, डॉ. गोपाल सिंह, डॉ. नीतू, डॉ. राधा बिष्ट पवार, पंकज सिंह बोहरा, मनोज कुमार, दीपा दानू, प्रगति राणा, पूनम राणा, रेनू थापा, ज्योति राणा, काजल बर्मन, ममता राना, मनप्रीत कौर, देवराम, अनिल कुमार सहित बड़ी संख्या में एनएसएस स्वयंसेवी उपस्थित रहे।

Check Also
Close