Thursday 07/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
तीन राज्यों की जीत पर भाजपाईयों ने भगत सिंह चौक पर मनाया जश्नपुरानी पेंशन बहाली पर आर-पार का ऐलान-2027 बनेगा निर्णायक रण,कर्मचारियों की हुंकार से गूंजा उत्तराखंडगढ़वाली अस्मिता का उत्सव-इन्कलाब आणु चा के विमोचन से श्रीनगर में गूंजे शब्दों के स्वरमसूरी में जाम से बेहाल लोग, सड़क किनारे खड़े वाहनों ने रोकी रफ्तार, पुलिस व्यवस्था पर उठे सवाल पर्यटन सीजन के बीच मसूरी में रविवार को भी लोगों को जाम से राहत नहीं मिल सकी। शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराई नजर आई और प्रशासन के तमाम दावे धरातल पर फेल होते दिखाई दिए। रात करीब नौ बजे मसूरी-देहरादून मार्ग पर लाइब्रेरी बस स्टैंड के नीचे सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण लंबा जाम लग गया, जिससे रोडवेज बस समेत कई वाहन घंटों फंसे रहे।स्थिति इतनी खराब हो गई कि दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन एक ओर सड़क किनारे वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खुलेआम वाहन खड़े किए जा रहे हैं और कोई रोक-टोक नहीं दिखाई दे रही।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियां बाहरी राज्यों, खासकर हरियाणा नंबर की थीं। लोगों का आरोप है कि इन वाहनों को घंटों सड़क किनारे खड़ा रहने दिया जाता है, जिससे हर दिन जाम की स्थिति पैदा होती है। लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी के बावजूद राष्ट्रीय राजमार्ग पर इस तरह अवैध पार्किंग कैसे हो रही है।स्थानीय नागरिकों ने पुलिस व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े किए। लोगों का आरोप है कि कुछ स्थानों पर कथित मिलीभगत और लापरवाही के कारण वाहन चालक बेखौफ होकर सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी कर देते हैं। उनका कहना है कि यदि समय रहते सख्ती नहीं की गई तो पर्यटन सीजन में हालात और बिगड़ सकते हैं।व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने कहा कि लगातार लग रहे जाम का सीधा असर मसूरी के पर्यटन कारोबार पर पड़ रहा है। पर्यटक घंटों जाम में फंसकर परेशान हो रहे हैं, जिससे शहर की छवि खराब हो रही है। लोगों ने मांग की कि राष्ट्रीय राजमार्ग और प्रमुख मार्गों पर सड़क किनारे पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित की जाए और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।स्थानीय लोगों का कहना है कि मसूरी में हर साल पर्यटन सीजन के दौरान जाम की यही स्थिति बनती है, लेकिन प्रशासन केवल कागजी योजनाओं तक सीमित रहता है। उन्होंने मांग की कि ट्रैफिक प्रबंधन के लिए स्थायी योजना बनाई जाए, ताकि लोगों और पर्यटकों को राहत मिल सके।नो एंट्री’ पर बवाल: मसूरी माल रोड बैरियर पर पर्यटक दंपती और स्थानीय लोगों में मारपीट, चप्पल-घूंसे चले, देर रात तक कोतवाली में हंगामाएक घंटे तक सड़क पर खड़ी रही कार, लगा लंबा जाम; दोनों पक्षों पर कार्रवाई की तैयारी पर्यटन नगरी मसूरी में रविवार देर शाम माल रोड बैरियर पर उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब दिल्ली से आए एक पर्यटक ने प्रतिबंधित समय में माल रोड के अंदर वाहन ले जाने की जिद पकड़ ली। मामूली कहासुनी देखते ही देखते सड़क पर खुलेआम मारपीट में बदल गई। पर्यटक दंपती और स्थानीय लोगों के बीच जमकर चप्पल, लात-घूंसे चले, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद क्षेत्र में भारी भीड़ जमा हो गई और पुलिस को हालात संभालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।बंगाल-असम में भाजपा की जीत पर मसूरी में जश्न, मंत्री गणेश जोशी बोले— “मोदी मैजिक बरकरार”में पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा की ऐतिहासिक जीत की खुशी मसूरी में भी देखने को मिली। सोमवार को मसूरी के माल रोड पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने मिठाई बांटकर तथा आतिशबाजी कर जोरदार जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी और भाजपा के समर्थन में नारेबाजी भी की।
राज्य

विषय: “जनता भूखी, सरकार मस्त – गैस किल्लत से जनजीवन त्रस्त”:

समाजवादी पार्टी का हुंकार प्रदर्शन
आज गदरपुर की सड़कों पर समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का सैलाब उमड़ पड़ा। गैस की भारी किल्लत और सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए श्री यादव ने शासन-प्रशासन को जमकर आड़े हाथों लिया।

  • जुमलेबाज़ी की पराकाष्ठा: अरविंद यादव ने तीखा प्रहार करते हुए कहा, “जो सरकार दिवाली और ईद पर मुफ्त सिलेंडर के लुभावने सपने दिखा रही थी, आज उसने जनता की जेब पर डाका डालकर पैसे देने के बावजूद उन्हें लाइनों में खड़ा कर दिया है। यह जनता के साथ सरासर गद्दारी है।”
  • कुप्रबंधन और लापरवाही: उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की दोषपूर्ण विदेश नीति और प्रशासनिक निकम्मेपन ने देश को ऊर्जा संकट की आग में झोंक दिया है। छोटे होटलों के चूल्हे बुझ चुके हैं और दर्जनों कारखाने तालेबंदी की कगार पर हैं।
  • आस्था पर चोट: श्री यादव ने भावुक होते हुए कहा, “बड़े दुर्भाग्य की बात है कि जिस अयोध्या के नाम पर यह सरकार सत्ता की मलाई चाट रही है, आज उसी पावन नगरी में आजादी के बाद पहली बार ‘सीता रसोई’ गैस की कमी से बंद हो गई। इससे बड़ी प्रशासनिक विफलता और शर्म की बात कुछ और नहीं हो सकती।”
  • सीधी चेतावनी: प्रदर्शन के दौरान प्रशासन को ललकारते हुए कहा गया कि यदिशीघ्र ही गैस आपूर्ति सुचारू नहीं हुई, तो समाजवादी पार्टी चक्का जाम करेगी। “अब याचना नहीं, रण होगा – जनता के हक के लिए महासंग्राम होगा!”
    इस विरोध प्रदर्शन में भारी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर गर्जना की।

इस मैके पर समाजवादी पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं नेता मौजूद रहे
सर्व श्री शिव अवतार शर्मा श्री अमित कुमार श्री राम सिंह सागर अरविंद दिवाकर इमरान अंसारी विनोद गौड़ शीशपाल यादव दीपक सागर राहुल कुमार मो सलीम मो सनावर मो आज़म
रहीस लाला अमन प्रजापति
विनोद गौड़ शीशपाल यादव ज़मील अनवर चम्पा देवी मुन्नी देवी आदि

Check Also
Close