Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

डी पी. एस. रुद्रपुर में सी ए इंटरमीडिएट ऑल इंडिया टॉपर का भव्य स्वागतदिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में आज गर्व, उल्लास और प्रेरणा से भरा एक विशेष अवसर देखने को मिला, जब विद्यालय के गौरवशाली पूर्व छात्र तनिष कनोडिया ने 2023-24 बैच अपनी उल्लेखनीय सफलता के उपरांत विद्यालय का दौरा किया। उनके आगमन से पूरा विद्यालय परिवार उत्साह से सराबोर नजर आया।तनिष कनोडिया ने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (प्ब्।) द्वारा आयोजित सीए इंटरमीडिएट परीक्षा (जनवरी 2026) में अखिल भारतीय स्तर पर 12वीं रैंक ।प्त् 12 प्राप्त कर न केवल अपने परिवार और विद्यालय, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। उन्होंने कुल 468 अंक प्राप्त कर अपनी असाधारण प्रतिभा, अनुशासन, समर्पण और दृढ़ संकल्प का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।विद्यालय पहुंचने पर तनिष का प्रबंधन, प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों द्वारा गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर एक विशेष सभा का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। सभा के दौरान तनिष ने अपने संघर्ष, मेहनत और सफलता की यात्रा को विस्तार से साझा किया। उन्होंने बताया कि निरंतर अभ्यास, सही रणनीति, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी हैं।उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि लक्ष्य स्पष्ट हो, तो कठिन से कठिन राह भी आसान लगने लगती है। उन्होंने यह भी जोर दिया कि असफलताओं से घबराने के बजाय उनसे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। उनके प्रेरणादायक शब्दों ने विद्यार्थियों के मन में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया।इस दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक उनसे कई प्रश्न पूछे, जिनका उन्होंने धैर्यपूर्वक और सरल भाषा में उत्तर दिया। उनके अनुभवों और मार्गदर्शन से विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई के प्रति नई दिशा और प्रेरणा मिली। यह संवाद सत्र अत्यंत उपयोगी, ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।विद्यालय के चेयरमैन श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर जी एवं वाइस चेयरमैन श्री हरमन सिंह ग्रोवर जी ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए तनिष को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे मेधावी और परिश्रमी विद्यार्थी किसी भी संस्थान की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि तनिष की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगी।अंत में विद्यालय परिवार ने तनिष कनोडिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके आगामी प्रयासों के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। यह अवसर न केवल एक सम्मान समारोह था, बल्कि विद्यार्थियों के लिए सीख, प्रेरणा और आत्मविश्वास से भरने वाला एक यादगार क्षण भी बन गया।

Check Also
Close