Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं के अधिकार, सुविधाएं और जिम्मेदारियां—कर्मचारियों के व्यवहार व शिकायत व्यवस्था पर भी जोरदेशभर में प्रतिदिन लाखों उपभोक्ता पेट्रोल पंपों पर ईंधन भरवाते हैं, लेकिन अभी भी बड़ी संख्या में लोग अपने अधिकारों और पेट्रोल पंप संचालकों की जिम्मेदारियों से पूरी तरह परिचित नहीं हैं। जागरूकता की कमी के कारण कई बार उपभोक्ताओं को असुविधा और अनियमितताओं का सामना करना पड़ता है।पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को कई आवश्यक सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराना अनिवार्य है। इनमें स्वच्छ पेयजल, शौचालय, हवा भरने की सुविधा, प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड बॉक्स) और आपातकालीन सहायता शामिल हैं। साथ ही पंप पर ईंधन की दरें, माप-तौल संबंधी जानकारी और आवश्यक लाइसेंस स्पष्ट रूप से प्रदर्शित होना चाहिए, ताकि पारदर्शिता बनी रहे।उपभोक्ताओं का सबसे महत्वपूर्ण अधिकार शुद्ध और सही मात्रा में ईंधन प्राप्त करना है। इसके लिए “5 लीटर टेस्ट” की सुविधा उपलब्ध रहती है, जिससे उपभोक्ता ईंधन की मात्रा की जांच कर सकता है। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की जा सकती है।कर्मचारियों के व्यवहार पर भी सख्त नियमपेट्रोल पंप कर्मचारियों का व्यवहार शिष्ट, विनम्र और सहयोगात्मक होना अनिवार्य है। उपभोक्ताओं से अभद्रता, लापरवाही या जानबूझकर गलत जानकारी देना नियमों का उल्लंघन माना जाता है। कर्मचारियों को यूनिफॉर्म में रहना, सही जानकारी देना और उपभोक्ताओं की मदद करना उनकी जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार पाए जाने पर पंप संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।शिकायत के लिए स्पष्ट प्रावधानहर पेट्रोल पंप पर शिकायत रजिस्टर रखना अनिवार्य होता है, जिसमें उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज कर सकता है। इसके अलावा पंप परिसर में संबंधित तेल कंपनी और क्षेत्रीय अधिकारियों के संपर्क नंबर भी प्रदर्शित किए जाते हैं। उपभोक्ता टोल-फ्री नंबर, ऑनलाइन पोर्टल या ईमेल के माध्यम से भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत मिलने पर विभाग द्वारा जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाती है।सुरक्षा और जवाबदेही भी जरूरीपेट्रोल पंप संचालकों की जिम्मेदारी है कि वे सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करें। अग्निशमन यंत्र, चेतावनी संकेत और सुरक्षा नियमों का पालन अनिवार्य है। साथ ही माप-तौल उपकरणों की नियमित जांच और गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित करना भी जरूरी है।पेट्रोल पंप केवल ईंधन भराने का स्थान नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार सेवा केंद्र है। उपभोक्ताओं को सुरक्षित, पारदर्शी और सम्मानजनक सेवाएं मिलना उनका अधिकार है, जबकि इन मानकों का पालन करना पंप संचालकों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी है। जागरूक उपभोक्ता ही इस व्यवस्था को बेहतर और जवाबदेह बना सकते हैं।

Check Also
Close