Monday 22/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारत विकास परिषद की चारों शाखाओं द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजितरुद्रपुर, 21 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद की रुद्रपुर, विवेकानंद, उधम सिंह एवं वीर सावरकर शाखाओं के संयुक्त तत्वावधान में सरस्वती विद्या मंदिर, आदर्श कॉलोनी, रुद्रपुर में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक श्री रवि प्रजापति ने उपस्थित सदस्यों एवं नागरिकों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखने की एक जीवन पद्धति है। नियमित योग से व्यक्ति शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रह सकता है।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आज विश्वभर में योग की बढ़ती स्वीकार्यता भारत की प्राचीन संस्कृति एवं जीवन दर्शन की वैश्विक मान्यता का प्रतीक है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हमें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम में श्री विजय भूषण गर्ग, प्रांतीय अध्यक्ष श्री मनोज अरोड़ा, भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा अध्यक्ष श्री हरीश ग्रोवर, वीर सावरकर शाखा अध्यक्ष श्री सनी धवन, परिषद महामंत्री श्री राजेश सलूज, विष्णु सक्सेना, संजय ठुकराल, विपिन गुलाटी, विपिन लूथरा, प्रतीक तुलस्यान, हेमेंद्र गंगवार, संजय खेड़ा, ललित मोहन गोयल, उत्सव अग्रवाल, राहुल सिंघल, संजीव अरोड़ा, अंजू रामपाल सिंह, मिथिलेश गंगवार, स्नेहा राठौर, हंसी सक्सेना, नीलम हुरिया, शिखा हुरिया, विशाल हुंडिया, केशव खेड़ा, अभिनव खेड़ा, अमन अरोड़ा, विकास गोयल, अभि अग्रवाल एवं सार्थक गोयल उपस्थित रहे।अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने तथा स्वस्थ, समर्थ एवं संस्कारित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के उपरांत सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था भी की गई।रुद्रपुर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए एक बालक का सुराग नहीं लगने से नाराज परिजनों ने रविवार को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के साथ पुलिस चौकी पहुंचकर घेराव किया। उन्होंने पुलिस से बालक की शीघ्र तलाश कर सकुशल बरामद करने की मांग की। रम्पुरा वार्ड संख्या 21 निवासी जगदीश राठौर ने बताया कि उनका पुत्र शिव उर्फ पल्लू शनिवार दोपहर घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और सभी संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। उन्होंने आशंका जताई कि बालक के साथ कोई अप्रिय घटना भी हो सकती है। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पुलिस अधिकारियों से मामले में गंभीरता से कार्रवाई करते हुए लापता बालक की शीघ्र तलाश करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस को तत्काल प्रभाव से सभी आवश्यक कदम उठाकर बालक की सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि परिजनों की चिंता दूर हो सके। इस दौरान मीना, रामगोपाल राठौर, राहुल, धर्मेंद्र, राजू, करण, रितेश, पुष्पा देवी, आकाश, विद्या देवी, चमेली देवी, रमेश, सतीश, बबलू, महेश, पूजा, कुंवर पाल, कांति देवी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने दिया योग अपनाने का संदेशस्वस्थ रुद्रपुर के संकल्प के साथ मनाया योग दिवसआज ऑल इंडिया‌ मतूआ महासंघ udham सिंह नगर जिला अध्यक्ष, श्री विधान पांडे जी के नेतृत्व में एक मीटिंग का आयोजन किया गया।निरंकारी मिशन का योग दिवसरोज़गार की तलाश में नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करने गए काशीपुर निवासी युवक समीर की अपने ही सहकर्मियों की कथित शरारत के कारण दर्दनाक मौत हो गई।उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को मिला प्रतिष्ठित गोल्ड स्कॉच अवॉर्ड*सामूहिक कन्या विवाह समारोहमसूरी में ‘वीआईपी रौब’ दिखाना पड़ा महंगा, हूटर-लालबत्ती लगी दिल्ली की कार सीज
राज्य

जिले में घरेलू गैस (LPG) की कालाबाजारी रोकने हेतु एसएसपी अजय गणपति ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी थाना प्रभारियों के साथ की गोष्ठी।

घरेलू गैस की कालाबाजारी पर लगेगा अंकुश, दिए कड़े निर्देश, बनाई गई विशेष ‘त्वरित कार्यवाही दल’ (QRT)।

“सोशल मीडिया पर गैस की किल्लत या वितरण को लेकर भ्रामक अफवाह फैलाने वाले शरारती तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध की जाएगी कठोर कानूनी कार्यवाही ।”

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर, श्री अजय गणपति महोदय द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की गई। बैठक में महोदय द्वारा जनपद में घरेलू गैस (LPG) की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने और इसकी कालाबाजारी एवं अवैध रिफिलिंग पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए।

एसएसपी महोदय द्वारा सभी को बताया गया की जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर के आदेशानुसार, प्रत्येक क्षेत्र में एक QRT का गठन किया गया है। इसमें क्षेत्रीय उप जिलाधिकारी (अध्यक्ष), पुलिस क्षेत्राधिकारी, खाद्य विभाग के अधिकारी और नगर निकाय के अधिकारी शामिल हैं। यह टीम नियमित और आकस्मिक रूप से गैस एजेंसियों व गोदामों का निरीक्षण करेगी।

अवैध रिफिलिंग पर सख्त एक्शन: SSP महोदय ने स्पष्ट किया कि घरेलू गैस की अवैध रिफिलिंग और कालाबाजारी में लिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल कठोर कानूनी कार्यवाही की जाए।

गैस गोदामों पर पुलिस बल की तैनाती: सुरक्षा के दृष्टिगत प्रत्येक गैस गोदाम पर 01 पुलिस कर्मी के साथ राजस्व कर्मी/पटवारी की तैनाती सुनिश्चित की गई है। ये कर्मी दो पालियों (सुबह 07:00 से दोपहर 01:00 और दोपहर 01:00 से शाम 07:00) में ड्यूटी पर रहेंगे।

सुरक्षा और सुचारू वितरण: तैनात पुलिस बल गोदामों पर गैस की आमद और वितरण के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखेगा ताकि आम जनता को बिना किसी असुविधा के गैस सिलेंडर प्राप्त हो सकें।

SSP महोदय की अपील:
“जनपद में कानून व्यवस्था और घरेलू गैस जैसी आवश्यक वस्तुओं की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। गैस की किल्लत या वितरण को लेकर सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से भ्रामक अफवाहें फैलाकर जनता में डर पैदा करने वाले शरारती तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।”

Check Also
Close