Thursday 07/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
तीन राज्यों की जीत पर भाजपाईयों ने भगत सिंह चौक पर मनाया जश्नपुरानी पेंशन बहाली पर आर-पार का ऐलान-2027 बनेगा निर्णायक रण,कर्मचारियों की हुंकार से गूंजा उत्तराखंडगढ़वाली अस्मिता का उत्सव-इन्कलाब आणु चा के विमोचन से श्रीनगर में गूंजे शब्दों के स्वरमसूरी में जाम से बेहाल लोग, सड़क किनारे खड़े वाहनों ने रोकी रफ्तार, पुलिस व्यवस्था पर उठे सवाल पर्यटन सीजन के बीच मसूरी में रविवार को भी लोगों को जाम से राहत नहीं मिल सकी। शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराई नजर आई और प्रशासन के तमाम दावे धरातल पर फेल होते दिखाई दिए। रात करीब नौ बजे मसूरी-देहरादून मार्ग पर लाइब्रेरी बस स्टैंड के नीचे सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण लंबा जाम लग गया, जिससे रोडवेज बस समेत कई वाहन घंटों फंसे रहे।स्थिति इतनी खराब हो गई कि दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन एक ओर सड़क किनारे वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खुलेआम वाहन खड़े किए जा रहे हैं और कोई रोक-टोक नहीं दिखाई दे रही।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियां बाहरी राज्यों, खासकर हरियाणा नंबर की थीं। लोगों का आरोप है कि इन वाहनों को घंटों सड़क किनारे खड़ा रहने दिया जाता है, जिससे हर दिन जाम की स्थिति पैदा होती है। लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी के बावजूद राष्ट्रीय राजमार्ग पर इस तरह अवैध पार्किंग कैसे हो रही है।स्थानीय नागरिकों ने पुलिस व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े किए। लोगों का आरोप है कि कुछ स्थानों पर कथित मिलीभगत और लापरवाही के कारण वाहन चालक बेखौफ होकर सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी कर देते हैं। उनका कहना है कि यदि समय रहते सख्ती नहीं की गई तो पर्यटन सीजन में हालात और बिगड़ सकते हैं।व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने कहा कि लगातार लग रहे जाम का सीधा असर मसूरी के पर्यटन कारोबार पर पड़ रहा है। पर्यटक घंटों जाम में फंसकर परेशान हो रहे हैं, जिससे शहर की छवि खराब हो रही है। लोगों ने मांग की कि राष्ट्रीय राजमार्ग और प्रमुख मार्गों पर सड़क किनारे पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित की जाए और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।स्थानीय लोगों का कहना है कि मसूरी में हर साल पर्यटन सीजन के दौरान जाम की यही स्थिति बनती है, लेकिन प्रशासन केवल कागजी योजनाओं तक सीमित रहता है। उन्होंने मांग की कि ट्रैफिक प्रबंधन के लिए स्थायी योजना बनाई जाए, ताकि लोगों और पर्यटकों को राहत मिल सके।नो एंट्री’ पर बवाल: मसूरी माल रोड बैरियर पर पर्यटक दंपती और स्थानीय लोगों में मारपीट, चप्पल-घूंसे चले, देर रात तक कोतवाली में हंगामाएक घंटे तक सड़क पर खड़ी रही कार, लगा लंबा जाम; दोनों पक्षों पर कार्रवाई की तैयारी पर्यटन नगरी मसूरी में रविवार देर शाम माल रोड बैरियर पर उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब दिल्ली से आए एक पर्यटक ने प्रतिबंधित समय में माल रोड के अंदर वाहन ले जाने की जिद पकड़ ली। मामूली कहासुनी देखते ही देखते सड़क पर खुलेआम मारपीट में बदल गई। पर्यटक दंपती और स्थानीय लोगों के बीच जमकर चप्पल, लात-घूंसे चले, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद क्षेत्र में भारी भीड़ जमा हो गई और पुलिस को हालात संभालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।बंगाल-असम में भाजपा की जीत पर मसूरी में जश्न, मंत्री गणेश जोशी बोले— “मोदी मैजिक बरकरार”में पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा की ऐतिहासिक जीत की खुशी मसूरी में भी देखने को मिली। सोमवार को मसूरी के माल रोड पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने मिठाई बांटकर तथा आतिशबाजी कर जोरदार जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी और भाजपा के समर्थन में नारेबाजी भी की।
राज्य

गैस सिलेंडर के लिए उमड़ी भीड़, घंटों इंतजार से नाराज़ उपभोक्ताओं का हंगामा; पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने संभाला मोर्चारुद्रपुर। गुरुवार को शहर स्थित Indane Gas एजेंसी के गोदाम पर गैस सिलेंडर लेने के लिए हजारों की संख्या में उपभोक्ता पहुंच गए, जिससे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घंटों तक इंतजार करने के बावजूद गैस सिलेंडर नहीं मिलने से नाराज़ लोगों ने एजेंसी परिसर में जमकर हंगामा किया और अव्यवस्थित वितरण प्रणाली के खिलाफ नाराजगी जताई।सूचना मिलने पर पूर्व विधायक Rajkumar Thukral अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और गैस वितरण व्यवस्था को लेकर कड़ा रोष व्यक्त किया। उन्होंने एजेंसी के प्रबंधक प्रमोद पांडे को व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश देते हुए उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी पर नाराजगी जताई।पूर्व विधायक ठुकराल ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच लोग सुबह से लंबी कतारों में खड़े हैं, लेकिन उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। यह आम जनता के साथ अन्याय है और इसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।मौके से ही उन्होंने दूरभाष के माध्यम से प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क साधते हुए अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम), उप जिलाधिकारी (एसडीएम), तहसीलदार दिनेश कुटौला तथा जिला पूर्ति अधिकारी से गैस वितरण व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द ही व्यवस्था नहीं सुधरी तो जनता का आक्रोश सड़कों पर दिखाई देगा।उन्होंने ऑनलाइन गैस बुकिंग में आ रही तकनीकी दिक्कतों और सर्वर की समस्या पर भी अधिकारियों के समक्ष कड़ी आपत्ति दर्ज कराई तथा ऑनलाइन व्यवस्था सुचारु होने तक ऑफलाइन बुकिंग की व्यवस्था शुरू करने की मांग की।पूर्व विधायक से वार्ता के बाद तहसीलदार दिनेश कुटौला तत्काल एजेंसी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद भीड़ को शांत कराते हुए जल्द व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया।हंगामे के बाद पुलिस की मौजूदगी में गैस सिलेंडरों का वितरण शुरू कराया गया। इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल भी कई घंटों तक मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्था को सुचारु कराने में जुटे रहे।

Check Also
Close