Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

गढ़वाल विश्वविद्यालय में 17 से 20 मार्च तक रंगारंग सांस्कृतिक व शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का महाकुंभ


श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर में सत्र 2025-26 की वार्षिक सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन 17 मार्च से 20 मार्च 2026 तक किया जाएगा। चार दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में विश्वविद्यालय की विभिन्न संकायों,परिसरों तथा संबद्ध महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में तैयारियां जोरों पर हैं और छात्र-छात्राओं में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जानकारी के अनुसार कार्यक्रम के पहले दो दिनों यानी 17 और 18 मार्च को विश्वविद्यालय की 12 संकायों की टीमों के बीच 16 विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिस्पर्धा आयोजित की जाएगी। इन प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राएं अपनी शैक्षणिक क्षमता के साथ-साथ सांस्कृतिक प्रतिभा का भी प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद 19 और 20 मार्च को विजेता प्रतिभागियों की भागीदारी के साथ विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों,अन्य परिसरों एवं संस्थानों के बीच अंतर महाविद्यालय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं के सफल संचालन को लेकर अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो.ओ.पी.गुसाईं के संयोजन में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिष्ठाता छात्र कल्याण बोर्ड के विभिन्न सदस्यों को कार्यक्रम की अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपते हुए आयोजन की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की गई। साथ ही प्रतियोगिताओं के सुचारू संचालन,प्रतिभागियों की व्यवस्थाओं और विभिन्न कार्यक्रम स्थलों की तैयारियों पर भी मंथन किया गया। प्रो.ओ.पी.गुसाईं ने बताया कि इस वर्ष प्रतियोगिताओं का आयोजन विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूर्व में अंतिम वर्ष के कार्यक्रम चौरास स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित किए गए थे,लेकिन इस बार पूर्व की भांति सभी कार्यक्रम बिड़ला परिसर में ही संपन्न होंगे। इसके तहत सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं सांस्कृतिक पंडाल में आयोजित की जाएंगी,जबकि शैक्षणिक प्रतियोगिताएं एसीएल सभागार में आयोजित होंगी। कार्यक्रम संयोजक प्रो.अतुल ध्यानी ने जानकारी देते हुए बताया कि अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिताओं के लिए पौड़ी,टिहरी परिसर सहित सात संस्थानों की प्रविष्टियां प्राप्त हो चुकी हैं और निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप सभी प्रतियोगिताओं की तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से छात्र-छात्राओं को अपनी रचनात्मक,बौद्धिक और सांस्कृतिक प्रतिभा को मंच देने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण बोर्ड के सदस्य डॉ.विजयज्योति,डॉ.एस.एस.बिष्ट,डॉ.विजयकांत पुरोहित,डॉ.संजय पांडे,डॉ.नरेंद्र,डॉ.गांधी चौहान,डॉ.नेहा मार्तोलिया,डॉ.ओम प्रकाश,डॉ.सुरेंद्र सिंह कुंवर,डॉ.श्वेता कपूर तथा वंदना सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। इससे जहां विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है,वहीं उन्हें अपनी प्रतिभा को मंच प्रदान करने का भी अवसर मिलता है। आने वाले चार दिनों तक विश्वविद्यालय परिसर में सांस्कृतिक रंग और शैक्षणिक उत्साह का माहौल देखने को मिलेगा।

Check Also
Close